Aaj Ka Itihas

23 सितंबर का इतिहास – 23 September History Hindi

23 सितंबर का इतिहास – 23 September History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 23 सितंबर का इतिहास – 23 September History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

Read This -> रीना कौशल धर्मशक्तू की जीवनी – Reena Kaushal Dharmshaktu Biography Hindi

23 सितंबर का इतिहास – 23 September History Hindi

  • रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर 23 सितंबर 1739 को हस्ताक्षर किए।
  • ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने 23 सितंबर 1803 को असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया।
  • रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आज ही के दिन 1857 में आये भीषण तूफान में गायब हुआ, 826 लोग मारे गए।
  •  कांग्रेस मंत्री भागमल सोहटा जी का जन्म 23 सितंबर 1899 को हुआ था।
  • स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ़ मेहरअली का जन्म 23 सितंबर 1903 को हुआ।
  • हिन्दी जगत सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म 23 सितंबर 1908 में  सिमरिया गांव के बेगूसराय, बिहार में आज ही दिन हुआ था।
  • विज्ञान में डाक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला/रसायनशास्त्री असीमा चटर्जी का जन्म 23 सितंबर 1917 को हुआ।
  • बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा क़ानून) आज ही के दिन 1929 में पारित किया।
  • हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 को हुआ।
  • विश्वविख्यात न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड का निधन 23 सितंबर 1939 को हुआ था।
  • पाकिस्तान ने 23 सितंबर 1955 को बगदाद समझौता पर हस्ताक्षर किया।
  • ब्रिटेन ने आज ही के दिन 1958 में क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
  • स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1857 के विद्रोह में महती भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम का निधन 23 सितंबर 1863  को हुआ।
  • भारत-पाकिस्तान के बीच आज ही के दिन 1965 में युद्ध विराम का आदेश दिया।
  • आधुनिक आयुर्वेद जगत के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री सत्यनारायण शास्त्री का निधन 23 सितंबर 1969 को हुआ।
  • अब्दुल रज़ाक बिन हुसैन आज ही के दिन 1970 में मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।
  • ब्रितानी नौ सेना के एक युद्धक जहाज़ में 23 सितंबर 1976 को घटी दुर्घटना में आठ लोग मारे गए। इंग्लैंड के उतर पूर्व में बने एचएमएस ग्लासगो नाम के यह जहाज़ समुद्र में अपना परीक्षण शुरू करने वाला था।
  • सोमालिया के संविधान को 23 सितंबर 1979  को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।
  • गल्फ़ एयर का यह यात्री जहाज़ आज ही के दिन 1983 में पकिस्तान के कराची हवाई अड्डे से उड़ा था और पर सवार ज़्यादातर यात्री पाकिस्तानी थे। संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी और दुबई के बीच इस हवाई जहाज़ में रखे सामान में विस्फोट हो गया था।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने आज ही के दिन 1986 में गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।
  • यूगोस्लाविया का 23 सितंबर 1992 को संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन किया।
  • ताबा (मिस्र) में 23 सितंबर 1995 को इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता।
  • सिडनी ओलम्पिक में 23 सितंबर 2000 को संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
  • ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी, संयुक्त राज्य अमेरिका ने 23 सितंबर 2001 को भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।
  • जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर 23 सितंबर 2002 को पुन: सत्ता में आए।
  • मोजिला फायर फॉक्‍स का पहला वर्जन आज ही के दिन 2002 में लांच हुआ।
  • भूटान में 23 सितंबर 2003 को लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार किया गया।
  • हैती में 23 सितंबर 2004 को तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।
  • पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आज ही के दिन 2006 में भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज ही के दिन 2009 में भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

Read This -> संतोष यादव की जीवनी – Santosh Yadav Biography Hindi

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 23 सितंबर को घटित घटनाओं, 23 सितंबर का इतिहास – 23 September History Hindi, Today History in Hindi 23 September, 23 September History Today Hindi, Today Event History in Hindi 23 September events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close