28 सितंबर का इतिहास – 28 September History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 28 सितंबर का इतिहास – 28 September History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
Read This -> श्रीराम शर्मा आचार्य की जीवनी – Shriram Sharma Acharya Biography Hindi
28 सितंबर का इतिहास – 28 September History Hindi
- अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता विलियम जोंस का जन्म 28 सितंबर 1746 हुआ ।
- आध्यात्मिक गुरु शिरडी साईं बाबा का जन्म 28 सितंबर1836 में हुआ।
- अंतिम मुग़ल बादशाह बहादुर शाह द्वितीय ने आज ही के दिन 1837 में दिल्ली का शासन संभाला।
- मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह अकबर द्वितीय का निधन 28 सितंबर 1837 में हुआ।
- हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक श्री नारायण चतुर्वेदी का जन्म 28 सितंबर 1885 में हुआ।
- चीन के ह्वांग-हो नदी में 1887 में आयी बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे।
- फ्रांस के प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक लुईस पाश्चर का निधन 1895 में हुआ।
- महान् स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का जन्म 1907 में हुआ।
- अभिनेता पी. जयराज का जन्म 1909 में हुआ।
- इथोपिया ने 1923 में राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।
- अमेरिका ने 1928 में चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।
- भारतीय पार्श्वगायिका लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को हुआ।
- भारत के 41वें मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मल लोढ़ा का जन्म 28 सितंबर 1949 को हुआ।
- इंडोनेशिया आज ही के दिन 1950 में संयुक्त राष्ट्र का 60 वां सदस्य बना।
- प्रसिद्ध अमेरिकी खगोलशास्त्री एडविन हब्बल का निधन 28 सितंबर 1953 को हुआ।
- फ्रांस में आज ही के दिन 1958 में संविधान लागू हुआ।
- प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज़ अभिनव बिन्द्रा का जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ।
- बालीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ।
- एतोमिया के जल पोत के आज ही के दिन 1994 में तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु हो गई।
- अमेरिकी अंतरिक्ष शटल आज ही के दिन 1997 में अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केन्द्र ‘मीर’ से जुड़ा।
- सिडनी ओलम्पिक में साल 28 सितंबर 2000 को 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का ख़िताब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता।
- अमेरिका व ब्रिटिश सेना एवं सहयोगियों ने 28 सितंबर 2001 को ‘ऑपरेशन एंड्योरिंग फ़्रीडम’ प्रारम्भ किया।
- यान आज ही के दिन 2003 में रूस की धरती पर सुरक्षित उतरा।
- विश्व बैंक ने 28 सितंबर 2004 को भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।
- जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो एबे ने आज ही के दिन 2006 में शपथ ली।
- तालिबान ने 28 सितंबर 2006 को लादेन के जीवित होने की घोषणा की।
- फ़्रांस की चिकित्सा टीम ने आज ही के दिन 2006 में लगभग शून्य गुरुत्वाकर्षण में एक व्यक्ति का सफल आपरेशन किया।
- मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में 28 सितंबर 2007 को आये चक्रवर्ती तूफ़ान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई।
- नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिशस्ट्रशन (नासा) ने आज ही के दिन 2007 में विशेष यान डॉन का प्रक्षेपण किया।
- हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवप्रसाद सिंह का निधन 28 सितंबर 2008 को हुआ।
- स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा 28 सितंबर 2009 में पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुई।
- मुख्यमंत्री मायावती ने आज ही के दिन 2011 में 72 जिलों वाले उत्तर प्रदेश में पंचशील नगर, प्रबुद्धनगर और संभल नामक तीन और जिले के निर्माण की घोषणा की।
- भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का निधन 28 सितंबर 2012 में हुआ।
- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि वीरेन डंगवाल का निधन 28 सितंबर 2015 में हुआ।
Read This -> माखनलाल चतुर्वेदी की जीवनी – Makhanlal Chaturvedi Biography Hindi
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 28 सितंबर को घटित घटनाओं, 28 सितंबर का इतिहास – 28 September History Hindi, Today History in Hindi 28 September, 28 September History Today Hindi, Today Event History in Hindi 28 September events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।