Aaj Ka Itihas

30 नवंबर का इतिहास – 30 November History Hindi

30 नवंबर का इतिहास – 30 November History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 30 नवंबर का इतिहास – 30 November History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

30 नवंबर का इतिहास – 30 November in History Hindi

  • बीजिंग में आज ही के दिन 1731 में आए भूकंप से लगभग एक लाख लोग मारे गए।
  • दिल्ली के सम्राट आलमगिर द्वितीय की 30 नवंबर 1759 में उनके मंत्री ने हत्या की।
  • प्रसिद्घ लेखक मार्क ट्वैन का जन्म 30 नवंबर 1835 में हुआ।
  • प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस का जन्म 30 नवंबर 1858 में हुआ।
  • 1872 में आज ही के दिन पहला आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैच खेला गया था।
  • ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्‍टन चर्चिल का जन्‍म 30 नवंबर 1874 में हुआ।
  • मशहूर लेखक ऑस्‍कर वाइल्‍ड का निधन 30 नवंबर 1900 में हुआ था।
  • अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक रमेश चन्द्र दत्त का निधन 30 नवंबर 1909 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार गुरुजाडा अप्पाराव का निधन 30 नवंबर 1915 में हुआ था।
  • भारतीय इतिहासकार रोमिला थापर का जन्‍म 30 नवंबर 1931 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुधा मल्होत्रा का जन्‍म 30 नवंबर 1936 में हुआ।
  • तत्कालीन सोवियत रूस ने आज ही के दिन 1939 में सीमा विवाद को लेकर फिनलैंड पर आक्रमण किया।
  • हिंदी की प्रसिद्ध साहित्यकार मैत्रेयी पुष्पा का जन्‍म 30 नवंबर 1944 में हुआ।
  • तत्कालीन सोवियत संघ ने आज ही के दिन 1961 संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिये कुवैत के आवेदन का विरोध किया।
  • गुड़ियों का संग्रहालय दिल्ली की स्थापना 30 नवंबर 1965 में मशहूर कार्टूनिस्‍ट ‘के. शंकर पिल्‍लई’ ने की थी।
  • भारतीय वैज्ञानिक, प्रखर वक्ता और आजादी बचाओ आंदोलन के संस्थापक राजीव दीक्षित का जन्म 30 नवंबर 1967 में अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में हुआ.
  • सन 1994 में आज ही के दिन पर्यटन जहाज आशीले लाउरो सोमालिया के नजदीक सागर में आग लगने के बाद डूब गया।
  • संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के उत्तर पश्चिम ‘सिएटल’ में 30 नवंबर 1999 में विश्व व्यापार संगठन का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ हुए।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव मामले में अल गोर ने आज ही के दिन 2000 में पुनर्मतगणना की अपील की।
  • प्रियंका चोपड़ा 30 नवंबर 2000 में मिस वर्ल्ड बनीं।
  • विश्व प्रसिद्ध पॉप गायक जार्ज हैरीसन का  निधन 30 नवंबर 2001 में  हुआ था।
  • आईसीसी ने  आज ही के दिन 2002 में जिम्बाव्वे में न खेलने वाले देशों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की चेतावनी दी।
  • बांग्लादेश की संसद में 30 नवंबर 2004 में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों वाला विधेयक पारित।
  • मुम्बई में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने आज ही के दिन 2008 में संघीय जाँच एजेंसी के गठन की घोषणा की। सरकार ने एसएटी रिजवी वेतन समिति का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया।
  • भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन प्रणेता राजीव दीक्षित का निधन 30 नवंबर 2010 में हुआ था।
  • पाकिस्तान सरकार ने आज ही के दिन 2011 में विश्व समाचार चैनल बीबीसी को वृतचित्र सीक्रेट पाकिस्तान को दिखाने के कारण प्रसारण पर रोक लगा दी।
  • भारत के बारहवें प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का निधन 30 नवंबर 2012 में आज ही के दिन हुआ था।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 30 नवंबर को घटित घटनाओं, 30 नवंबर का इतिहास – 30 November History Hindi, Today History in Hindi 30 November, 30 November History Today Hindi, Today Event History in Hindi 30 November events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close