Aaj Ka Itihas

30 अक्टूबर का इतिहास – 30 October History Hindi

30 अक्टूबर का इतिहास – 30 October History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 30 अक्टूबर का इतिहास – 30 October History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

30 अक्टूबर का इतिहास – 30 October History Hindi

  • गुस्टाॅफ द्वितीय एडोल्फ 30 अक्टूबर 1611 को 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
  • रेस्टोरेशन कॉमेडी के लिए प्रसिद्ध रिचर्ड शेरेगन का जन्म 30 अक्टूबर 1751 में हुआ।
  • प्रसिद्ध रूसी लेखक थ्योडो दोस्तोवस्की का जन्म 30 अक्टूबर 1821 में हुआ।
  • ‘अनुशीलन समिति’ के प्रारम्भिक संस्थापक सदस्यों में से एक प्रमथनाथ मित्र का जन्म 30 अक्टूबर 1853 में हुआ।
  • महान् चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन 30 अक्टूबर 1883 में हुआ।
  • बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार रे का जन्म 30 अक्टूबर 1887 में हुआ।
  • रूसी शासक जार निकोलस द्वितीय ने पहले रूसी संविधान को आज ही के दिन 1905 में स्वीकृती दी।
  • प्रसिद्ध वैज्ञानिक होमी जहाँगीर भाभा का जन्म 30 अक्टूबर 1909 में हुआ।
  • भाजपा के प्रसिद्ध नेता तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल भाई महावीर का जन्म 30 अक्टूबर 1922 में हुआ।
  • बेनिटो मुसोलिनी ने आज ही के दिन 1922 को इटली में सरकार बनाई।
  • पहली बार लंदन में 30 अक्टूबर 1925 को टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ।
  • 30 अक्टूबर 1928 को लाला लाजपत राय ने लाहौर में साइमन कमीशन के विरुद्ध आयोजित एक विशाल प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके दौरान हुए लाठी-चार्ज में वे बुरी तरह से घायल हो गये।
  • तुर्की तथा यूनान ने आज ही के दिन 1930 में मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • प्रसिद्ध इतिहासकार बरुन डे का जन्म 30 अक्टूबर 1932 में हुआ।
  • भारत संयुक्त राष्ट्र में 30 अक्टूबर 1945 को शामिल हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का जन्म 30 अक्टूबर 1949 में हुआ।
  • भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ आज ही के दिन 1956 में खुला।
  • ब्रिटेन में 30 अक्टूबर 1960 को पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
  • जोसेफ स्तालिन की कब्र को आज ही के दिन 1961 में मास्को के रेड स्क्वायर स्थित लेनिन के मकबरे से निकालकर क्रेमलिन वाल के पास दफनाया गया।
  • अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने 30 अक्टूबर 1963 में युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • तुर्की में 30 अक्टूबर 1973 को इस्तांबुल में यूरोप और एशिया को जोड़ने वाला बॉस्पोरस ब्रिज बनकर तैयार हुआ।
  • प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका बेगम अख़्तर का निधन 30 अक्टूबर 1974 में हुआ।
  • स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने आज ही के दिन 1975 में सत्ता संभाली।
  • मध्य अमेरिकी देशों होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने 30 अक्टूबर 1980 को सीमा विवाद हल किया।
  • प्रसिद्ध संगीतकार ख़्वाजा खुर्शीद अनवर का निधन 30 अक्टूबर 1984 में हुआ।
  • भारत की महिला पिस्टल निशानेबाज़ राही सरनोबत का जन्म 30 अक्टूबर 1990 में हुआ।
  • भारत के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा की निधन 30 अक्टूबर 1990 में हो गई।
  • प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता-निर्देशक वी शांताराम का निधन 30 अक्टूबर 1990 में हुआ।
  • बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में  आज ही के दिन 1994 को वामपंथी गठबंधन की जीत।
  • लादेन के सम्पर्क में रहने के आरोपी 3 परमाणु वैज्ञानिकों को आज ही के दिन 2001 में पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा।
  • ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा 30 अक्टूबर 2003 को प्रारम्भ हुआ।
  • अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने आज ही के दिन 2003 में पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा।
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 30 अक्टूबर 2003 को लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी कटिबद्धता घोषित की।
  • उक्रेन ने आज ही के दिन 2004 में फ़्रांस को 3-1 से पराजित कर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।
  • असम (भारत)की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर 30 अक्टूबर 2008 में श्रेणिबद्ध धमाके हुए। इसमें 66 से अधिक व्यक्तियों की मौत 30 अक्टूबर हो गई थी।
  • स्टेट बैंक आफ बीकानेर एवं जयपुर ने आज ही के दिन 2008 में फिक्स डिपोजिट की व्याज़ दरों में एक प्रतिशत की कमी की।
  • गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में 30 अक्टूबर 2008 को कम से कम 18 धमाके हुए जिनमें 81 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई और 400 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
  • तेलंगाना के महबूबनगर में आज ही के दिन 2013 को बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत हो गई।
  • प्रसिद्ध साहित्यकार रॉबिन शॉ का निधन 30 अक्टूबर 2014 में हुआ।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 30 अक्टूबर को घटित घटनाओं, 30 अक्टूबर का इतिहास – 30 October History Hindi, Today History in Hindi 30 October, 30 October History Today Hindi, Today Event History in Hindi 30 October events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-M924QKM7ZY
Close