Aaj Ka Itihas

30 जुलाई का इतिहास -30 July History Hindi

30 जुलाई का इतिहास – 30 July History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

30 जुलाई का इतिहास – 30 July History Hindi

30 July History Hindi
30 July History Hindi
  • इंडोनेशिया में नीदरलैंड का राजनैतिक एंव साम्राज्यवादी प्रभाव आज ही के दिन 1602 में आरंभ हुआ।
  • मैरीलैंड में बाल्टीमोर शहर की स्थापना 30 जुलाई 1729 में हुई।
  • 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक थॉमस ग्रे का निधन 1771 में आज ही के दिन हुआ था।
  • 1825 को आज ही के दिन माल्दन द्वीप की खोज हुई।
  • अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार 30 जुलाई 1836 में प्रकाशित हुआ।
  • भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण सम्मानित एस मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म 30 जुलाई1886 को हुआ था।
  • राइट भाईयों ने आज ही के दिन 1909 में सेना के लिए पहला विमान बनाया था।
  • 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री गोविन्द चन्द्र पाण्डे का जन्म 30 जुलाई 1923 को हुआ था।
  • एनबीसी रेडियो पर देथ वैली डेज का पहला प्रसारण आज ही के दिन 1930 को हुआ।
  • अमेरिका के लास एंजिल्स में दसवें आधुनिक ओलंपिक खेल की शुरुआत 30 जुलाई 1932 में हुई।
  • 1942 में आज ही के दिन जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की।
  • महान बॉडी बिल्डर, हॉलीवुड अभिनेता और कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नोल्ड का जन्म 30 जुलाई 1947 को Thal, Styria मे हुआ था
  • एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कोर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना आज ही के दिन 1957 में हुई।
  • फुटबॉल का विश्वकप 1930 में शुरू हुआ था और इंग्लैंड ने इसे 30 जुलाई1966 में पहली बार जीता।
  •  फिल्म अभिनेता और भारतीय मॉडल सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 को मोगा पंजाब में हुआ।
  •  30 जुलाई 1980 को वनूआटो देश को स्वतंत्रता मिली।
  • सोवियत संघ ने आज ही के दिन 1982 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • चिली ने 30 जुलाई 1989 को अपने संविधान में संशोधन किया।
  • तीन बार लगातार फ्रांस का भ्रमण करने वाले लांस अर्मस्ट्रांग आज ही के दिन 2000 में पहले अमेरिकी बनें।
  • संयुक्त राष्ट्र ने आज ही के दिन 2000 में इस्रायल द्वारा ख़ाली किये क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती प्रारम्भ की।
    श्रीलंका सरकार ने 30 जुलाई 2001 में मुक्ति चीतों पर से प्रतिबंध हटाने से इन्कार किया।
  • कनाडा ने 30 जुलाई 2002 में अलकायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
  • पाकिस्तानी प्रधानमंत्री (मनोनीत) शौकत अजीत आज ही के दिन 2004 में हुए आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचे।
  • हालीवुड अभिनेत्री पामेला एडंरसन ने 30 जुलाई 2006 में गायक किड रॉक से विवाह किया।
  • चीनी वैज्ञानिकों ने आज ही के दिन 2007 में झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।
  • नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को 30 जुलाई 2008 में कोलम्बो में आयोजित सार्क शिखर सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति मिली।
  • सायना नेहवाल (बैडमिंटन) को 30 जुलाई 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न तथा सुनील छेत्री (फुटबॉल), झूलन गोस्वामी (क्रिकेट), राजीव तोमर (कुश्ती), संदीप सिंह (हॉकी) सहित 15 खिलाड़ियों को 29 अगस्त को अर्जुन पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।
  • पश्चिम कांगो में आज ही के दिन 2010 में स्थित बाडुडु प्रांत में बहनेवाली कांगो नदी की शाखा कसाई नदी में एक नौका दुर्घटना में 140 से अधिक लोग डूब गए
  • भारत में पावर ग्रिड की बड़ी खराबी के कारण 30 जुलाई 2012 में 30 करोड़ लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा था।
  • आंध प्रदेश मेंआज ही के दिन 2012 को एक रेलगाड़ी में आग लग जाने से 32 लोगों की मौत हुई और 27 घायल हुए।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 30 जुलाई को घटित घटनाओं, 30 जुलाई का इतिहास – 30 July History Hindi, Today History in Hindi 30 July, 30 July History Today Hindi, Today Event History in Hindi 30 July events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें।

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close