Aaj Ka Itihas

3 दिसंबर का इतिहास – 3 December History Hindi

3 दिसंबर का इतिहास – 3 December History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 3 दिसंबर का इतिहास – 3 December History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

3 दिसंबर का इतिहास – 3 December in History Hindi

  • इटली के विख्यात राजनेता और इतिहासकार निकोलो मैक्यावेले का फ़लोरेन्स नगर में जन्म 3 दिसंबर 1469 में हुआ।
  • लार्ड कार्नवालिस ने आज ही के दिन 1790 में आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।
  • बाजी राव द्वितीय को 3 दिसंबर 1796 में मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया।
  • एंड्रयू जैक्सन 3 दिसंबर 1828 में अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।
  • अंग्रेज़ों ने 3 दिसंबर 1824 में मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।
  • वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने आज ही के दिन 1829 में भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
  • भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का जन्म 3 दिसंबर 1882 में हुआ।
  • भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार रमेश चन्द्र मजूमदार का जन्म 3 दिसंबर 1888 में हुआ।
  • स्‍वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का जन्म 3 दिसंबर 1889 में हुआ।
  • हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक यशपाल का जन्म 3 दिसंबर 1903 में हुआ।
  • फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा आज ही के दिन 1910 में विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन किया।
  • तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने 3 दिसंबर 1912 में युद्धविराम समझौता किया।
  • हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार शिवनारायण श्रीवास्तव का जन्म 3 दिसंबर 1913 में हुआ।
  • भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म 3 दिसंबर 1937 में हुआ।
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ का जन्म 3 दिसंबर 1957 में हुआ।
  • भारत और नेपाल ने आज ही के दिन 1959 में गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को 3 दिसंबर 1967 में थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।
  • इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो आज ही के दिन 1967 में नजरबंद किये गए।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का निधन 3 दिसंबर 1971 में हुआ।
  • भारत और पाकिस्तान के बीच आज ही के दिन 1971 में युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
  • होन्डुरान के सेना जनरल ओस्वाल्डो लोपेज अरेलानो ने 3 दिसंबर 1972 में राष्ट्रपति रमोन क्रुज का तख्ता पलट किया।
  • एक हालैंड (डच) यात्री विमान 3 दिसंबर 1974 में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सभी 191 यात्रियों की मौत हो गई।
  • आज ही के दिन 1975 में लाओस गणराज्य घोषित किया गया।
  • जीन बेडेल बोकासा ने 3 दिसंबर 1977 में स्वयं को मध्य अफ्रीकी साम्राज्य का सम्राट घोषित किया।
  • भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का निधन 3 दिसंबर 1979 में हुआ।
  • पुर्तगाल के प्रधानमंत्री फ्रांसिसको साकाल्नरो का निधन 3 दिसंबर 1980 में हुआ।
  • टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला मिताली राज का जन्म 3 दिसंबर 1982 में हुआ।
  • भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से आज ही के दिन 1984 में जहरीली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
  • रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने 3 दिसंबर1989 में शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
  • ताइवान में आज ही के दिन 1994 में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न हुए।
  • विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन 3 दिसंबर 1999 में हुआ।
  • विसिट फ़ॉक्स 2000 में आज ही के दिन मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
  • सूरीनाम को 1975 में नीदरलैंड की दासता से मुक्त कराने वाले नेता हेंक एरोन का निधन 3 दिसंबर 2000 में हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया ने आज ही के दिन 2000 में वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।
  • यूएनईपी ने 3 दिसंबर 2002 में भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।
  • मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद 2008 में आज के दिन महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
  • फ़िल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का निधन 3 दिसंबर 2011 में हुआ।
  • फिलीपींस में आज ही के दिन 2012 में आये ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत हो गई।
  • एमडीएच के मालिक धर्मपाल गुलाटी का निधन 98 वर्ष की आयु में 3 दिसंबर 2020 को  हुआ।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 3 दिसंबर को घटित घटनाओं, 3 दिसंबर का इतिहास – 3 December History Hindi, Today History in Hindi 3 December, 3 December History Today Hindi, Today Event History in Hindi 3 December events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close