4 जनवरी का इतिहास – 4 January History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 4 जनवरी का इतिहास – 4 January History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
- इंग्लैंड के किंग चार्ल्स ने आज ही के दिन 1642 में 400 सैनिकों के साथ संसद पर हमला किया।
- मशहूर भौतिक विज्ञानी आइजक न्यूटन का जन्म 4 जनवरी 1643 में हुआ।
- इंग्लैंड ने स्पेन और नेपल्स पर आज ही के दिन 1762 में युद्ध की घोषणा की।
- नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का आविष्कार करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति लुइस ब्रेल का जन्म 4 जनवरी 1809 में हुआ।
- प्रसिद्ध साहित्यकार लोचन प्रसाद पाण्डेय का जन्म 4 जनवरी 1887 में हुआ।
- भारत के एक अर्थशास्त्री जे.सी. कुमारप्पा का जन्म 4 जनवरी 1892 में हुआ।
- दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को एक विकेट से हराकर अपनी पहली टेस्ट जीत आज ही के दिन 1906 में हासिल की।
- खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि अयोध्याप्रसाद खत्री का निधन 4 जनवरी 1905 को हुआ था।
- किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला आज ही के दिन 1906 में रखी।
- धार्मिक विचारक सेबास्तियन कप्पेन का जन्म 4 जनवरी 1924 को हुआ।
- कवि गोपाल दास नीरज का जन्म 4 जनवरी 1925 को हुआ।
- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का जन्म 4 जनवरी 1925 को हुआ।
- अभिनेत्री निरुपा रॉय का जन्म 4 जनवरी 1931 को हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद अली का निधन 4 जनवरी 1931 को हुआ।
- ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को आज ही के दिन 1932 में गिरफ्तार किया।
- बर्मा (अब म्यांमार) ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा 4 जनवरी 1948 में की।
- चीन के सुरक्षाबलों ने कोरियाई युद्ध के दौरान सियोल पर आज ही के दिन 1951 में कब्जा किया।
- वर्तमान मुख्य न्यायाधीश, भारत के 43वें न्यायाधीश टी. एस. ठाकुर का जन्म 4 जनवरी 1952 में हुआ।
- अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित (मानवरहित) मेट्रो ट्रेन आज ही के दिन 1962 में चली।
- अभिनेता आदित्य पंचोली का जन्म 4 जनवरी 1965 में हुआ।
- नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस का उद्घाटन आज ही के दिन 1972 में हुआ।
- राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार झाबरमल्ल शर्मा का निधन 4 जनवरी 1983 को हुआ।
- भारतीय लेखक नाबिला जमशेद का जन्म 4 जनवरी 1988 में हुआ।
- पाकिस्तान में आज ही के दिन 1990 में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 400 लोग मारे गए और लगभग 547 घायल हुए।
- हिन्दी फिल्मों के मशहूर संगीतकार राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) का निधन 4 जनवरी 1994 को हुआ।
- बंग्लादेश ने भारत को आज ही के दिन 1998 में उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इनकार किया।
- मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान ‘मार्स पौसर लैंडर प्रोब’ का 4 जनवरी 1999 में प्रस्थान।
- भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जफर उल्ला खान जमाली के बीच 4 जनवरी 2004 में इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित हुई।
- दुबई के शासक शेखमकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन 4 जनवरी 2006 को हुआ।
- अमेरिका ने आज ही के दिन 2008 में श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगाई।
- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने 4 जनवरी 2009 में यूपीए से नाता तोड़ा।
- भारत में स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के आदेश पर आज ही के दिन 2010 में शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।
- भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश एस. एच. कपाड़िया का निधन 4 जनवरी 2016 को हुआ।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 4 जनवरी को घटित घटनाओं, 4 जनवरी का इतिहास – 4 January History Hindi, Today History in Hindi 4 January, 4 January History Today Hindi, Today Event History in Hindi 4 January events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।