Aaj Ka Itihas

4 जुलाई का इतिहास – 4 July History Hindi

4 जुलाई का इतिहास – 4 July History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

4 जुलाई का इतिहास – 4 July History Hindi

4 July History Hindi
4 July History Hindi
  • ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने आज ही के दिन 1698 में पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
  • स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने 4 जुलाई 1751 में सफल हुए।
  • मराठा सेना ने 4 जुलाई 1760 में दिल्ली पर कब्जा किया।
  • मीर जाफर के बेटे मिरान की 1760 में गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।
  • अमरीका के 13 राज्यों के प्रतिनिधियों ने आज ही के दिन 1776 में फिलाडेल्फिया नगर में इस देश की स्वतंत्रता के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये। इसी लिए इस दिन को अमेरिका की आजादी के तौर पर जाना जाता है।
  • पर्शिया ने 4 जुलाई 1778 में अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी ने आज ही के दिन 1789 में पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।
  • अमेरिका ने आज ही के दिन 1819 में पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ।
  • ब्रिटेन में आज ही के दिन 1838 को हसकर कोयला खान दुर्घटना में 26 बच्चों की मौत हुई।
  • फ्रांसवा शाटोब्रेयां नामक फ़्रांसीसी शायर का निधन 4 जुलाई 1848 में हुआ। जिन्होने फ़्रांसीसी साहित्य की सराहनीय सेवा की है।
  • मशहूर अंग्रेजी उपन्यास एलिस इन वंडरलैड का प्रकाशन 4 जुलाई 1865 में हुआ।
  • चेक गणराज्य के विख्यात लेखक फ्रैन्टस कैफ़का का जन्म 4 जुलाई 1883 में हुआ।
  • स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने आज ही के दिन 1884 में अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।
  • कनाडा की पहली अंतरमहाद्यीपीय ट्रेन आज ही के दिन 1886 में ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी पहुंची।
  • न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार 4 जुलाई 1886 में बना।
  • इडाहो आज ही के दिन 1890 में अमेरिका का 43वां प्रांत बना।
  • प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म 4 जुलाई 1897 में हुआ था।
  • इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने आज ही के दिन 1897 में लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
  • भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म 4 जुलाई 1898 में हुआ था।
  • साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी स्वामी विवेकानन्द का निधन 4 जुलाई 1902 में हुआ था।
  • अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन 4 जुलाई 1904 में हुआ था।
  • बर्दुन का युद्ध आज ही के दिन 1914 में समाप्त हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का जन्म 4 जुलाई 1916 में हुआ था।
  • लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण आज ही के दिन 1928 में हुआ।
  • लियो जिलार्ड ने आज ही के दिन 1934 में परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट कराया।
  • भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भारतीय विमलेश कांति वर्मा का जन्म 4 जुलाई 1943 में हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता सुशील कुमार का जन्म 4 जुलाई 1945 में हुआ था।
  • द्वीप समूह फिलीपीन को आज ही के दिन 1946 में अमरिका से स्वतंत्रता मिली।
  • ब्रिटिश संसद के सामने 4 जुलाई1947 में भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने आज ही के दिन 1952 में प्यूर्टो रिको के संविधान को मंजूरी दी।
  • फ्रांस के राष्ट्रपति ने आज ही के दिन 1962 में अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।
  • टेनिस खिलाड़ी पाम श्राइवर का जन्म 4 जुलाई 1962 में हुआ
  • राष्ट्रीय ध्वज को डिजायन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन 4 जुलाई 1963 में हुआ था।
  • वियतनाम पर युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के आंकड़े जारी होने के बाद आज ही के दिन 1968 में युद्ध बंद करने का दवाब बढ़ा।
  • 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज 4 जुलाई 1970 को स्पेन में लापता हो गया।
  • अमेरिकी रॉक बैंड ‘द डोर्स’ के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन आज ही के दिन 1971 में अपने पेरिस स्थित घर में मृत पाए गए।
  • बॉलीवुड फिल्म जगत के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का निधन 4 जुलाई 1982 में हुआ था।
  • मक्का से मीना जाने वाली सुरंग में आज ही के दिन 1990 को भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हुई।
  • रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन 4 जुलाई 1996 में पुन: चार वर्ष के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
  • अमेरिकी यान 4 जुलाई 1997 में ‘सोजर्नर’ मंगल ग्रह पर पहुँचा।
  • 1998 में आज ही के दिन चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।
  • जापान ने आज ही के दिन 1998 में मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ‘प्लेनेट-बी’ नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा।
  • ब्रिटेन के एक पावरबोट ‘द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर’ ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड 4 जुलाई 1998 में तोड़ा।
  • पेस और भूपति ने आज ही के दिन 1999 में विंबल्डन में पुरुष युगल का खिताब जीता।
  • भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश 4 जुलाई 2001 में हुये।
  • 2003 में आज ही के दिन पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।
  • ऑस्ट्रेलिया में 4 जुलाई 2005 को डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई।
  • महेश भूपति और मेरी पियर्स ने आज ही के दिन 2005 में विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल खिताब जीता।
  • गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन 7 जुलाई 2006 में हुआ था।
  • वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम आज ही के दिन 2007 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
  • लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 4 जुलाई 2008 में उतरा।
  • एक परीक्षा पत्र में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने के आरोप की वजह से आठ हमलावरों ने आज ही के दिन 2010 में एक प्रोफ़ेसर पर हमला कर उनके हाथ काट दिए।
  • आज ही के दिन 2011 के विंबलडन ओपन ग्रैंडस्लेम के पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच तथा महिला वर्ग में पेट्रा क्वीतोवा चैंपियन बने।
  • इराक में 4 जुलाई 2012 को हुए बम विस्फोट से 25 मरे और 40 अन्य घायल हुए।
  • मिस्र की सेना ने आज ही के दिन 2013 में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 4 जुलाई को घटित घटनाओं, 4 जुलाई का इतिहास – 4 July History Hindi, Today History in Hindi 4 July , 4 July History Today Hindi, Today Event History in Hindi 4 July events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें।

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close