Aaj Ka Itihas

26 सितंबर का इतिहास – 26 September History Hindi

26 सितंबर का इतिहास – 26 September History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 26 सितंबर का इतिहास – 26 September History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

Read This -> कुमार गंधर्व की जीवनी – Kumar Gandharva Biography Hindi

26 सितंबर का इतिहास – 26 September History Hindi

  • 26 सितंबर 1087 को विलियम द्वितीय इंग्लैड के सम्राट बने।
  • अमेरिकी क्रांति: ब्रिटिश सैनिकों का आज ही के दिन 1777 में फिलाडेल्फिया पर कब्जा।
  • प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म 26 सितंबर 1820 को हुआ।
  • न्यूयॉर्क सिटी में 26 सितंबर 1872 को पहला मंदिर बना।
  • भारतीय कवि, वकील, और राजनीतिज्ञ गुलाम गुलाम भीख नैरंग का जन्म 26 सितंबर 1876 को हुआ।
  • नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन, अंग्रेज़ी लेखक टी.एस. इलियट का जन्म 26 सितंबर 1888 को हुआ
  • 1905 में आज ही के दिन महान आविष्कारक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने सापेक्षता के सिद्धांतों को उस समय के मशहूर जर्नल में प्रकाशित किया। इन चार लेखों ने आधुनिक भौतिकी  की बुनियाद रखी और अंतरिक्ष, समय, द्रव्यमान और ऊर्जा से जुड़ी लोगों की समझ में बदलाव किया।
  • परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सूबेदार जोगिन्दर सिंह का जन्म 26 सितंबर 1921 को हुआ।
  • बेयर्न में गुस्ताव रीटर वॉन कारा ने आज ही के दिन 1923 में बर्लिन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • फ़िल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को हुआ।
  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 में हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने आज ही के दिन 1950 में उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।
  • इंडोनेशिया ने आज ही के दिन 1950 में संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
  • भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर का निधन 26 सितंबर 1956 को हुआ।
  • गोवा के स्वतंत्रता सेनानी टी. बी. कुन्हा का निधन 26 सितंबर 1958 को हुआ।
  • जापान के इतिहास मेंं 26 सितंबर 1959 को सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हुए।
  • अमेरिका में आज ही के दिन 1960 को राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच बहस का पहली बार टेलीविज़न पर प्रसारण।
  • सुपरसैनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने आज ही के दिन 1973 में अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय में यानी महज 3 घंटा 32 मिनट में पूरा किया।
  • भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता उदय शंकर का निधन 26 सितंबर 1977 को हुआ।
  • यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को आज ही के दिन 1984 में चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।
  • ब्रिटेन और चीन के बीच आज ही के दिन 1986 में हांगकांग को लेकर समझौता हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का निधन 26 सितंबर 1989 को हुआ।
  • सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन 1998 में जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।
  • अमेरिका ने 26 सितंबर 2001 को लादेन के बाद कश्मीरी आतंकवादियों से निपटने का भारत को आश्वासन दिया।
  • फ्रांस ने 26 सितंबर 2002 में ईराक पर एकतरफ़ा कार्रवाई का विरोध किया।
  • अमेरिका ने आज ही के दिन 2004 में असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया।
  • वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में 26 सितंबर 2007 को एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मृत्‍यु हो गई।
  • पूजाश्री वेंंकटेश ने आज ही के दिन 2009 में रश्मि चक्रवर्ती को हराकर आई.टी.एफ. महिला टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।
  • फिलिपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड मे 26 सितंबर 2009 को कैटसाना तूफान से 700 लोगों की मौत हो गई।
  • सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला ने 2015 के चुनाव में महिलाओं के मतदान करने तथा शूरा परिषद में शामिल होने की अनुमति देने की घोषणा आज ही के दिन 2011 में की।
  • कीनिया में ग्रीन बेल्ट आंदोलन की संस्थापक वंगारी मथाई का निधन 26 सितंबर 2011 में हो गया जो 2004 में नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली अफ्रीकी महिला बनी।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 26 सितंबर 2011 को “स्वच्छ विकास तंत्र” योजना के तहत हरित गृह गैसों में कमी लाने के लिए दिल्ली मेट्रो को दुनिया का पहला “कार्बन क्रेडिट” दिया जिसके अंतर्गत उसे सात सालों के लिए 95 लाख अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।
  • मेक्सिको के इगुआला में 26 सितंबर 2014 को सामूहिक अपहरण की घटना हुई।

Read This -> भानु अथेय्या की जीवनी – Bhanu Athaiya Biography Hindi

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 26 सितंबर को घटित घटनाओं, 26 सितंबर का इतिहास – 26 September History Hindi, Today History in Hindi 26 September, 26 September History Today Hindi, Today Event History in Hindi 26 September events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-M924QKM7ZY
Close