Aaj Ka Itihas

26 नवंबर का इतिहास – 26 November in History Hindi

26 नवंबर का इतिहास – 26 November History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

Read This -> 4 नवंबर का इतिहास – 4 November in History Hindi

26 नवंबर का इतिहास – 26 November in History Hindi

  • प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक नाथूराम प्रेमी का जन्म 26 नवंबर 1881 में हुआ।
  • 1865 में आज ही के दिन मशहूर गणितज्ञ चार्ल्स लुटविज डोग्सटन द्वारा लुईस केरोल उपनाम से लिखा उपन्यास एलिस इन वंडरलैंड प्रकाशित हुआ। यह एलिस नामक लड़की की कहानी थी जो खरगोश के बिल में गिरकर काल्पनिक दुनिया में पहुँच जाती है। इस पर कई हॉलीवुड फिल्में भी बन चुकी है।
  • आज ही के दिन 1885 में पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी।
  • भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद राम शरण शर्मा का जन्म 26 नवंबर 1919 में हुआ।
  • देश के श्‍वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का 26 नवंबर 1921 में जन्‍म में हुआ।
  • अमेरिकी कार्टूनिस्ट चार्ल्स एम. शल्ज़ का जन्म 26 नवंबर 1922 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र वी. के. मूर्ति का जन्म 26 नवंबर 1923 में हुआ।
  • भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद यशपाल (वैज्ञानिक) का जन्म 26 नवंबर 1926 में हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय का जन्म 26 नवंबर 1926 में हुआ।
  • महान् क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने आज ही के दिन 1932 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये।
  • नेशनल कैडेट कोर की 26 नवंबर 1948 में स्थापना हुई।
  • 1948 में आज ही के दिन अमेरिका वैज्ञानिक एडविन लैंड ने अपने बने पोलरॉयड इंसटेंट कैमरे को बोस्टन में बिक्री के लिए रखा। मॉडल 95 नामक इस कैमरे में एक मिनट में तस्वीर का प्रिंट देने की सुविधा थी। बिक्री के लिए रखर सभी 57 कैमरे हाथों हाथ बिक गए थे।
  • देश का सर्वोच्‍च कानून हमारा संविधान आज ही के दिन 1949 में अंगीकार किया गया।
  • आजाद भारत के संविधान पर 26 नवंबर 1949 में संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया।
  • ब्रिटेन के ऊपरी सदन हाउस ऑफ़ लॉर्डस ने आज ही के दिन 1953 में आज ही के दिन में देश में व्यावसायिक टेलीविज़न चैनल शुरू करने के लिए लाए गए पेश किए गए प्रस्ताव को मंज़ूरी दी थी।
  • भारत में 26 नवंबर 1960 में पहली बार कानपुर एवं लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरु हुई।
  • लिस्बन में आज ही के दिन 1967 में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे।
  • इराक एवं अमेरिका ने 26 नवंबर 1984 में कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।
  • ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने आज ही के दिन 1990 में ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा था।
  • सन 1992 में आज ही के दिन ब्रिटेन की संसद ने एक ऐतिहासिक फ़ैसले में ये तय कि ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ को अपनी आय पर कर देना होगा।
  • भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का निधन 26 नवंबर 1995 में हुआ।
  • मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 26 नवंबर 1996 में अंतरिक्ष यान ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ को अंतरिक्ष में भेजा (7 नवम्बर); संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के संदर्भ में ‘आयल फ़ॉर फ़ुड डील’ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।
  • पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने आज ही के दिन 1997 में मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया।
  • बीबीसी के आज ही के दिन 2002 में सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये।
  • इराक में 26 नवंबर 2006 में हुए बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।
  • 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे का निधन 26 नवंबर 2008 में हुआ।
  • भारत के मुंबई नगर में आज ही के दिन 2008 में हुए आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात् मुक्त करा लिया।
  • मुंबई पुलिस में सेवारत एक वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विजय सालस्कर का निधन 26 नवंबर 2008 में हुआ।
  • मुंबई में 26 नवंबर 2008 में हुए आतंकवादी हमले में 164 लोग मारे गए तथा 250 से अधिक घायल हो गए।
  • सीरिया में आज ही के दिन 2012 में हुए हवाई हमले में दस बच्चों की मौत हुई और 15 घायल हुए।
  • प्रसिद्ध इतिहासकार तपन राय चौधरी का निधन 26 नवंबर 2014 में हुआ।

Read This -> दामोदर गणेश बापट की जीवनी – Damodar Ganesh Bapat Biography Hindi

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 26 नवंबर को घटित घटनाओं, 26 नवंबर का इतिहास – 26 November History Hindi, Today History in Hindi 26 November, 26 November History Today Hindi, Today Event History in Hindi 26 November events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close