Aaj Ka Itihas

31 अगस्त का इतिहास – 31 August History Hindi

31 अगस्त का इतिहास – 31 August History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है.

Read This-> 1 सितंबर का इतिहास – 1 September History Hindi

31 अगस्त का इतिहास – 31 August History Hindi

31 August History Hindi
31 August History Hindi
  • मुगल सम्राट जहाँगीर का जन्म 31 अगस्त 1569 को फतेहपुर सीकरी में हुआ था ।
  • अमेरिका में 31 अगस्त 1881 को पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।
  • भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैयद हसन इमाम जन्म 31 अगस्त 1871 को हुआ था।
  • 1897 में आज ही अमेरिकी आविष्कार थॉमस अल्वा एडिसन को काइनेटोस्कोप का पेटेंट मिला था। काइनेटोस्कोपदुनिया का पहला फिल्म प्रोजेक्टर था, जिसमें एक वक्त पर एक व्यक्ति ही काइनेटोस्कोप के ऊपर लगे पीप हॉल व्यू से फिल्म देख सकता था।
  • अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन आज ही के दिन 1919 में हुआ
  • प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म 31 अगस्त 1919 को हुआ था।
  • अमेरिकी शहर डेट्रायट में 31 अगस्त 1920 को रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया। जो आज सीबीएस नेटवर्क के स्वामित्व में डबल्यूडबल्यूजे रेडियो स्टेशन के रूप में मौजूद है।
  • मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवाजी सावंत का जन्म 31 अगस्त 1940 को हुआ था।
  • भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने आज ही के दिन 1956 में राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
  • मलेशिया ने आज ही के दिन 1957 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त कर ली
  • अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने 31 अगस्त 1959 को एक नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया।
  • कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से 31 अगस्त 1962 को स्वतंत्र हुए।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ पल्लम राजू का जन्म 31 अगस्त 1962 को हुआ था।
  • बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का जन्म 31 अगस्त 1963 को हुआ था।
  • कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से आज ही के दिन 1964 में अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।
  • भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण आज ही के दिन 1968 में किया गया।
  • भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को 31 अगस्त 1983 को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।
  • पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने आज ही के दिन 1990 में राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था के तालमेल के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने 31 अगस्त 1991 में सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • रूस ने आज ही के दिन 1993 में लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।
  • आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने आज ही के दिन 1994 में लंबे संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की।
  • कांग्रेस के नेता और पंजाब के 1992 से 1995 तक मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 31 अगस्त 1995 को चंडीगढ़ के सचिव परिसर में एक बम विस्फोट में हत्या कर दी गई थी।
  • पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने 31 अगस्त 1995 को चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया।
  • ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के उस प्रावधान का आज ही के दिन 1996 में विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।
  • इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम की सेना ने 31 अगस्त 1996 में इराक़ के स्वायत्तता प्राप्त इलाक़े कुर्दिस्तान की राजधानी अरबिल पर चढ़ाई कर दी।
  • ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की पेरिस में 31 अगस्त 1997 को कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
  • राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को 31 अगस्त 1998 में रूसी संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया।
  • उत्तरी कोरिया ने आज ही के दिन 1998 में जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।
  • पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न जनमत संग्रह पर आज ही के दिन 1999 में संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष जताया।
  • संगीतकार फ़रहाद मेहराद ईरानी का निधन 31 अगस्त 2002 में हुआ।
  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने 2002 में अपना नामांकन पत्र वापस लिया।
  • विजयशंकर मल्ल का निधन 31 अगस्त 2003 को हुआ और इन्होंने भारतेन्दु काल के गद्य को “हंसमुख गद्य” की संज्ञा दी थी।
  • इतालवी जनरल गिदो पामेरी को आज ही के दिन 2004 में भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
  • ईराक की राजधानी बगदाद में 31 अगस्त 2005 को धार्मिक अवसर पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 816 लोग मारे गये।
  • ब्रिटेन में 31 अगस्त 2007 को प्रिंस डायना की 10वीं वर्षगांठ मनायी गयी।
  • सरकार ने आज ही के दिन 2008 में अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।
  • जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद के नई दिल्ली में 2009 को आयोजिय सम्मेलन में शरद यादव को पुनः सार्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे इस पद पर 2006से नियुक्त है।
  • भारत के सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी सहित एशिया की छ: हस्तियों को 2009 में वर्ष 2009 के ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ से 31 अगस्त को मनीला में सम्मानित किया गया।
  • इराक़ में 2003 से जारी अमेरिकी सैनिक हस्तक्षेप आधिकारिक रूप से आज ही के दिन 2010 में समाप्त किया गया।
  • भारत सरकार ने 31 अगस्त 2010 में पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशी 50 लाख से बढा़ कर ढाई करोड़ डॉलर किया।
  • अमेरिका ने आज ही के दिन 2010 में उत्तर कोरिया के गुप्त परमाणु कार्यक्रम से जुड़े संगठनों तथा व्यक्तियों की सम्पत्ति जब्त करने तथा हथियारों के व्यापार पर रोक लगाने के लिये नए प्रतिबंध लगाए।
  • भारतीय संसद ने 31 अगस्त 2010 में परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया।
  • पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि कश्मीरी लाल ज़ाकिर का निधन 31 अगस्त 2016 को हुआ था।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भारत के तेरहवें राष्ट्रपति रह चुके प्रणब मुखर्जी का निधन 31 अगस्त 2020 को हुआ ।

Read This-> 30 अगस्त का इतिहास – 30 August History Hindi

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 31 अगस्त को घटित घटनाओं, 31 अगस्त का इतिहास – 31 August History Hindi, Today History in Hindi 31 August, 31 August History Today Hindi, Today Event History in Hindi 31 August events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-M924QKM7ZY
Close