Aaj Ka Itihas

31 जुलाई का इतिहास – 31 July History Hindi

31 जुलाई का इतिहास – 31 July History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

31 जुलाई का इतिहास – 31 July History Hindi

31 July History Hindi
31 July History Hindi
  • क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान आज ही के दिन 1498 में त्रिनिदाद द्वीप पर पहुंचे।
  • मुगल सम्राट औरंगजेब ने 31 जुलाई 1658 को स्वयं को मंगोल का राजा घोषित किया।
  • ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्वीलस्लैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन 31 जुलाई 1865 को शुरू हुई।
  • प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद का जन्म 31 जुलाई 1880 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट के. शंकर पिल्लई का जन्म 31 जुलाई, 1902 को केरल में हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का जन्म 1907 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का जन्म 31 जुलाई 1916 को हुआ था।
  • अमेरिकी लेखक बिल केसिंग का जन्म 31 जुलाई 1922 को हुआ था।
  • मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने आज ही के दिन 1924 में रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 31 जुलाई 1933 में हमेशा के लिए साबरमती आश्रम छोड़ा।
  • ब्रिटिश सरकार ने 31 जुलाई 1940 में उग्र क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक उधम सिंह को लंदन में फांसी दी।
  • स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेवक आशुतोष दास का निधन 31 जुलाई 1941 में हुआ।`
  • प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज़ का जन्म 31 जुलाई 1947 को हुआ था।
  • 1948 में आज ही के दिन भारत में सबसे पहली राज्य परिवहन सेवा पश्चिम बंगाल में (कलकत्ता) राज्य परिवहन निगम की स्थापना की गई।
  • भारत और नेपाल ने आज ही के दिन 1950 में शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान श्रीपाद दामोदर सातवलेकर का निधन 31 जुलाई 1968 को हुआ था।
  • अपोलो-15 अंतरिक्ष यात्रियों ने आज ही के दिन 1971 में इलेक्ट्रिक का साढ़े 6 घंटे की यात्रा की थी।
  • हिंदी फिल्मों के महान पार्श्र्व गायक मोहम्मद रफी का दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन 31 जुलाई 1980 को हुआ था।
  • सोवियत संघ ने 31 जुलाई 1982 में परमाणु परीक्षण किया।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश और तत्कालीन सोवियत रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने आज ही के दिन 1991 में सामरिक शस्त्र कटौती संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • सितार वादक पंडित रविशंकर को मैग्सेसे 31 जुलाई 1992 में पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज ही के दिन 1992 को थाईलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 113 लोगों की जानें गईं।
  • 1993 में आज ही के दिन भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में को उद्घाटन हुआ।
  • सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन आज ही के दिन 1998 में श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न।
  • लोकसभा ने 31 जुलाई 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया।
  • आज ही के दिन 2003 में इस्रायल और फ़िलिस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त हुआ।
  • आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम 31 जुलाई 2004 में बदलकर ‘बंगतक्षेस’ किया गया।
  • उज़बेकिस्तान ने आज ही के दिन 2005 में अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया।
  • श्रीलंका में आज ही के दिन 2006 को युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये।
  • फिदेल कास्त्रो ने 31 जुलाई 2006 में अपने भाई को सत्ता सौंपी।
  • 31 जुलाई 2007 को टाडा अदालत ने संजय दत्त को मुंबई बम धमाकों के संबंध में दोषी करार दिया।
  • मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को 31 जुलाई 2007 में पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।
  • थाइलैंड की एक अदालत ने आज ही के दिन 2008 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नि को कर चोरी के मामले में दोषी पाये जाने पर तीन वर्ष की सज़ा सुनाई।
  • पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई 2009 में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ द्वारा 2007 में लगाए गए आपातकाल को असंवैधानिक करार दिया।
  • पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह में 31 जुलाई 2010 को बाढ़ से 800 से अधिक लोगों की मौत हुई।
  • मध्य रूस के निज्नी नोवगोरोद, वोरोनेज, मास्को और र्याजन के इलाकों में आज ही के दिन 2010 को लगी आग के कारण 29 लोगों की मृत्यु के बाद राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेय ने दस हजार शमनकर्मीयों सहित सेना बुलाई।
  • बिलियर्ड प्रशिक्षक सुभाष अग्रवाल को 31 जुलाई 2010 में द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • 2010 में आज ही के दिन ब्राजीलिया में हो रहे 34वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व धरोहर समिति ने जयपुर के 18वीं सदी के जंतर-मंतर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया।
  • ब्रिटेन के साउथेम्पटन शहर समिति ने आज ही के दिन 2010 में अपनी महिला कर्मचारियों को मिनी स्कर्ट पहन कर काम पर नहीं आने के निर्देश दिए।
  • प्रो. अशोक सेन को 31 जुलाई 2012 में पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया।
  • आज ही के दिन 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में इबोला से 57 से अधिक लोगों की मौत हुई।
  • पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आर. डी. प्रधान का निधन 31 जुलाई 2020 को हुआ।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 31 जुलाई को घटित घटनाओं, 31 जुलाई का इतिहास – 31 July History Hindi, Today History in Hindi 31 July, 31 July History Today Hindi, Today Event History in Hindi 31 July events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें।

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

One Comment

  1. रामगोपाल राजा,प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा says:

    1956 में सफाई कामगारों के अधिकार व सुरक्षा को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन हुआ था तब 31 जुलाई को दिल्ली में सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों पर हुई फायरिंग में उनका नेतृत्व कर रहे सफाई कामगार भूपसिंह की मृत्यु हो गई थी, इसके बाद से सफाई कर्मचारी 31 जुलाई को अपने स्तर पर “सफाई कर्मचारी दिवस” के रूप में मनाते हैं और इस दिन झाड़ू-टोकरी की पूजा भी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close