24 दिसंबर का इतिहास – 24 December History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 24 दिसंबर का इतिहास – 24 December History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
24 दिसंबर का इतिहास – 24 December in History Hindi
- यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को द गामा का निधन 24 दिसंबर 1524 में कोच्चि (भारत) में हुआ था।
- स्वीडन की सेना ने आज ही के दिन 1715 में नार्वे पर कब्जा किया।
- रूस और ब्रिटेन के बीच आज ही के दिन 1798 में दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर किए गए।
- प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का जन्म 24 दिसंबर 1880 में हुआ।
- प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का जन्म 24 दिसंबर 1892 में हुआ।
- कलकत्ता में आज ही के दिन 1894 में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन किया गया।
- विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्यत: कुष्ठरोगियों की सेवा के लिए विख्यात बाबा आम्टे का जन्म 24 दिसंबर 1914 में हुआ।
- अमेरिकी अभिनेत्री आवा गार्डनर का जन्म 24 दिसंबर 1922 में हुआ।
- क्रोयडोन लंदन की एयर फील्ड में आज ही के दिन 1924 में हुई विमान दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु हो गई।
- भारतीय गायक मुहम्मद रफ़ी का जन्म 24 दिसंबर 1924 में हुआ।
- अल्बानिया 24 दिसंबर1924 में गणतंत्र बना।
- स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र नारायण भाई देसाई का जन्म 24 दिसंबर 1924 में हुआ।
- पत्रकार एवं साहित्यकार उषा प्रियंवदा का जन्म 24 दिसंबर 1930 में हुआ।
- दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने आज ही के दिन 1954 में स्वतंत्रता हासिल की।
- अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई का जन्म 24 दिसंबर 1957 में हुआ।
- भारतीय अभिनेता अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1959 में हुआ।
- भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीति सप्रू का जन्म 24 दिसंबर 1961 में हुआ।
- सोवियत संघ ने आज ही के दिन 1962 में नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
- चीन ने 24 दिसंबर 1967 में लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
- तमिलनाडु के वेल्लोर ई.वी. रामास्वामी नायकर का निधन 24 दिसंबर 1973 में हुआ।
- वियत संघ ने आज ही के दिन 1979 में अफगानिस्तान पर आक्रमण किया।
- लोटस टेंपल 24 दिसंबर 1986 में श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।
- भारत में 24 दिसंबर 1986 में संसद द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पारित किया गया। इसलिए भारत में 24 दिसंबर को राष्ट्रिए उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन 24 दिसंबर 1987 में हुआ।
- हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन 24 दिसंबर 1988 में हुआ।
- देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ आज ही के दिन 1989 में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खोला गया।
- ताजिकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए आज ही के दिन 1996 में समझौता सम्पन्न हुआ।
- विश्वनाथन आनंद 24 दिसंबर 2000 में विश्व शतरंज चैंपियन बने।
- दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ 24 दिसंबर 2002 में शहादरा तीस हज़ारी लाईन से हुआ था।
- अमेरिकी विदेश विभाग ने आज ही के दिन 2003 में 30 जून, 2004 को इराक में सत्ता सौंपने की तैयारी शुरू की।
- यूरोपीय संघ ने 24 दिसंबर 2005 में ‘खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स’ नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।
- आज ही के दिन 2006 में हुयी शिखर बैठक में फ़िलिस्तीन को इस्रायल कई सुविधाएँ देने के लिए तैयार हुआ।
- मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने 24 दिसंबर 2007 में मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किये।
- क्यूबा की सरकार ने आज ही के दिन 2011 में 2900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की।
- चीन के जियांगसी में 24 दिसंबर 2012 में एक वैन पलटने से 11 केजी स्कूल के 11 बच्चों की मौत।
- अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को 24 दिसंबर 2014 में भारत रत्न देने की घोषणा हुई।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 24 दिसंबर को घटित घटनाओं, 24 दिसंबर का इतिहास – 24 December History Hindi, Today History in Hindi 24 December, 24 December History Today Hindi, Today Event History in Hindi 24 December events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।