25 जून का इतिहास – 25 June History Hindi
हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है
इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है
जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
25 जून का इतिहास – 25 June History Hindi

- आज ही के दिन मुगल शासक बाबर 529 में बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।
- वर्जीनिया 25 जून 1788 में अमेरिका के संविधान को अपनाने वाला 10वां राज्य बना।
- अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने आज ही के दिन 1868 में सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया।
- ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय लॉर्ड माउंटबेटन का जन्म 25 जून 1900 में हुआ
- प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक चन्द्रशेखर पाण्डे का जन्म 25 जून 1903 में हुआ।
- महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का जन्म 25 जून 1908 में हुआ।
- बाबा सोहन सिंह की अध्यक्षता में गदर पार्टी का गठन आज ही के दिन 1913 में हुआ।
- बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक मदन मोहन का जन्म 25 जून1924 में हुआ।
- भारत के आठवें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म 25 जून1931 में हुआ।
- भारतीय क्रिकेट टीम ने आज ही के दिन 1932 में ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
- जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने 25 जून 1940 में पेरिस, फ्रांस में नेपोलियन की कब्र और एफिल टाॅवर देखा।
- फिनलैंड ने आज ही के दिन 1941 में सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।
- एन फ्रैंक की डायरी ऑफ ए यंग गर्ल25 जून 1947 को आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी 3 करोड़ प्रतियां बिकी और 67 भाषाओं में अनुवादित हुई।
- कोरियाई गृहयुद्ध आज ही के दिन 1950 में आरंभ हुआ। आजादी की लड़ाई लड़ रहे उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच शुरु हुए इस गृह युद्ध ने बाद में अंतरराष्ट्रीय शीतयुद्ध का रूप ले लिया।
- भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का निधन 25 जून 1950 में हुआ।
- अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने 25 जून 1951 में न्यूयार्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी प्रोग्राम का प्रसारण किया।
- मेडागास्कर आज ही के दिन 1960 में फ्रांस से स्वतंत्र हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता सतीश शाह का जन्म 25 जून 1961 में हुआ।
- आज ही के दिन इराक ने 1961 में घोषणा की कि कुवैत इराक का हिस्सा है।
- बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को हुआ।
- इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आज ही के दिन 1975 को देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी।
- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय का जन्म 25 जून 1975 में हुआ।
- भारत ने 25 जून 1983 वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
- किम कैंपबेल 25 जून 1993 में कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं।
- जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने आज ही के दिन 1994 में अपने पद से इस्तीफा दिया।
- आपातकाल की बरसी 1977 में 25 जून को ‘काला दिवस’ के रुप में मनाया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन आज ही के दिन 1998 में 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे।
- दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ियों मे गिने जाने वाले बोरिस बेकर 25 जून 1999 को रिटायर हो गए।
- संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा 25 जून 1999 में की।
- अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने आज ही के दिन 2002 में शपथ ग्रहण किया।
- सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का निधन 25 जून 2003 में हुआ था।
- 2004 में आज ही के दिन रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय लिया।
- अहमदी नेजाद 25 जून 2005 में ईरान के राष्ट्रपति बने।
- ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा भी 25 जून को 2005 में ही हुई थी।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने आज ही के दिन 2008 में मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8% से घटाकर 5% कर दिया।
- म्यूजिक और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्सन ने आज ही के दिन 2009 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
- लुईस सुआरेज पर फीफा आज ही के दिन 2014 में विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा।
- श्रीकांत ने 25 जून 2017 में ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीता।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 25 जून को घटित घटनाओं, 25 जून का इतिहास – 25 June History Hindi, Today History in Hindi 25 June , 25 June History Today Hindi, Today Event History in Hindi 25 June events के बारे में बताया।
अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें।
इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।