Aaj Ka Itihas

26 जनवरी का इतिहास – 26 January History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 26 जनवरी का इतिहास – 26 January History Hindi के बारे में बताएगे।

26 जनवरी का इतिहास – 26 January in History Hindi

26 जनवरी का इतिहास
26 जनवरी का इतिहास

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात
नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की
दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

 

इतिहास – 26 जनवरी का इतिहास

  • फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ आज ही के दिन 1666 में युद्ध की घोषणा की।
  • ब्रिटेन, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और सार्डिनिया ने फ्रांस विरोधी संधि पर 26 जनवरी 1748 में हस्ताक्षर किए।
  • हांगकांग 26 जनवरी 1841 में ब्रिटिश कब्जे में चला गया।
  • ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन आज ही के दिन 1845 में सूडान में मारे गये।
  • मिशगन को अमेरिका का 26 जनवरी 1837 में 26वां प्रांत बनाया गया। इससे पहले फ्रांस की हार के बाद यह ब्रिटिश शासन के अधीन था, अमेरिकी क्रांतिकारी युद्द के बाद मिशगन को संयुक्त राज्य को सौंपा गया था।
  • दक्षिण अफ्रीका में आज ही के दिन 1905 में हुयी खुदाई में दुनिया का सबसे बड़ा 3106 कैरेट का हीरा कलिनन मिला।
  • ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में 26 जनवरी 1930 में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
  • आज ही के दिन 1931 में ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी को रिहा किया गया।
  • ऑस्ट्रिया और हंगरी ने आज ही के दिन 1931 में ‘शांति संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
  • पौलैंड और जर्मनी के बीच 26 जनवरी 1934 में दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।
  • सन 1950 में आज ही के दिन भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।
  • स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने आज ही के दिन 1950 में अपने
    पद से त्यागपत्र दिया और डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
  • उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को 26 जनवरी 1950 में राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।

1950 से 2001 तक

  • वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय (‘फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया’) का नाम 26 जनवरी 1950 में
    बदलकर सर्वोच्च न्यायालय (‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया’) कर दिया गया
  • दक्षिणी अवाजी द्धीप के पास आज ही के दिन 1958 में जापानी नाव ननकई डूब गई , जिससे करीब 167 लोगों की मौत हो गई।
  • मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी 1963 को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
  • युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर आज ही के दिन 1972 में राष्ट्रीय स्मारक ‘अमर जवान ज्योति’ की स्थापना की गयी।
  • पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए 26 जनवरी 1981 में हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।
  • पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए आज ही के दिन 1982 में भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।
  • पाकिस्तान के रावलपिंडी में 26 जनवरी 1994 में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन किया गया।
  • महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का बांग्लादेश के ढाका में आज ही के दिन 1999 में आयोजन किया गया।
  • 26 जनवरी 2000 में कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।
  • गुजरात के भुज में आज ही के दिन 2001 में हुए जबरदस्त भूकंप में हजारों लोगों की जाने गयी।
  • साल 2001 में आज ही के दिन संगीतकार लता मंगेश्कर को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया गया।
  • 26 जनवरी, 2001 को प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

2003 से 2014 तक  – 26 जनवरी का इतिहास

  • 2003 के आज ही के दिन गणतंत्र दिवस समारोह में ईरान के राष्ट्रपति ‘सैयद मोहम्म्द खातमी’ शामिल हुए।
  • माइक्रोसॉफ्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने आज ही के दिन 2004 में ‘नाइट’ की
    उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
  • अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने 26 जनवरी 2004 में देश ने नए संविधान पर हस्ताक्षर किए।
  • 26 जनवरी 2008 को 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल ने परेड की सलामी ली।
  • एन.आर. नारायणमूर्ति को आज ही के दिन 2008 में फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर
    ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया।
  • भारत की पहली महिला राष्ट्रपति एवं क्रमानुसार 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 26 जनवरी 2010 में पद्म पुरस्कार पाने वाली 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। इनमें रंगमंच जगत् की किंवदंति इब्राहिम-अल-क़ाज़ी और जोहरा सहगल, ऑस्कर विजेता ए आर रहमान और रसूल पोकुटटी, मशहूर अदाकार रेखा और आमिर ख़ान, फार्मूला़ रेसर नारायण कार्तिकेयन, बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर और क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग शामिल हैं।
  • 2014 में आज ही के दिन अंडमान और निकोबार द्धीप समूह में एक पर्यटक नाव डूब गई जिसमें लगभग 21 लोग मारे गए।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 26 जनवरी को घटित घटनाओं, 26 जनवरी का इतिहास – 26 January History Hindi, Today History in Hindi 26 January, 26 January History Today Hindi, Today Event History in Hindi 26 January events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है

तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – बाणभट्ट की जीवनी – Banabhatta Biography Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close