29 जुलाई का इतिहास – 29 July History Hindi
हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है
इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है
जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
29 जुलाई का इतिहास – 29 July History Hindi

- जेम्स VI को आज ही के दिन 1567 में स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया।
- ईस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी 29 जुलाई 1748 में भारत पहुंची।
- 1858 में आज ही के दिन यूनाइटेड स्टेट्स और जापान ने हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए।
- भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना 29 जुलाई 1876 में की गई।
- नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक विन्सेंट वैन गो का निधन 29 जुलाई 1890 में हुआ।
- प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन 29 जुलाई 1891 को हुआ था।
- न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन आज ही के दिन 1899 में किया गया।
- आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में से एक जे. आर. डी. टाटा का जन्म 29 जुलाई 1904 में हुआ।
- संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव रहे डैग हैमरस्क्जोंल्ड का जन्म 29 जुलाई 1905 को हुआ था।
- मोहन बगान ने आज ही के दिन 1911 में आईएफ शील्ड पहली बार जीता।
- जर्मनी में एडोल्फ हिटलर नेशनल साेशलिस्ट जर्मन वर्कस पार्टी के नेता 1921 में चुने गये।
- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का जन्म 29 जुलाई 1931 को हुआ था।
- जापानी सेना ने आज ही के दिन 1937 में चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया।
- आज ही के दिन 1941 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे।
- ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर 29 जुलाई 1949 में प्रसारण शुरू हुआ।
- भक्ति और गज़ल गायक अनूप जलोटा का जन्म 29 जुलाई 1953 को नैनीताल, उत्तराखंड में हुआ था।
- संयुक्त राष्ट्र ने आज ही के दिन 1957 में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।
- आज ही के दिन 1980 में मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक हासिल किया।
- ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी 29 जुलाई 1981 में हुई थी।
- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का निधन 29 जुलाई1996 को हुआ था।
- चीन ने आज ही के दिन 1996 में लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में 29 जुलाई 2000 को प्रक्षेपित किया गया।
- सीमा भदौरिया ने 29 जुलाई 2000 को अपने दांतों से 3390 किलोग्राम के विमान को खींचा।
- पौलैण्ड के प्रथम सचिव रहे एडवर्ड गिरेक का निधन 29 जुलाई 2001 को हुआ था।
- भारतीय सिनेमा के सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन 29 जुलाई 2003 को हुआ था।
- श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने आज ही के दिन 2006 में 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
- वैज्ञानिकों ने 29 जुलाई 2007 में एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
- इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने आज ही के दिन 2008 में सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।
- जयपुर की महारानी महारानी गायत्री देवी का निधन 29 जुलाई 2009 को हुआ था।
- 2010 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने 122 देशों के समर्थन से स्वच्छ पानी को मानवाधिकार बनाने का गैरबाध्यकारी प्रस्ताव पारित किया।
- फ्रांस के कांस के एक होटल से 29 जुलाई 2013 में 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी।
- इराक में 29 जुलाई 2013 में एक कार बम हमले में 44 लोगों की मौत हो गई।
- पाकिस्तान के डेरा इस्माल खान में आज ही के दिन 2013 को तालिबान हमले के बाद 300 कैदी फरार हो गए।
- प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का निधन 29 जुलाई 2017 में हुआ
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 29 जुलाई को घटित घटनाओं, 29 जुलाई का इतिहास – 29 July History Hindi, Today History in Hindi 29 July, 29 July History Today Hindi, Today Event History in Hindi 29 July events के बारे में बताया।
अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें।
इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।