Aaj Ka Itihas

3 अगस्त का इतिहास – 3 August History Hindi

3 अगस्त का इतिहास – 3 August History Hindi |

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

Read This -> 4 अगस्त का इतिहास – 4 August History Hindi

3 अगस्त का इतिहास – 3 August History Hindi

3 August History Hindi
3 August History Hindi
  • अलाउद्दीन बहमन शाह ने आज ही के दिन 1347 में बहमनी सल्तनत (1317-1518) की स्थापना की।
  • यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को 3 अगस्त 1492 को बाहर निकाला गया।
  • इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर 3 अगस्त 1492 को रवाना हुआ।
  • अल्लेरशेइम के युद्ध में फ्रांस ने आज ही के दिन 1645 में बावेरिया को हराया।
  • राजस्थान के क्रमबद्ध इतिहास लेखन के प्रथम इतिहासकार मुहणौत नैणसी का निधन 3 अगस्त 1670 को हुआ था।
  • राबर्ट लासैले ने  3 अगस्त 1678 में अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।
  • आज ही के दिन 1749 में चन्दा साहिब ने कर्नाटक के तत्कालीन नवाब अनवररुद्दीन को अंबर के युद्ध में परास्त कर, उसका अंत कर दिया।
  • मेजर पोफम की अगुआयी में कैप्टेन ब्रुस ने 3 अगस्त 1780 को ग्वालियर पर कब्जा किया।
  • रिचर्ड आर्कराइट का निधन आज ही के दिन 1792 में हुआ।
  • न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध 3 अगस्त 1860 को शुरू हुआ।
  • 3 अगस्त 1876 को अलेक्‍जेंडर ग्राहम बेल ने पहला लंबी दुरी का कॉल लगाया।
  • पंचवटी, यशोधरा, साकेत जैसी कालजयी रचनाओं के कवि मैथलीशरण गुप्त का जन्‍म आज ही के दिन 1886 को हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त श्रीप्रकाश का जन्म 3 अगस्त 1890 को हुआ था।
  • फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना आज ही के दिन 1900 में हुई थी।
  • आज ही के दिन 1908 में मौलवी खुदाबक़्श खान का निधन हुआ।
  • 3 अगस्त 1914 को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से 3 अगस्त 1914 को गुजरा था।
  • भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूँनी का जन्म 3 अगस्त 1916 को उत्तर प्रदेश के शहर बदायूँ में हुआ था।
  • भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता जयदेव का जन्म 3 अगस्त 1919 को हुआ था।
  • अमेरिकी इंजीलवादी और लेखक रॉबर्ट समनर का जन्म आज ही के दिन 1922 में हुआ।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने आज ही के दिन 1923 में अमेरिका के 30 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने 3 अगस्त 1925 में निकारागुआ छोड़ा।
  • अग्रणी कन्नड़ कथा लेखक यशवंत चित्ताल का जन्म आज ही के दिन 1928 में हुआ।
  •  आज ही 1933 में मिकी माउस वॉच पहली बार पेश की गई।
  • एडोल्फ हिटलर ने आज ही के दिन 1934 में चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया।
  • भारतीय शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्रा का जन्म 3 अगस्त 1936 को हुआ था।
  • 3 अगस्त 1937 को आन्द्रेस गिमेनो का जन्म हुआ था। वे एक सेवानिवृत्त स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी हैं। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 1972 में आई, जब उन्होंने फ्रेंच ओपन जीता और 34 साल की उम्र में खुले युग में सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने रहे।
  • भारतीय क्रिकेटर अपूर्व सेनगुप्ता का जन्म 3 अगस्त 1938 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
  • बांग्ला सहित्य के एक प्रमुख कवि उत्पलकुमार बसु का जन्म 3 अगस्त 1939 में हुआ।
  • कृष्णराज वोडेयार चतुर्थ का निधन 3 अगस्त 1940 को हुआ। वे नलवडी कृष्ण राज वाडियार के नाम से भी लोकप्रिय थे,
  • भारतीय सेना का एक सैनिक बाबा हरभजन सिंह का जन्म 3 अगस्त 1941 में पंजाब के कपूरथला ज़िले में ब्रोंदल नामक ग्राम में हुआ था। उन्हें भारतीय सेना के सैनिकों द्वारा “नाथुला का नायक” कहा जाता है, जिन्होंने उनके सम्मान में एक मंदिर बनाया था।
  • इंडोनेशिया ने 3 अगस्त 1949 को युद्ध विराम की घोषणा की।
  • अब्दुल रहमान को आज ही के दिन 1957 में मलेशिया का नया नेता चुना गया था। जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी का निधन 3 अगस्त 1957 में हुआ था।
  • भारतीय क्रिकेटर बलविंदर संधू का जन्म 3 अगस्त 1956 को हुआ था।
  • एक जापानी अभियन्ता कोइची तनक का जन्म 3 अगस्त 1959 में हुआ।
  • आज ही 1960 में पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
  • भारतीय क्रिकेटर गोपाल शर्मा का जन्म 3 अगस्त 1960 को हुआ था।
