Aaj Ka Itihas

3 मई का इतिहास – 3 May History Hindi

3 मई का इतिहास – 3 May History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

3 मई का इतिहास – 3 May History Hindi

"<yoastmark

  • लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध आज ही के दिन 1616 को समाप्त हुआ।
  • आज ही के दिन 1660 मेन स्वीडन, पोलैंड, ब्रैंडेनबर्ग और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर दस्तखत किये।
  • यूएस का पहला मेडिकल कॉलेज फिलाडेलफिया में 3 मई 1765 को खुला।
  • दुनिया में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी 1830 में आज ही के दिन चलनी शुरू हुई।
  • एथेंस विश्वविद्यालय की स्थापना 3 मई 1837 में हुई।
  • चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से आज ही के दिन 1845 में 1600 लोगों की मौत हुई।
  • भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म 3 मई 1896 में हुआ।
  • इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री गोल्डा मायर का जन्म 3 मई 1898 में हुआ।
  • आज ही के दिन 1913 में पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।
  • अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित आज ही के दिन 1919 को हुई।
  • अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर 1919 में आक्रमण सबसे पुरानी यहूदी युवा बिरादरी 3 मई 1924 में अलेफ ज़ैडिक अलेफ, ओमाहा, नेब्रास्का में स्थापित हुई।
  • राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म 3 मई 1930 में हुआ।
  • आज ही के दिन 1939 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
  • प्रसिद्ध जर्मन भौतिकशास्त्री वर्नर हाइजनबर्ग को आज ही के दिन 1945 में गिरफ्तार किया गया।
  • 1947 में आज ही के दिन विश्व युद्ध के बाद जापान में नया संविधान लागू हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म 3 मई 1951 में हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ उमा भारती का जन्म 3 मई 1955 में हुआ।
  • झारखण्ड के छठवें मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्म 3 मई 1955 में हुआ।
  • कमांडर ऐलन शेपर्ड आज ही के दिन 1961 में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमरीकी यात्री बने।
  • कंबोडिया ने 3 मई 1965 में अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
  • भारत के तीसरे राष्ट्रपति डाक्टर ज़ाकिर हुसैन का निधन 3 मई 1969 को हुआ।
  • गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म 3 मई 1977 में हुआ।
  • भारतीय अभीनेत्री नर्गिस का निधन 3 मई 1981 में हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा आज ही के दिन 1993 में की थी।
  • आज ही के दिन 1998 में ‘यूरो’ को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला हुआ।
  • अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह’ 2002 में आज ही के दिन बताया।
  • ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज 3 मई 2003 में बने।
  • 2004 में आज ही के दिन वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।
  • भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का निधन 3 मई 2005 में हुआ।
  • भारत के राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का निधन 3 मई 2006 में हुआ।
  • टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस आज ही के दिन 2008 में प्राप्त हुआ।
  • पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा 3 मई 2008 को अनिश्चित समय तक टाली गई।
  • आज ही के दिन 2008 को दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हज़ारों साल से निष्क्रिय पड़ा एक ज्वालामुखी फटा।
  • जापान की निसान के साथ मिलकर बजाज रेनो नामक छोटी कार बनाने वाली कंपनियों बजाज ऑटो व फ्रांस की रेनॉल्ट ने उसकी कीमत टाटा की नैनो से भी कम लगभग 1.10 लाख रूपए रखने का निर्णय 3 मई 2010 में किया।
  • चीन में लगभग 16 करोड़ साल पुराना डायनासोर का जीवाश्म आज ही के दिन 2013 में मिला।
  • आज ही के दिन 2016 में 63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा हुयी उसमें मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना राणावत सम्मानित हुए।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 3 मई को घटित घटनाओं, 3 मई का इतिहास – 3 May History Hindi, Today History in Hindi 3 May , 3 May History Today Hindi, Today Event History in Hindi 3 May events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-M924QKM7ZY
Close