Aaj Ka Itihas

22 सितंबर का इतिहास – 22 September History Hindi

22 सितंबर का इतिहास – 22 September History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 22 सितंबर का इतिहास – 22 September History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 Read This -> अब्दुल करीम खान की जीवनी – Abdul Karim Khan Biography Hindi

22 सितंबर का इतिहास – 22 September History Hindi

  • आज ही के दिन सिख समुदाय के पहले गुरु नानक देव जी का पंजाब के करतारपुर में 22 सितंबर 1539 को निधन हुआ था। इन्होने ही सिख धर्म की स्थापना की थी।
  • जमियत ए इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल अली मौदूदी का निधन 22 सितंबर 1979 में हुआ था।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने आज ही के दिन 1789 में पोस्टमास्टर जनरल के कार्यालय को अधिकृत किया।
  • भौतिक विज्ञानी और रसासनशास्‍त्री माइकल फैराडे का निधन 22 सितंबर 1791 को हुआ था।
  • फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा आज ही के दिन 1792 में हुई।
  • भारत के समाज सुधारक वीएस श्रीनिवास शास्त्री का जन्म 22 सितंबर 1869 को हुआ।
  • अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आज ही के दिन 1903 में आइसक्रीम कोन के लिए एक पेटेंट दिया गया।
  • मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने आज ही के दिन 1914 में बमबारी की।
  • फिलिस्तीन के जनादेश को 22 सितंबर 1922 में राष्ट्रसंघ परिषद द्वारा मंजूरी दे दी गई।
  • चीनी भौतिकविद, नोबेल पुरस्कार विजेता चेन निंग यांग का जन्म 22 सितंबर 1922 को हुआ।
  • सोवियत संघ ने आज ही के दिन 1949 में पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • भारत के सिक्किम राज्य के मुख्यमंत्री तथा राजनीतिक दल ‘सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट’ के संस्थापक पवन कुमार चामलिंग का जन्म 22 सितंबर 1950  को हुआ।
  • ब्रिटेन में 22 सितंबर 1955 को टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह में इसे चलाने की इजाजत नहीं थी।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने आज ही के दिन 1961 में शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
  • भारत पाकिस्तान के बीच की लड़ाई में 22 सितंबर 1965 को आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्ध विराम हुआ।
  • अमेरिकी यान 22 सितंबर 1966 को ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।
  • अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने आज ही के दिन 1977 में कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।
  • ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में 22 सितंबर 1980 को परिवर्तित हुआ।
  • कनाडा की सरकार ने आज ही के दिन 1988 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी और मुआवजा देने का भी वादा किया।
  • नेशनल ज्‍योग्राफिक मैगजीन का प्रकाशन आज ही के दिन वर्ष 1988 में शुरू हुआ।
  • हिंदी व मराठी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का निधन 22 सितंबर 1991को हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को 22 सितंबर 1992 को निष्कासित किया।
  • फ़्रांस ने 22 सितंबर 2002 को आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।
  • अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गये अटलांटिस स्पेश क्राफ़्ट सकुशल आज ही के दिन 2006 में अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा। नेशनल कैडिट कोर का 10 सदस्यीय दल मॉस्को के लिए रवाना।
  • ईरान ने 1800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल धद्र का प्रदर्शन 22 सितंबर 2007 को किया।
  • नासा के एअर क्राफ़्ट ने आज ही के दिन 2007 में मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी सात आकृतियों का पता लगाया।
  • प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह ने 22 सितंबर 2008 को अमेरिका और फ्रांस की दस दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।
  • भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी का निधन 22 सितंबर 2011 को हुआ।
  • भारतीय योजना आयोग ने 22 सितंबर 2011 को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में शहरों में 965 रुपये और गावों में 781 रुपये प्रति महीना खर्च करने वाले व्यक्ति को गरीब मानने से इंकार किया।

Read This -> तारा चेरियन की जीवनी – Tara Cherian Biography Hindi

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 22 सितंबर को घटित घटनाओं, 22 सितंबर का इतिहास – 22 September History Hindi, Today History in Hindi 22 September, 22 September History Today Hindi, Today Event History in Hindi 22 September events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close