26 फरवरी का इतिहास – 26 February History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 26 फरवरी का इतिहास – 26 February History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
26 फरवरी का इतिहास – 26 February in History Hindi
- चंद्रगुप्त प्रथम को 26 फरवरी 320 में पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया।
- बहादुर दिल्ली का सातवाँ मुग़ल बादशाह शाह प्रथम का निधन 26 फरवरी 1712 में हुआ था।
- फ्रेंच लेखक विक्टर ह्यूगो का जन्म 26 फरवरी 1802 में हुआ था।
- आज ही के दिन 1832 में पोलैंड के संविधान को हटाया गया।
- पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ आज ही के दिन 1857 में पहला सैन्य विद्रोह हुआ।
- असम शाही परिवार काे फिर से गद्दी दिलाने के प्रयासों के कारण 26 फरवरी 1858 में पियाली बरूआ और दीवान मणिराम दत्ता काे फांसी पर चढाया गया।
- अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 26 फरवरी 1863 में अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किये।
- गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार नर्मद का निधन 26 फरवरी 1886 में हुआ था।
- एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिज्ञ बेनेगल नरसिंह राव का जन्म 26 फरवरी 1887 में हुआ था।
- भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का निधन 26 फरवरी 1887 में हुआ था।
- भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश कैलाश नाथ वांचू का जन्म 26 फरवरी 1903 में हुआ था।
- बांग्ला साहित्यकार लीला मजूमदार का जन्म 26 फरवरी 1908 में हुआ था।
- अमेरिकी अर्थशास्त्री विलियम बौमॉल का जन्म 26 फरवरी 1922 में हुआ था।
- ब्रिटिश अभिनेत्री मार्गरेट लीटन का जन्म 26 फरवरी 1922 में हुआ था।
- इसरायली प्रधानमंत्री एरियल शेरॉन का जन्म 26 फरवरी 1928 में हुआ था।
- अमेरिका के महान गायक जॉनी कैश का जन्म 26 फरवरी 1932 में हुआ था।
- जापान में सेना ने आज ही के दिन 1936 में तख्तापलट किया।
- पत्रकार एवं साहित्यकार मृणाल पाण्डे का जन्म 26 फरवरी 1946 में हुआ था।
- भारतीय राजनीतिज्ञ संजय धोत्रे का जन्म 26 फरवरी, 1959 को हुआ था।
- स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन 26 फरवरी 1966 में हुआ था।
- वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन आज ही के दिन 1972 में भारत के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरि ने देश को समर्पित किया।
- गुजरात के अहमदाबाद में आज ही के दिन 1975 में देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ स्थापित किया गया।
- महिला टेनिस खिलाड़ी ली ना का जन्म 26 फरवरी 1982 में हुआ।
- सद्दाम हुसैन ने कुवैत से अपने सैनिकों को आज ही के दिन 1991 में इराक़ी रेडियो पर वापसी की घोषणा की।
- आज ही के दिन 1993 में न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे।
- कॉपीराइट मुद्दे पर 26 फरवरी 1995 में चीन तथा संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के मध्य समझौता हुआ।
- पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने आज ही के दिन 1999 में नया रिकार्ड बनाया।
- क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन 26 फरवरी 2001 में हुआ था।
- आतंकवादी संगठन तालिबान ने 2001 में आज ही के दिन अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया।
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण का निधन 26 फरवरी 2004 में हुआ था।
- 2004 में आज ही के दिन मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
- परमाणु परिशोधन पर आज ही के दिन 2006 में रूस और ईरान में समझौता हुआ।
- आज ही के दिन 2008 में रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया। भारत परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।
नेपाल में संविधान सभा के होने वाले चुनाव में 26 फरवरी 2008 को माओवादी नेता प्रचंड ने अपना पर्चा भरा। - 2009 में आज ही के दिन इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ।
- अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को 26 फरवरी 2011 में आधिकारिक रूप से समाप्त किया।
- भारतीय राजनीतिज्ञ और हरियाणा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हुकम सिंह का निधन 26 फरवरी 2015 को गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में सांस की बीमारी के कारण हुआ।
- हरियाणा के राज्य-कवि और हिंदी में ‘रुबाई’ के प्रवर्तक कवि उदयभानु हंस का निधन 26 फरवरी 2019 को हुआ था।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 26 फरवरी को घटित घटनाओं, 26 फरवरी का इतिहास – 26 February History Hindi, Today History in Hindi 26 February, 26 February History Today Hindi, Today Event History in Hindi 26 February events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।