Aaj Ka Itihas

22 फरवरी का इतिहास – 22 February History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 22 फरवरी का इतिहास – 22 February History Hindi के बारे में बताएगे।

22 फरवरी का इतिहास – 22 February in History Hindi

22 फरवरी का इतिहास
22 फरवरी का इतिहास

 

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

 

इतिहास – 22 फरवरी का इतिहास

  • मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूँ का निधन 22 फरवरी 1556 में हुआ था।
  • रूस और स्वीडन ने आज ही के दिन 1724 में आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।
  • अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म 22 फरवरी 1732 में हुआ था।
  • बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर 1746 में आज ही के दिन फ्रांसीसी सेनाओं ने कब्जा किया।
  • चीन के साथ व्यापार के लिए 1784 में आज ही के दिन अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना।
  • जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर का जन्म 22 फरवरी 1788 में हुआ था।
  • स्‍पेन ने 1821 में अमेरिका अमेरिका को फ्लोरिडा राज्‍य को 50 लाख डॉलर में बेचा।
  • ईस्ट इंडिया कम्पनी ने 22 फरवरी 1845 में डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।
  • भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी नरसिम्हा रेड्डी का निधन 22 फरवरी, 1847 को हुआ।
  • लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण आज ही के दिन 1848 में पेरिस में विद्रोह हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानन्द का जन्म 22 फरवरी 1856 में हुआ था।
  • भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का जन्म 22 फरवरी 1885 में हुआ था।
  • भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्म 22 फरवरी 1889 में हुआ था।

1892 से 1966 तक

  • गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता इंदुलाल याज्ञिक का जन्म 1892 में हुआ था।
  • भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ हुमायूँ कबीर का जन्म 22 फरवरी 1906 में हुआ।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध कवि सोहन लाल द्विवेदी का जन्म 22 फरवरी 1906 में हुआ था।
  • लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का आज ही के दिन 1907 में संचालन हुआ।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष देवकान्त बरुआ का जन्म 22 फरवरी 1914 में हुआ था।
  • दुनिया का सबसे लंबा व्यक्ति रॉबर्ट वॉल्डो का जन्म 22 फरवरी, 1918 में अमेरिका के एल्टन में हुआ था। उनकी हाइट 8 फिट 11.1 इंच थी।
  • भारतीय सिनेमा के अभिनेता कमल कपूर का जन्म 22 फरवरी 1920 में हुआ था।
  • भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर एस. एच. रज़ा का जन्म 22 फरवरी 1922 में हुआ।
  • व्हाइट हाउस पर 1935 में आज ही के दिन हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।
  • महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गाँधी का निधन 22 फरवरी 1944 में हुआ।
  • बांग्लादेश को 22 फरवरी 1947 में पाकिस्तान ने मान्यता प्रदान की।
  • शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का निधन 22 फरवरी 1958 मेंहुआ था।
  • निर्देशक सूरज बड़जात्या का जन्म 22 फरवरी 1964 में हुआ।
  • घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था आज ही के दिन 1964 से लागू हुई।
  • उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने आज ही के दिन 1966 में अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।

1974 से 2011 तक – 22 फरवरी का इतिहास

  • बांग्लादेश को पाकिस्तान ने 22 फरवरी 1974 में मान्यता प्रदान की।
  • कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने आज ही के दिन 1979 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • अफ़ग़ानिस्तान ने आज ही के दिन 1980 में मार्शल लॉ की घोषणा की।
  • भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का निधन 22 फरवरी 1982 में हुआ था।
  • आज ही के दिन 1992 में खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।
  • हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल भगवत दयाल शर्मा का निधन 22 फरवरी 1993 में हुआ था।
  • जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन ओलंपिक खेल का 22 फरवरी 1998 में समापन हुआ।
  • भारत के मशूहर अर्थशास्त्री जगदीश भगवती की नियुक्ति 22 फरवरी 1999 में कोलंबिया में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केन्द्र के प्रमुख पद पर हुई।
  • जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर आज ही के दिन 2006 में रोक लगायी।
  • युवा आलोचक और समकालीन भारतीय कला के संपादक डॉ. ज्योतिष जोशी को 22 फरवरी2008 में देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई।
  • न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में 22 फरवरी  2011 में इतना तेज भूंकप आया, जिसमें करीब 181 लोगों की मौत हो गई।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 22 फरवरी को घटित घटनाओं, 22 फरवरी का इतिहास – 22 February History Hindi, Today History in Hindi 22 February, 22 February History Today Hindi, Today Event History in Hindi 22 February events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – अजय घोष की जीवनी – Ajoy Ghosh Biography Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

One Comment

  1. बांगलादेश को 22 फरवरी 1947 को पाकिस्तान ने मान्यता दी थी गलत है . क्योंकि तब वह पूर्वी पाकिस्तान था. सन् 1971 को बांगलादेश का उदय हुआ था जब भारत ने सशस्त्र हस्तक्षेप कर पाकिस्तान से मुक्त कराया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close