Aaj Ka Itihas

29 जनवरी का इतिहास – 29 January History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 29 जनवरी का इतिहास – 29 January History Hindi के बारे में बताएगे।

29 जनवरी का इतिहास – 29 January in History Hindi

29 जनवरी का इतिहास
29 जनवरी का इतिहास

 

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात
नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की
दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

 

इतिहास – 29 जनवरी का इतिहास

  • मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने 29 जनवरी 1528 में मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।
  • ‘थियोडोर तृतीय’ आज ही के दिन 1676 में रूस के ज़ार बने।
  • देश के पहले समाचार पत्र ‘हिक्की गजट’ या ‘बंगाल गजट’ या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर का कोलकाता से आज ही के दिन 1780 में प्रकाशन आरंभ हुआ।
  • भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणबानंद महाराज का जन्म 29 जनवरी 1896 में हुआ था।
  • पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री जोगेन्द्र नाथ मंडल का जन्म 29 जनवरी, 1904 में बारीसल, बंगाल प्रेसीडेंसी में हुआ था।
  • ‘प्रथम विश्व युद्ध’ में फ़्रांस पर जर्मनी ने आज ही के दिन 1916 में पहली बार हमला किया।
  • भारत के मशहूर लेखक अशोक गुप्ता का जन्म 29 जनवरी 1947 में हुआ था।
  • ब्रिटेन ने 29 जनवरी 1949 में इज़रायल को मान्यता दी।
  • संगीत नाटक अकादमी की स्थापना आज ही के दिन 1953 में हुई।
  • अभिनेत्री ओपरा विन्फ्रे का जन्म 29 जनवरी 1954 में हुआ था।
  • भारतीय अभिनेता बॉबी देओल का जन्म 29 जनवरी 1967 में हुआ था।
  •  शूटिंग में ओलम्पिक-2004 रजत पदक जीतने वाले कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्म 29 जनवरी 1970 में हुआ था।

1972 से 2002 तक

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजनेता प्रकाश चंद्र सेठी 29 जनवरी 1972 से 22 मार्च 1972 और 23 मार्च 1972 से 22 दिसंबर 1975 तक दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
  • सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए 29 जनवरी 1976 में सहमत हुआ।
  • 1978 में आज ही के दिन वायुमंडल की ओजोन परत पर होने वाले दुष्प्रभाव के कारण एयरोसोल स्प्रे को प्रतिबंधित करने वाला पहला देशस्वीडन बना था।
  • भारत की सबसे पहली और दो इंजन वाली जंबो ट्रेन तमिलनाडु एक्सप्रेस को 29 जनवरी 1979 को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर मद्रास रवाना किया गया।
  • स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता पीलू मोदी का निधन 29 जनवरी 1983 में हुआ था।
  • सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए आज ही के दिन 1989 में समझौता किया।
  • भारत 1992 में आज ही के दिन आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
  • किक्रेटर विनोद कांबली का आज ही के दिन 1993 में टेस्ट में पदार्पण।
  • भारत सरकार ने ‘एयर कार्पोरेशन एक्ट’ 1953 को 29 जनवरी 1994 में रद्द किया।
  • फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने आज ही के दिन 1996 में भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।
  • ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल सरला ग्रेवाल का निधन 29 जनवरी 2002 में हुआ था।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने 29 जनवरी 2002 में राष्ट्र के नाम अपने संदेश में ईराक़, उत्तरी कोरिया और ईरान को दुनिया में दुष्टता की धुरी क़रार दिया।
  • इसके अलावा कई बार बुश ने अपने कार्यकाल के दौरान इसका इस्तेमाल किया।

2003 से 2019 तक – 29 जनवरी का इतिहास

  • भाजपा के प्रमुख नेता एवं प्रसिद्ध अधिवक्ता अरुण जेटली को 29 जनवरी 2003 को कानून और न्याय मंत्री और उद्योग मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।
  • हिमाचल विधानसभा आज ही के दिन 2003 में भंग कर दी गई।
  • सेरेना विलियम्स ने 29 जनवरी 2005 में आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।
  • भारत के तेंज इरफ़ान पठान आज ही के दिन 2006 में टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने।
  • अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज ही के दिन 2007 में ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में ‘बिग ब्रदर’ चैम्पियन बनीं।
  • 9 जनवरी 2008 को लोकसभा सदस्य भालचन्द्र, रमाकांत यादव और अखलास्क की सदस्यता , लोकसभा अधय्क्ष सोमनाथ चटर्जी द्धारा खत्म कर दी गई।
  • मलयालम फिल्म अभिनेता भारत गोपी का निधन 29 जनवरी 2008 में हुआ था।
  • ऑस्ट्रेलिया ने इराक से 29 जनवरी 2008 के दिन ही अपनी फौज वापस लेने की घोषणा की थी।
  • खिलाड़ी टॉम ब्रशशियर का निधन 29 जनवरी 2010 में हुआ ।
  • 29 जनवरी 2010 के दिन 5वीं पीढ़ी का युद्धक विमान की उड़ान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
  • आपको बता दें कि इस युद्दक विमान का उत्पादन भारत और रुस की संयुक्त परियोजना के तहत किया गया था।
  • राजनेता, पत्रकार और भारत के रक्षामंत्री रहे। एक पूर्व ट्रेड यूनियन नेता जॉर्ज फ़र्नांडिस का निधन 29 जनवरी 2019 को हुआ।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 29 जनवरी को घटित घटनाओं, 29 जनवरी का इतिहास – 29 January History Hindi,
Today History in Hindi 29 January, 29 January History Today Hindi,
Today Event History in Hindi 29 January events
के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है

तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – भारती मुखर्जी की जीवनी – Bharati Mukherjee Biography Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close