Aaj Ka Itihas

30 जून का इतिहास – 30 June History Hindi

30 जून का इतिहास – 30 June History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

30 जून का इतिहास – 30 June History Hindi

30 June History Hindi
30 June History Hindi
  • स्विट्जरलैंड के बर्ने प्रांत से यहूदियों को आज ही के दिन 1294 में बाहर निकाला गया।
  • क्रिस्टोफर श्लेस ने 30 जून 1868 में टाइपराइटर के लिए पेटेंट अधिकार हासिल किया।
  • 1870 में आज ही के दिन अदा केपले यूएस में लॉ कॉलेज से ग्रेजुएट करने वाली पहली महिला बनीं।
  • सर्बिया ने 30 जून 1876 में तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • फ्रेडरिक डगलस आज ही के दिन 1888 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकित होने वाले पहले अफ्रिकी-अमेरिकी बने।
  • सोलबॉन पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना 30 जून 1894 में हुई।
  • लंदन में टॉवर ब्रिज काे आज ही के दिन 1894 में खाेला गया।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य मुकुट बिहारी लाल भार्गव का जन्म 30 जून 1903 में हुआ।
  • भारतीय साहित्यकार जनकवि नागार्जुन का जन्म 30 जून 1911 में हुआ।
  • दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिये आंदोलन करने के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को आज ही के दिन 1914 में पहली बार गिरफ्तार किया गया।
  • भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक दादा भाई नौरोजी का निधन 30 जून 1917 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर कल्याणजी का जन्म 30 जून 1928 में हुआ।
  • फासीवाद के खिलाफ आज ही के दिन 1933 को एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
  • भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सी. एन. आर. राव का जन्म 30 जून 1934 में हुआ।
  • ईसवी को जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ़ हिटलर ने आज ही के दिन 1934 में अपनी नेशनल सोशियालिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफ़ाया कर दिया।
  • दुनिया का पहला इमरजैंसी नंबर 999 लंदन में 30 जून 1937 को जारी किया गया था।
  • 30 जून 1938 में बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स (डीसी कॉमिक्स एक्शन सीरीज भाग-1) में नज़र आया।
  • भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के विभाजन के लिए बाउंडरी कमीशन के सदस्यों की घोषणा आज ही के दिन 1947 में की गई।
  • ब्रिटिश सेना की अंतिम टुकड़ी इजरायल छोड़ स्वदेश 30 जून 1948 को रवाना हुयी।
  • जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 30 जून 1953 को कश्मीर में कैद के दौरान मौत हो गई।
  • अमेरिका ने आज ही के दिन 1960 में क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का निर्णय लिया।
  • 30 जून 1962 में रवांडा और बुरूंडी देश स्वतंत्र हुये।
  • अमेरिका में बॉक्सर और एक्टर माइक टाइसन का जन्म 30 जून 1966 में हुआ था।
  • आज ही के दिन 1966 में अमेरिका का पहला महिला संगठन नेशनल ऑर्गनाइदेशन फॉर वुमेन का गठन 1966 में किया गया।
  • श्रीलंका के क्रिकेटर सनत जयसूर्या का जन्म 30 जून 1969 में हुआ।
  • भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बड़े पुत्र संजय गाँधी 30 जून 1980 में एक विमान दुर्घटना में मारे गए।
  • भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की असम की मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर 6 दिसम्बर 1980 से 30 जून 1981 तक असम की मुख्यमंत्री रही ।
  • लेबनान में आज ही के दिन 1985 को बंधक बनाए गए 39 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार किए गए।
  • पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने 30 जून 1990 में अपनी अर्थव्यवस्था का विलय किया।
  • जनरल विश्वनाथ शर्मा 1 मई 1988 से 30 जून 1990 तक भारत के सेनाध्यक्ष रहे सेना अध्यक्ष बनने वाले हिमाचल के प्रथम सैनिक थे।
  • 30 जून 1994 में फ्रांस के तोलूज़ में ए-330 एयरबस विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोग मारे गये।
  • हांगकांग पर से आज ही के दिन 1997 में ब्रिटिश हुकूमत खत्म हुई।
  • आस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री तथा नेशनल पार्टी के नेता टीम फ़िशर का इस्तीफ़ा 30 जून 1999 में दिया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 30 जून 2000 में इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।
  • ब्राजील ने आज ही के दिन 2002 में जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया।
  • चार आस्कर पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन 30 जून 2003 में हुआ।
  • ब्राजील ने आज ही के दिन 2005 में कनफ़ेडरेशन फ़ुटबाल कप जीता।
  • स्पेन में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता 30 जून 2005 को दी गयी।
  • 30 जून 2006 के फ़ुटबाल विश्वकप में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आज ही के दिन 2007 में आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया।
  • रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को 30 जून 2008 में संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • भारतीय पत्रकार अनीसुद्दीन अजीज को आज ही के दिन 2008 में इंटरनेशनल एसोसियेशन आफ़ बुक कीपर्स (आईएबी) के न्यू बिजनेस आफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • पाकिस्तान सरकार ने 30 जून 2008 में कबाइली ख़ैबर दर्रा क्षेत्र में दहशत फैला रहे तीन आतंकी गुटों पर प्रतिबन्ध लगाया।
  • राबर्ट मुगावे ने आज ही के दिन 2008 में जिम्बाव्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति 30 जून 2012 में बने।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 30 जून को घटित घटनाओं, 30 जून का इतिहास – 30 June History Hindi, Today History in Hindi 30 June , 30 June History Today Hindi, Today Event History in Hindi 30 June events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें।

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close