Aaj Ka Itihas

28 अगस्त का इतिहास – 28 August History Hindi

28 अगस्त का इतिहास – 28 August History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 28 अगस्त का इतिहास – 28 August History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है.

28 अगस्त का इतिहास – 28 August History Hindi

  • 28 अगस्त 1189 को तीसरा धर्मयुद्ध: क्रूसेडर्स ने गाइ ऑफ ल्यूसिगन के तहत घेराबंदी शुरू की।
  • तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने आज ही के दिन 1521 में बेलग्रेड पर कब्जा किया।
  •  ग्वाटेमाला के स्पेनिश विजय के दौरान अपने पूर्व स्पेनिश सहयोगियों के खिलाफ काकचिकेल माया विद्रोह आज ही के दिन 1524 में शुरू हुआ। ।
  • 28 अगस्त 1542को तुर्की-पुर्तगाली युद्ध हुआ जिसमें पुर्तगाली नेता क्रिस्टोवो दा गामा को पकड़ लिया गया और बाद में उन्हें मार दिया गया।
  • 1565 में आज ही के दिन सेंट ऑगस्टाइन, फ्लोरिडा के पास पेड्रो मेंडेज़ डे एविल्स दर्शनीय स्थल बना और महाद्वीपीय संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराने लगातार कब्जे वाले यूरोपीय-स्थापित शहर हैं।
  • मुग़लों ने 28 अगस्त 1600 को अहमदनगर पर कब्जा किया।
  • आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) जयसिंह का निधन 28 अगस्त 1667 को हुआ।
  • प्रसिद्ध पत्रिका साइंटेफिक अमरीकन का पहला संस्करण 1845 में छपा।
  • उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म 1858 में हुआ।
  • प्रसिद्ध उर्दू शायरफ़िराक़ गोरखपुरी का जन्म 28 अगस्त 1896 में हुआ।
  • कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन आज ही के दिन 1904 में हुआ।
  • भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का जन्म 28 अगस्त 1913 को हुआ।
  • जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों कोआज ही के दिन 1922 में वापस बुलाने पर सहमत हुआ।
  • जॉर्जिया में आज ही के दिन 1924 में सोवियत संघ के खिलाफ हुआ विद्रोह असफल रहा। इसमें हजारों लोगों की मौत हुई।
  • उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल टी.वी. राजेश्वर का जन्म 28 अगस्त 1926 को हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध सितार वादकविलायत ख़ाँ का जन्म 28 अगस्त 1928 को हुआ।
  • ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ (इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष एम.जी.के. मेनन का जन्म 28 अगस्त 1928 को हुआ।
  • प्रसिद्ध आधुनिक साहित्यकार राजेंद्र यादव का जन्म  28 अगस्त 1929 को हुआ।
  • चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री सरस्वती प्रसाद का जन्म 28 अगस्त 1932 को हुआ।
  • भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर का जन्म 28 अगस्त 1952 को हुआ।
  • इंग्लैण्ड ने आज ही के दिन 1956 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर एशेज पर कब्जा जमाया।
  • अभिनेता सुनील दत्त की पुत्री और पश्चिमी मुम्बई से लोकसभा सांसद प्रिया दत्‍त का जन्‍म 28 अगस्त 1966 को हुआ था।
  • साधारण बीमा कारोबार राष्ट्री यकरण बिल 28 अगस्त 1972 को पारित किया गया।
  • सोवियत संघ ने आज ही के दिन 1984 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • भाग्यश्री साठे शतरंज में 28 अगस्त 1986 को ग्रैंडमास्टकर बनने वाली प्रथम महिला बनी।
  • ईराक ने 28 अगस्त 1990 को कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया।
  • श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने आज ही के दिन 1992 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कॅरिअर की शुरूआत की।
  • इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने आज ही के दिन 1996 में औपचारिक तौर पर तलाक लिया।
  • मेजर समीर कोतवाल आसाम में 28 अगस्त 1999 को उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।
  • ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन 28 अगस्त 2000 को शुरू हुआ।
  • भारत-पाक सीमा पर आज ही के दिन 2001 में गोलीबारी में पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।
  • आइरिश रिपब्लिकन आर्मी यानी आईआरए ने 28 अगस्त 2005 में आधिकारिक तौर पर अपने सशस्त्र अभियान को रोकने की घोषणा की।
  • दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में 28 अगस्त 2006 को निधन हुआ।
  • बाराक ओबामा पहले अफ्रीकी अमरीकी बने जिनका नाम अमरीका की एक बड़ी पार्टी ने आज ही के दिन 2008 में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में पेश किया।

Read This -> रानू मंडल की जीवनी – Ranu Mondal Biography Hindi

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय आज ही के दिन 2008 में किया।
  • प्रधानमंत्री  मनमोहन सिंह ने 28 अगस्त 2008 को बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।
  • अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स ने आज ही के दिन 2008 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
  • लोकपाल आंदोलन: अन्ना हजारे ने 28 अगस्त 2011 को भारतीय संसद द्वारा 3 मांगों के समर्थन का प्रस्ताव पारित करने के बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में 13 दिनों से जारी अनशन को स्थगित करने की घोषणा की।
  • माओवादी नेता डॉ॰ बाबूराम भट्टराई तराई के मधेसी गठबंधन के समर्थन से नेपाल के नए प्रधानमंत्री आज ही के दिन 2011 में निर्वाचित हुए।
  • गुजरात के वडोदरा शहर में 28 अगस्त 2013 को तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत।
  • पी.वी. सिंधु ने 28 अगस्त 2017 में बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 28 अगस्त को घटित घटनाओं, 28 अगस्त का इतिहास – 28 August History Hindi, Today History in Hindi 28 August, 28 August History Today Hindi, Today Event History in Hindi 28 August events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

 

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close