  • भारतीय फ़िल्म अभिनेता फैज़ल ख़ान का जन्म 3 अगस्त 1966 को हुआ था।
  • पंजाबी गायक मनमोहन वारिस का जन्म 3 अगस्त 1967 में हुआ। उन्हे द किंग ऑफ भांगड़ा के नाम से जाना जाता है
  • फ्रांस ने आज ही के दिन 1968 में मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
  • अमेरिका ने आज ही 1979 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 3 अगस्त 1981 में फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
  • भारतीय फुटबॉलर सुनील चेत्री का जन्म 3 अगस्त 1984 को हुआ था। सुनील चेत्री को 200, 201, 2013, 2014, 2017 और 2018-19 में छह बार एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब भी दिया गया है।
  • अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता रियान लोक्‍टे का जन्‍म3 अगस्त 1984 में हुआ था।
  • बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार आज ही के दिन 1985 में प्रदान किया गया।
  • स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सी. एम. पुनाचा (चेप्पूदिरा मुथाना पुनाचा) का निधन 3 अगस्त 1990 को हुआ था।
  • हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के एक प्रमुख सदस्य प्रेमकृष्ण खन्ना का निधन आज ही के दिन 1993 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का निधन 3 अगस्त 1993 को हुआ था।
  • 3 अगस्त 1998 को मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई।
  • ब्रिटेन की ‘क्वीन मदर’ द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ आज ही के दिन 2000 में मनायी गई।
  • अमेरिका के एंग्लिन चर्च ने आज ही 2003 में एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने को मंजूदी दी।
  •  अमेरिका में  2001 में हुए आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये 3 अगस्त 2004 को दोबारा खोला गया।
  • 3 अगस्त 2004 में अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।
  • महमूद अहमदीनेझ़ाद आज ही के दिन 2005 में ईरान के राष्ट्रपति बने।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने 3 अगस्त 2006 को कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।
  • इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए 3 अगस्त 2007 को रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।
  • रूस के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक एलेक्ज़ेन्डर सोलज़नीस्तीन का निधन 3 अगस्त 2008 को हुआ था।
  • एरिक एमर्सन श्मिट ने 3 अगस्त 2009 को गूगल में बने रहने के लिए एप्पल इंक से इस्तीफा दिया।
  • सूर्य में 3 अगस्त 2010 को हुए कोरोनल मास इजेक्शन के कारण उत्तपन्न हुई आवेशित चुंबकीय गैसीय बादलों की सोनामी पृथ्वी की कक्षा की ओर बढ़ रही है।
  • आज ही के दिन 2010 में क्लस्टर बम पर में 102 देशों के समर्थन से हुई वैश्विक संधि में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन आदि शामिल नहीं हुए।
  • इजराइल और लेबनान के बीच 2006 में हुए युद्ध के बाद  3 अगस्त 2010 का सबसे बड़ा सीमा संघर्ष हुआ।
  • महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ आज ही के दिन 2012 में कार्यस्थल पर सुरक्षा विधेयक, 2010 पारित।
  •  3 अगस्त 2016 को पुष्पकमल दाहाल नेपाल के 39 वें प्रधानमन्त्री बने।
  • आज ही 2018 को भारत को एशिया प्रशांत प्रसारण विकास संस्‍थान का दो वर्ष के लिए अध्‍यक्ष चुन लिया गया।
  • 3 अगस्त 2018  को आंध्रप्रदेश में कुरनूल जिले में ग्रेनाइट की एक खदान में हुए विस्फोट में ग्यारह मजदूर मारे गए।
  • आज ही के दिन 2018 को लोकसभा ने राष्‍ट्रीय खेल विश्‍वविद्यालय विधेयक 2018 पारित किया।
  • 3 अगस्त 2018 को अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत पकतिया में एक मस्जिद पर आत्मघाती हमले में 29 लोग मारे गए और 80 लोग घायल हुए।
  • आज ही के दिन 2018 को बम्‍बई शेयर बाजार 37 हजार 556 की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का 11 हजार 361 पर पहुंच गया।

Read This -> 2 अगस्त का इतिहास – 2 August History Hindi

आखरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 3 अगस्त को घटित घटनाओं, 3 अगस्त का इतिहास – 3 August History Hindi, Today History in Hindi 3 August, 3 August History Today Hindi, Today Event History in Hindi 3 August events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित कोई घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-M924QKM7ZY
Close