Aaj Ka Itihas

27 मई का इतिहास – 27 May History Hindi

27 मई का इतिहास – 27 May History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

27 मई का इतिहास – 27 May History Hindi

27 May History Hindi
27 May History Hindi
  • जोन की आज ही के दिन 1199 में इंग्लैंड का राजा के रूप में ताजपोशी की गई।
  • प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने ख़लदून का जन्म 27 मई 1332 में हुआ। उनका नाम अब्दुर्रहमान था और उन्हें अबू ज़ैद की उपाधि से याद किया जाता है।
  • एक प्रसिद्ध निबंधकार सरस्वती के कुशल संपादक, साहित्य वाचस्पति और मास्टर जी के नाम से प्रसिद्ध पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जन्म 1894 में हुआ ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार के रूप में मिली।
  • तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में ‘गद्य ब्रह्मा’ के नाम से ख्याति मिली कंदुकूरी वीरेशलिंगम का निधन 27 मई 1919 में हुआ।
  • क्यू क्लक्स क्लैन ने आज ही के दिन 1923 में अपने सदस्यों के प्रकाशन कानून की किसी आवश्यकता से इनकार किया।
  • प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चंद्र का जन्म 27 मई 1928 में हुआ।
  • डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी रमाबाई आम्बेडकर का निधन 1935 में हुआ वो थीं।
  • हिन्दी के कवि, पत्रकार एवं पत्रकारिता के प्राध्यापक हेमन्त जोशी का जन्म 27 मई 1954 में हुआ।
  • भारत के उद्योगपति और ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ राजनेता नितिन गडकरी का जन्म 27 मई 1957 में हुआ।
  • भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान् सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन 27 मई 1964 में हुआ।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का निधन 27 मई 1983 में हुआ।
  • नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर 1994 में आज ही के दिन स्वदेश लौटे।
  • नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 27 मई 2002 में 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया।
  • आज ही के दिन 2005 में दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर 2005 में श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
  • इंडोनेशिया में 27 मई 2006 को आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए।
  • केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को आज ही के दिन 2008 में वापस लिया।
  • आस्कर विजेता निर्देशक सिडनी पोलाक का निधन 27 मई 2008 में हुआ।
  • भारत ने 2010 में आज ही के दिन उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने 2010 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया।
  • 2010 में आज ही के दिन रूस के दक्षिणी शहर स्टारवोपोल में  एक बम विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए।
  • तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने 27 मई 2010 में बुद्ध पूर्णिमा के दिन पटना रेलवे जंक्शन के पास 22 एकड़ ज़मीन पर 125 करोड़ रुपए की लागत से बने 200 फ़ीट ऊँचे स्तूप वाले एक भव्य ‘बुद्ध स्मृति पार्क’ को जनता को समर्पित किया।
  • ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का निधन 27 मई 2016 में हुआ।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 27 मई को घटित घटनाओं, 27 मई का इतिहास – 27 May History Hindi, Today History in Hindi 27 May , 27 May History Today Hindi, Today Event History in Hindi 27 May events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close