26 अक्टूबर का इतिहास – 26 October History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 26 अक्टूबर का इतिहास – 26 October History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
26 अक्टूबर का इतिहास – 26 October History Hindi
- फिलाडेल्फिया में आज ही के दिन 1774 को अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित।
- भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट बहादुरशाह ज़फ़र का जन्म 26 अक्टूबर 1775 को हुआ।
- एच.ई. स्मिथ ने आज ही के दिन 1858 में वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
- उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता गोदावरीश मिश्र का जन्म 26 अक्टूबर 1886 में हुआ।
- स्वाधीनता संग्राम में भाग लेने वाले गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्म 26 अक्टूबर 1890 में हुआ।
- नॉर्वे ने आज ही के दिन 1905 में स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
- ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम प्रकाश गुप्ता का जन्म 26 अक्टूबर 1923 में हुआ।
- फारस में रजा खान, अहमद शाह ख्वाजा का प्रधानमंत्री आज ही के दिन 1923 में बन गया।
- भारत में नवगीत विधा के कवियों में में से एक ठाकुर प्रसाद सिंह का जन्म 26 अक्टूबर 1924 में हुआ।
- महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना आज ही के दिन 1934 में की।
- 1936 में आज ही अमेरिका के हुवर डैम में दुनिया के पहले इलेक्ट्रिक जेनरेटर ने काम करना शुरू किया था। इससे अमेरिका के नवादा, एरिज़ोना और कैलिर्फोनिया के कै हिस्सों को बिजली सुनिश्चित होती थी।
- कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में 26 अक्टूबर 1943 को हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत।
- राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर काे भारत में विलय करने पर 26 अक्टूबर 1947 को सहमत हुए।
- बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया लॉर्ड लिटन द्वितीय का निधन 26 अक्टूबर 1947 में हुआ।
- इराक में आज ही के दिन 1947 को ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
- संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना 26 अक्टूबर 1950 में की।
- विंस्टन चर्चिल आज ही के दिन 1951 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
- प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डी. वी. पलुस्कर का निधन 26 अक्टूबर 1955 में हुआ।
- हंगरी के नए प्रधानमंत्री इमरे नेगी ने प्रदर्शनकारियों और सोवियत सेना के बीच जारी लड़ाई के तीसरे दिन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील आज ही के दिन 1956 में की थी।
- प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र बलराज भल्ला का निधन 26 अक्टूबर 1956 में हुआ।
- चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन आज ही के दिन 1969 में मुंबई आये।
- भारतीय साहित्यकार, उपन्यासकार एवं सम्पादिका प्रीति सिंह का जन्म 26 अक्टूबर 1971 में हुआ।
- 90 के दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1974 को हुआ।
- मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात आज ही के दिन 1975 में अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
- त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आज ही के दिन 1976 में आजादी मिली।
- इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन 26 अक्टूबर 1980 को मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
- भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का निधन 26 अक्टूबर 1981 को हुआ।
- 1894 में आज ही अमेरिका में ह्रदय रोग से ग्रसित एक बच्ची को वनमानुष का दिल लगाया गया था। इस बच्ची का नाम था बेबी फे। इस तरह के ट्रांसप्लांट को जेनेटिक ट्रांसप्लांट कहा जाता है। हालांकि इस ट्रांसप्लांट के 21 दिन बाद बच्ची की मौत हो गई थी।
- इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर आज ही के दिन 1994 में बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न।
- उच्चतम न्यायालय ने 26 अक्टूबर 1999 में आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक मन्मथनाथ गुप्त का निधन 26 अक्टूबर 2000 में हुआ।
- जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा आज ही के दिन 2001 में की।
- वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला 26 अक्टूबर 2005 में किया।
- इस्रायल में एक मंत्री ने आज ही के दिन 2006 को भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर आज ही के दिन 2007 में सफलतापूर्वक उतरा। अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहाँ के बैंकों पर प्रतिबन्ध लगाया।
- बर्मा में 26 अक्टूबर 2012 को हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत हुई।
- अफ़ग़ानिस्तान में आज ही के दिन 2012 को एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल हो गए।
- उत्तर पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 26 अक्टूबर2015 को 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 26 अक्टूबर को घटित घटनाओं, 26 अक्टूबर का इतिहास – 26 October History Hindi, Today History in Hindi 26 October, 26 October History Today Hindi, Today Event History in Hindi 26 October events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।