Aaj Ka Itihas

22 नवंबर का इतिहास – 22 November in History Hindi

22 नवंबर का इतिहास – 22 November History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 22 नवंबर का इतिहास – 22 November History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

22 नवंबर का इतिहास – 22 November in History Hindi

  • 1517 में आज ही के दिन सिकंदर लोधी की मृत्यु के बाद उसका पुत्र इब्राहीम लोदी दिल्ली का शासक बना।
  •  राजकुमार जोहान विलेम फ्रिसो ने फ्रीसलैंड के वायसराय के रूप में 22 नवंबर 1707 हो शपथ ली।
  • राजा कैरेल XII को स्वीडन लौटने के लिए आज ही के दिन 1714 में तुर्की कैद से छोड़ दिया गया।
  • वर्जीनिया के गवर्नर सिकंदर स्पॉट्सवुड ने ब्लैकबेर्ड के साथ एनेस्टी समझौते के उल्लंघन का हवाला देते हुए उत्तरी कैरोलिना के लिए 22 नवंबर 1718  को एक रॉयल नेवी दल भेजा, जहां वे ब्लैकबेर्ड और ओक्रोकॉक इनलेट में उनके चालक दल से लड़ाई की। जिसके बाद ब्लैकबेर्ड कार्रवाई में मारा गया।
  • 1739 में आज ही के दिन जेनकींस की युद्ध: पोर्टो बेल्लो का युद्ध: ब्रिटिश समुद्री सेनाएं स्पेनिश की पोनामियन चांदी के निर्यातक शहर पोर्तोबेलो पर हमला किया।
  • दुनिया की मशहूर ट्रेवल कंपनी थॉमस कुक एंड संस के संस्‍थापक थॉमस कुक का जन्‍म 22 नवंबर 1808 में हुआ था.
  • अंग्रेजो के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ने वाली रानी लक्ष्‍मी बाई की सेना की मुख्‍य सदस्‍य झलकारी बाई का जन्‍म 22 नवंबर 1830 में हुआ था.
  • चार्ल्स ग्रे आज ही के दिन 1830 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
  • भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई का जन्‍म 22 नवंबर 1864 में हुआ था.
  • थॉमस एडिसन ने ग्रामोफ़ोन का आविष्कार आज ही के दिन 1877 में किया। इसके लिए उन्होंने 7 वर्ष परिश्रम किया।
  • आज ही के दिन 1877 में पहला कॉलेज लैक्रोस खेल न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय और मैनहट्टन कॉलेज के बीच खेला गया।
  • भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक अहमदुल्लाह का निधन 22 नवंबर 1881 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक वालचंद हीराचंद का जन्‍म 22 नवंबर 1882 में हुआ था.
  • ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार करने वाली एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री मीरा बेन का जन्‍म 22 नवंबर 1892 में हुआ था.
  • भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद लक्ष्मण नायक का जन्म 22 नवंबर 1899 में हुआ।
  • 1906 में आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय रेडियो दूरसंचार कोड को अंगीकार किया गया, आपात स्थिति के लिए एसओएस सेवा की शुरुआत हुई।
  • वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शांति घोष का जन्म 22 नवंबर 1916 में हुआ।
  • फ़ुज़ियान पीपुल्स सरकार चीन के फ़ुज़ियान शहर में आज ही के दिन 1933 में घोषित की गई।
  • समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 में हुआ।
  • 1943 में आज ही के दिन द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान को हराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट, ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और चीनी शासक च्यांग काई शेक के बीच मंत्रणा हुई।
  • अमेरिका के रिचमंड हिल्स में 22 नवंबर 1950 में हुयी रेल दुर्घटना में  79 लोगों की मौत हो गई।
  •  कर्नल टॉम पार्कर एल्विस प्रेस्ली ने आरसीए रिकॉर्ड्स पर आज ही के दिन 1955 में हस्ताक्षर किये।
  • नौकायन में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में गिने जानेवाले पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग का जन्म 22 नवंबर  1963 में हुआ।
  • डलास (टेक्सास) में 22 नवंबर 1963 में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़, केनेडी की हत्या कर दी गई। अमेरिका के डलास शहर मेन अपने काफिले में थे और इस दौरान उन्हे एक  इमारत से दो गोली मारी गई।  उनकी हत्या के आरोप में ली हार्वे ओसवल्ड को गिरफ्तार किया गया था।
  • संयुक्त राष्ट्र ने आज ही के दिन 1967 में 242वां प्रस्ताव पारित करके इजरायल को जमीन वापस करने का निर्देश दिया।
  • दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ियों मे गिने जाने वाले बोरिस बेकर का जन्म 22 नवंबर 1967 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता तारा सिंह का निधन 22 नवंबर 1967 में हुआ।
  • मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को 22 नवंबर 1968 में लोकसभा से स्वीकृति मिली।
  • भारत और पाकिस्तान ने 1971 में आज ही के दिन एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
  • जुआन कार्लोस 22 नवंबर 1975 में स्पेन के राजा बने।
  • ब्रिटिश एयरवेज ने नियमित रूप से लंदन से न्यूयॉर्क शहर सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड सेवा का उद्घाटन  आज ही के दिन 1977 में किया।
  • माइक टायसन ने लास वेगास में ट्रेवर बरबिक को हराकर अपना पहला मुक्केबाजी खिताब 22 नवंबर 1986 को जीता।
  • सन 1989 को आज ही के दिन मंगल, शुक्र, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून और चंद्रमा एक ही सीध में आये।
  • ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा 22 नवंबर 1990 में त्यागपत्र की घोषणा की ।
  • 1995 में आज ही के दिन जानी – मानी कंप्यूटर एनिमेटेड फिल्म टॉय स्टोरी रिलीज हुई थी। यह पहली ऐसी फीचर फिल्म थी, जिसमें एनीमेशन के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया गया था। इस फिल्म को पिक्सर एनीमेशन स्टूडियों ने प्रोड्यूस किया था।
  • भारत की डायना हेडेन 22 नवंबर 1997 में विश्व सुंदरी बनी।
  • बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने आज ही के दिन 1998 में ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
  • पाकिस्तान व ईरान पर 22 नवंबर 2000 में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर रह चुके बिमल जालान को 22 नवम्बर 2000 से 21 नवम्बर, 2004 तक दो बार भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर नियुक्त किये गये। उन्हे पहली बार 22 नवंबर 1997 से 21 नवंबर 2002 और दूसरी बार 22 नवंबर 2002 से दो साल की अवधि के लिए  21 नवंबर 2004 तक नियुक्त किया गया।
  • मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में  22 नवंबर 2002 में नाइजीरिया में भड़के दंगे में सैंकड़ों लोग मारे गये।
  • जर्मनी की सीडीयू पार्टी की एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर 22 नवंबर 2005 में बनीं।
  • हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को 22 नवंबर 2005 में वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने  आज ही के दिन 2006 में सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
  • ब्रिटेन में अवैध प्रवासी की समस्या पर काबू पाने के लिए 22 नवंबर 2007 में कड़ी घोषणायें की गईं।
  • भारती क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने  आज ही के दिन 2008 में अपना पद छोड़ने की धमकी दी।
  • मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव का निधन 22 नवंबर 2016 में हुआ।
  • हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विवेकी राय का निधन 22 नवंबर 2016 में हुआ।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 22 नवंबर को घटित घटनाओं, 22 नवंबर का इतिहास – 22 November History Hindi, Today History in Hindi 22 November, 22 November History Today Hindi, Today Event History in Hindi 22 November events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close