Aaj Ka Itihas

31 मई का इतिहास – 31 May History Hindi

31 मई का इतिहास – 31 May History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

31 मई का इतिहास – 31 May History Hindi

31 May History Hindi
31 May History Hindi
  • मुग़ल सम्राट जहाँगीर की पत्नी नूरजहाँ का जन्म 31 मई 1577 में हुआ।
  • भारत की वीरांगनाओं में से एक रानी अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को गांव चौन्दी, जमखेड़, अहमदनगर,महाराष्ट्र,भारत मे हुआ।
  • फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने आज ही के दिन 1727 में पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1759 में आज ही के दिन अमेरिका के उत्तरपूर्वी प्रांत पेनसिल्वेनिया में सभी थियेटर के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया।
  • भारत में 31 मई 1774 में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
  • मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का जन्म 31 मई 1843 में हुआ।
  • बंबई में 1867 में आज ही के दिन प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 31 मई 1878 में डॉलर के सर्कुलेशन को घटाया।
  • 1921 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
  • हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक राज खोसला का जन्म 31 मई 1925 में हुआ।
  • पहली बार मिकी माउस का बोलता हुआ कार्टून कार्निवाल किड आज ही के दिन 1929 में रिलीज किया गया।
  • भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक पूर्णसिंह का निधन 31 मई 1931 में हुआ।
  • आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार विनोद मेहता का जन्म 31 मई 1942 में हुआ।
  • भारतीय सशस्त्र बलों में लेफ्टिनेंट जनरल बनने वाली भारत की सबसे पहली महिला पुनीता अरोड़ा का जन्म 31 मई 1946 में लाहौर में हुआ था
  • अमेरिकी चर्चित नाटककार आर्थर मिलर को आज ही के दिन 1957 में अवमानना का दोषी पाया गया।
  • बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में 31 मई 1959 को शरण दी गई।
  • बंबई में 31 मई 1964 को इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
  • दक्षिणी वियतनाम में शासन के विरोध में 17 साल की युवती ने आज ही के दिन 1966 में खुद को आग लगा ली।
  • भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल 31 मई 1968 को पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने
    फुटबॉल एसोसिएशन ने इंग्लिश क्लबों के यूरोप में खेलने पर प्रतिबंध आज ही के दिन 1985 में लगा दिया।
  • लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक जॉन अब्राहम का निधन 31 मई 1987 में हुआ।
  • समाज सुधारक और लेखक संतराम बी. ए. का निधन 31 मई 1988 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्रा का निधन 31 मई 1988 में हुआ।
  • दक्षिण अफ़्रीका  आज ही के दिन 1994 में गूट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।
  • बेंजामिन नेतान्याहू इस्रायल के नये प्रधानमंत्री 31 मई 1996 में चुने गये।
  • आज ही के दिन 1999 में एडोल्फ़ ट्युटर 1999 को स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित हुआ।
  • मध्य प्रदेश के 10वें मुख्यमन्त्री  वीरेन्द्र कुमार सकलेचा का  निधन 31 मई 1999 को 69 वर्ष की आयु में भोपाल, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ
  • कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में 31 मई 1999 को शपथ ग्रहण की।
  • पूर्व सोवियत देशों का राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन 2001 में आज ही के दिन मिस्क (बेलारूस) में सम्पन्न हुआ।
  • प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का निधन 31 मई 2003 में हुआ।
  • सैप ब्लेटर आज ही के दिन 2007 में तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल संघ के अध्यक्ष बने।
  • सरकारी तेल कम्पनियों ने जहाज़ों के ईधन (एटीफ) की क़ीमत में 18.5% की बढ़ोत्तरी 31 मई 2008 में की।
    आज ही के दिन 2008 में औपचारिक दस्तावेज के अभाव में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अंसार बर्नी नई दिल्ली हवाई अड्डे से पाकिस्तान वापस हुए।
  • अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का निधन 31 मई 2009 में हुआ।
  • भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में ग़रीब बच्चों के लिए 25 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का क़ानून 2010 में आज ही के दिन बनाया गया।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 31 मई को घटित घटनाओं, 31 मई का इतिहास – 31 May History Hindi, Today History in Hindi 31 May , 31 May History Today Hindi, Today Event History in Hindi 31 May events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close