Aaj Ka Itihas

30 सितंबर का इतिहास – 30 September History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 30 सितंबर का इतिहास – 30 September History Hindi के बारे में बताएगे।

30 सितंबर का इतिहास – 30 September History Hindi

30 सितंबर का इतिहास
30 सितंबर का इतिहास

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

 

इतिहास – 30 सितंबर का इतिहास

  • इटली के पास्तुकला के कलाकार डोनैटो ब्रामेन्ट का जन्म 30 सितंबर 1444 को हुआ।
  • नीदरलैंड एवं स्वीडन ने आज ही के दिन 1681 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर 30 सितंबर1687 को क़ब्जा किया।
  • हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रद्धाराम शर्मा का जन्म 30 सितंबर 1837को हुआ।
  • अमेरिकी अविष्कारक सैमुएल स्लॉकम ने आज ही के दिन 1841 में ‘स्टेप्लर’ का पेटेंट कराया।
  • अमेरिकी डेंटिस्ट डॉ. विलियम मॉर्टन ने आज ही के दिन 1846 में सबसे पहले मरीज का दांत निकालने को ‘निश्चेतक ईथर’ का प्रयोग किया।
  • प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार गुरुजाडा अप्पाराव का जन्म 30 सितंबर 1861 को हुआ।
  • हेनरी ड्रेपर ने आज ही के दिन 1880 में ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया।
  • एप्लेटन में विश्व का पहला हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र 30 सितंबर 1882 को शुरु हुआ।
  • लेबनान के प्रसिद्ध कलाकार, कवि और लेखक जिबरान ख़लील ने 1895 में शिक्षा आरंभ की।
  • अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना 30 सितंबर 1898 को हुई।
  • अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि अल्ताफ़ हुसैन हाली का निधन 30 सितंबर 1914 को हुआ।
  • भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म 30 सितंबर 1922 को हुआ।
  • मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने आज ही के दिन 1929 को उड़ान भरी।
  • जर्मनी में मूनीख़ का ऐतिहासिक सम्मेलन आज ही के दिन 1938 में आयोजित हुआ। जिसमें जर्मनी के नेता हिटलर, इटली के नेता मोसोलीनी, फ़्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड डेलाडी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नोबल चेम्बरलन ने भाग लिया। इस सम्मेलन का उदेदश्य जर्मनी और चेकेस्लवाकिया के बीच मतभेदों के दूर करने का मार्ग खोजना था।

1939 से 1994 तक

  • जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर 30 सितंबर 1939 को सहमत हुए।
  • स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार रामानन्द चैटर्जी का निधन 30 सितंबर 1943 को हुआ।
  • पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में 30 सितंबर 1947 को शामिल हुए।
  • ऑस्ट्रेलिया के विवादित अंपायर डेरेल हेयर का जन्म 30 सितंबर 1952 को हुआ।
  • हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन की 30 सितंबर 1955 को एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी।
  • फ्रेंच गुएना आज ही के दिन 1958 में आजाद होकर गुएना गणराज्य बना।
  • सीरिया यूनाइटेड अरब रिपब्लिक से आज ही के दिन 1961 में निकल गया।
  • भारतीय गायक शान का जन्म 30 सितंबर 1962 को  हुआ।
  • दक्षिण अफ्रीका के ब्रिटिश संरक्षित राज्य बेचुआनालैंड ने आज ही के दिन 1966 में स्वतंत्रता की घोषणा की और बोत्सवाना गणतंत्र बना।
  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 30 सितंबर 1967 को मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया।
  • भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी दीपा मलिक का जन्म 30 सितंबर 1970 में हुआ।
  • उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार आज ही के दिन 1984 में सीमाएँ खोली गईं।
  • भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में 30 सितंबर 1993 को भूकम्प के कारण 10,000 हज़ार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।
  • भारतीय कवियित्री एवं लेखिका सुमित्रा कुमारी सिन्हा का निधन 30 सितंबर 1994 को हुआ।

2001 से 2010 तक – 30 सितंबर का इतिहास

  • इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने आज ही के दिन 2001 में फ़िलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।
  • वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माधव राव सिंधिया का मैनपुरी में 30 सितंबर 2001 को वायुयान दुर्घटना में मौत हुई।
  • पाकिस्तान में 30 सितंबर 2002 को कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा, चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।
  • विश्वनाथन आनंद ने आज ही के दिन 2003 में विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
  • चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 30 सितंबर 2004 को 2555वीं जयंती मनाई गयी।
  • समाचार एजेंसी रायटर ने 30 सितंबर 2005 को इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।
  • परवेज मुशर्रफ़ को दुबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदोंं-विधायकोंं ने आज ही के दिन 2007 में त्यागपत्र दिया।
  • संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने आज ही के दिन 2007 में विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की।
  • पॉप स्टार शकीरा ने पेरू और निकारागुआ में 30 सितंबर 2007 को भूकम्प से हुए तबाही के लिए 159.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।
  • प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए 30 सितंबर 2009 में चुना गया।
  • इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला आज ही के दिन 2010 में सुनाया।

Read This -> कैप्टन दुर्बा बनर्जी की जीवनी – Captain Durba Banerjee Biography Hindi

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 30 सितंबर को घटित घटनाओं, 30 सितंबर का इतिहास – 30 September History Hindi, Today History in Hindi 30 September, 30 September History Today Hindi, Today Event History in Hindi 30 September events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – महमूद अली की जीवनी – Mahmood Ali Biography Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close