3 अप्रैल का इतिहास – 3 April History Hindi
हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है
इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है
जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
3 अप्रैल का इतिहास – 3 April History Hindi

- चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत निज़ामुद्दीन औलिया का निधन 3 अप्रैल 1325 में हुआ था।
- भारत में मराठा सम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज का निधन 3 अप्रैल 1680 में रायगढ में हुआ था।
- स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक कमला देवी चट्टोपाध्याय का जन्म 3 अप्रैल 1903 में हुआ था।
- भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एस एच एफ जे मानेकशॉ का जन्म 3 अप्रैल 1914 में हुआ था।
- कुशल राजनेता व लेखक लालचंद प्रार्थी का जन्म 3 अप्रैल 1916 को कुल्लू, हिमाचल प्रदेश में हुआ था।
- प्रसिद्ध उक्रेनी लेखक तथा उपन्यासकार ओलेस गोनचार का जन्म 3 अप्रैल 1918 में हुआ।
- कनाडाई सीनेटर मौरिस रील का जन्म 3 अप्रैल 1922 में हुआ।
- जोसेफ स्टालिन को आज ही के दिन 1922 में सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति का महासचिव नियुक्त किया गया।
- अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री डोरिस डे का जन्म 3 अप्रैल 1922 में हुआ।
- प्रसिद्ध साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म 3 अप्रैल 1929 में हुआ।
- प्रसिद्ध साहित्यकार मन्नू भंडारी का जन्म 3 अप्रैल 1931 में हुआ।
- विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से 1933 में आज ही के दिन पहली बार विमान ने उड़ान भरी थी।
- जापान ने 3 अप्रैल 1942 में द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।
- अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने आज ही के दिन 1949 में उत्तरी अटलांटिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- राजनेता और फिजीशियन डॉ. के. कृष्णास्वामी का जन्म 3 अप्रैल 1954 में हुआ।
- मशहूर गायक हरिहरन का जन्म 3 अप्रैल 1955 में हुआ।
- भारत की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का जन्म 3 अप्रैल 1962 में हुआ था।
- प्रसिद्ध साहित्यकार एस. एच. वात्स्यायन अज्ञेय का निधन 3 अप्रैल 1987 को नई दिल्ली में हुआ था।
- भारतीय राजनीतिज्ञ दुष्यंत चौटाला का जन्म 3 अप्रैल 1988 को हिसार हरियाणा में हुआ था।
- भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1 ई का प्रक्षेपण आज ही के दिन 1999 में किया।
- संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 3 अप्रैल 2001 को भारत यात्रा पर पहुँचे।
- पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को आज ही के दिन 2002 में मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली।
- नेपाल में माओवादियों ने 3 अप्रैल 2006 में संघर्ष विराम की घोषणा की।
- आज ही के दिन 2007 में नई दिल्ली में 14वां सार्क सम्मेलन शुरू।
- मेधा पाटकर को 3 अप्रैल 2008 में राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड 2008 से नवाज़ा गया।
- एप्पल का पहला आईपेड 3 अप्रैल 2010 में मार्केट में आया।
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक अनंत लागू का निधन 3 अप्रैल 2010 को हुआ था।
- अर्जेंटीना में आज ही के दिन 2013 को आई भीषण बाढ़ से 50 से अधिक लोगों की मौत हुयी।
- कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर 2016 में आज ही के दिन वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्व कप को जीता।
- हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक किशोरी अमोनकर का निधन 3 अप्रैल 2017 को हुआ था।
- उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में आज ही के दिन 2017 को 19वां राष्ट्रमंडल वानिकी सम्मेलन शुरू हुआ।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 3 अप्रैल को घटित घटनाओं, 3 अप्रैल का इतिहास – 3 April History Hindi, Today History in Hindi 3 April , 3 April History Today Hindi, Today Event History in Hindi 3 April events के बारे में बताया।
अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.
इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।