Aaj Ka Itihas

29 सितंबर का इतिहास – 29 September History Hindi

29 सितंबर का इतिहास – 29 September History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 29 सितंबर का इतिहास – 29 September History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

Read This -> त्रिभुवन नारायण सिंह की जीवनी – Tribhuvan Narain Singh Biography Hindi

29 सितंबर का इतिहास – 29 September History Hindi

  • इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत आज ही के दिन 1650 में हुई।
  • 1789 में आज ही अमेरिका के युद्ध विभाग ने  स्थायी सेना स्थापित की।
  • मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना 29 सितंबर 1836 को हुई।
  • दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्‍ट एनरिको फर्नी का जन्‍म 29 सितंबर 1901 को हुआ था।
  • इटली ने आज ही के दिन 1911 में ऑटोमन साम्राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • डीजल इंजन का आविष्‍कार करने वाले रुडॉल्‍फ डीजल का निधन 29 सितंबर 1913 को हुआ था।
  • टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश आज ही के दिन 1915 में भेजा गया।
  • अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत 29 सितंबर 1927 को हुई।
  • भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का जन्म 29 सितंबर 1928 में हुआ।
  • अभिनेता, निर्माता-निर्देशक महमूद अली का जन्‍म 29 सितंबर 1932 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा का निधन 29 सितंबर 1942 में हुआ।
  • ईरान के पाँचवें राष्ट्रपति मोहम्मद ख़ातमी का जन्म 29 सितंबर 1943 में हुआ।
  • पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी गोपाल सेन का निधन 29 सितंबर 1944 में हुआ।
  • भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश एस. एच. कपाड़िया का जन्म 29 सितंबर1947 में हुआ।
  • आरती साहा ने आज ही के दिन 1959 में इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया।
  • आज ही के दिन 1962 में कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
  • मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन 29 सितंबर 1970 में हुआ।
  • बंगाल की खाड़ी में आज ही के दिन 1971 को चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
  • सोवियत संघ ने 29 सितंबर 1977 में स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
  • 29 सितंबर के दिन पोप जॉन पॉल प्रथम की रहस्यमय हालात में 1978 को मौत हो गई थी। वे केवल 33 दिनों पहले पोप चुने गए थे और बिस्तर पर पढ़ाई करते-करते अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
  • कैथोलिक ईसाइयों के धार्मिक गुरू पोप जॉन पॉल द्वितीय ने 1979 में आज ही के दिन आयरलैंड के लोगों से हिंसा को त्याग कर शांति के रास्ते पर चलने की अपील की थी।
  • चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 29 सितंबर 2000 को 100 लोगों की मौत हुई।
  • संयुक्त राष्ट्र ने आज ही के दिन 2001 में आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
  • बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन 29 सितंबर 2002 में हुआ।
  • ईरान ने 2003 में आज ही के दिन यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
  • मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री बालमणि अम्मा का निधन 29 सितंबर 2004 में हुआ।
  • विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी 29 सितंबर 2006 में पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
  • अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को आज ही के दिन 2009 में 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।
  • चीन ने 29 सितंबर 2011 में जिक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगोंग-1 को अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
  • भारतीय सिनेमा के अभिनेता टॉम ऑल्टर का निधन 29 सितंबर 2017 में हुआ।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Back to top button
Close