Aaj Ka Itihas

24 सितंबर का इतिहास – 24 September History Hindi

24 सितंबर का इतिहास – 24 September History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 24 सितंबर का इतिहास – 24 September History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

Read This -> ललित मोहन राय की जीवनी – Lalit Mohan Roy Biography Hindi

24 सितंबर का इतिहास – 24 September History Hindi

  • फ्रांस ने 24 सितंबर 1688 को जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी को आज ही के दिन 1726 में बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
  • अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय 24 सितंबर 1789 को बनाया गया।
  • फ्रांस के तानशाह नेपोलियन बोनापार्ट की सैनिक कार्रवाई आज ही के दिन 1805 में समाप्त हुई। यह कार्रवाई ऑस्ट्रिया के आक्रमण का सामना करने के लिए की गयी थी जिसमे फ्रांस की भारी जीत हुई।
  • हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का जन्म 24 सितंबर 1856 को हुआ।
  • सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन 24 सितंबर 1859 में हुआ।
  • महिला अधिकारों की बुलंद आवाज भिकाजी कामा का जन्‍म 24 सितंबर 1861 में हुआ था।
  • अमेरिकी संगीतशास्त्री (मृ. 2007) फ्लोयड लेविन का जन्म 24 सितंबर 1922 को हुआ।
  • मौसम का दूसरा तूफान आज ही के दिन 1923 में आया। हिस्पनियोला के उत्तर में एक बड़ा तूफान आया।
  • भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक औतार सिंग पैंटल का जन्म 24 सितंबर 1925 को हुआ।
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर 24 सितंबर 1932 में एक विशेष समझौता हुआ।
  • बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार आज ही के दिन 1932 में देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।
  • भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का जन्म 24 सितंबर 1940  को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ।
  • होंडा मोटर कंपनी की स्थापना आज ही के दिन 1948 में हुई।
  • भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म 24 सितंबर 1950 को हुआ।
  • वरिष्‍ठ टेलीविज़न पत्रकार पंकज पचौरी का जन्म 24 सितंबर 1963 को हुआ।
  • यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता आज ही के दिन 1965 में हुआ।
  • दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में 24 सितंबर 1968 को शामिल हुआ।
  • ब्रिटेन ने 24 सितंबर 1971 को जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
  • भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज लिम्बा राम का जन्म 24 सितंबर 1971 को हुआ।
  • गुलामी में दास व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा अफ्रीकी देश गिनी बीसाओ ने 24 सितंबर 1974 को पुर्तग़ाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
  • पूर्व सोवियत संघ ने आज ही के दिन 1978 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • भारत के जानेमाने गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी भूपति मोहन सेन का निधन 24 सितंबर 1978 को हुआ।
  • घाना ने आज ही के दिन 1979 में संविधान अपनाया।
  • पूर्वी जर्मनी ने आज ही के दिन 1990 में खुद को वारसा संधि से अलग किया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 24 सितंबर 1996 को संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर 24 सितंबर 1996 को हस्ताक्षर होने शुरू, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश बना।
  • फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने 24 सितंबर 2003 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
  • आई.ए.ई.ए. ने आज ही के दिन 2005 में ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
  • दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना, नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर पद्मिनी का निधन 24 सितंबर 2006 में हुआ।
  • म्‍यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में आज ही के दिन 2007 में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
  • चीन और नेपाल ने 24 सितंबर 2008 को दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया।
  • भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने 24 सितंबर 2008 को एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
  • मद्रास उच्च न्यायालय ने आज ही के दिन 2008 में राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
  • देश के पहले चन्द्रयान-1 ने आज ही के दिन 2009 में चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
  • उर्दू के शायर अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान ‘शहरयार’ को 44वें (2008) तथा मलयालम के कवि और साहित्यकार ओ.एन.वी. कुरुप को 43वें (2007) ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा 24 सितंबर 2010 को की गई।
  • पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 24 सितंबर 2013 को 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत हो गई।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने आज ही के दिन 2014 में मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

Read This -> कमलजीत संधू की जीवनी – Kamaljeet Sandhu Biography Hindi

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 24 सितंबर को घटित घटनाओं, 24 सितंबर का इतिहास – 24 September History Hindi, Today History in Hindi 24 September, 24 September History Today Hindi, Today Event History in Hindi 24 September events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close