Aaj Ka Itihas

4 मई का इतिहास – 4 May History Hindi

4 मई का इतिहास – 4 May History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

4 मई का इतिहास – 4 May History Hindi

4 May History Hindi
4 May History Hindi
  • पोप एलेक्जेंडर षष्ठम ने आज ही के दिन 1493 में अमेरिका महाद्वीप को पुर्तगाल और स्पेन के बीच बांटा।
  • पेरिस में खुलने और बन्द होने वाली पहली छतरी 1715 में आज ही के दिन बनाई गई।
  • भारत के मध्ययुग के एक प्रतापी योद्धा और बुंदेलखंड के शिवाजी के नाम से प्रख्यात छत्रसाल का जन्म 4 मई 1649 को एक पहाड़ी ग्राम में हुआ था।
  • प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ त्यागराज का जन्म 4 मई 1767 में हुआ।
  • आज ही के दिन 1780 में अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना हुई।
  • मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का निधन 4 मई 1799 में हुआ।
  • नीदरलैंड और ब्रिटेन ने आज ही के दिन 1818 में गैरकानूनी दास व्यापार के खिलाफ समझौता किया।
  • 1846 में आज ही के दिन अमेरिकी प्रांत मिशिगन में मृत्युदंड को खत्म किया गया।
  • भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से 4 मई 1854 में जारी हुआ।
  • ओपेरा थियेटर में टॉमस एल्वा एडीसन ने अपने आविष्कार फ़ोनोग्राफ़ का सार्वजनिक प्रदर्शन 4 मई 1878 में किया था।
  • लंदन में डेली मेल समाचार पत्र का पहला संस्करण आज ही के दिन 1896 में प्रकाशित हुआ।
  • फ्रांस में पेरिस बाजार में आग लगने से 4 मई 1897 में करीब 200 लोगों की मौत हुई।
  • कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. सी. रेड्डी का जन्म 4 मई 1902 में हुआ।
  • भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का जन्म 4 मई 1905 में हुआ।
  • भारत के एक प्रमुख पुरातात्विद डॉ विष्णु श्रीधर वाकणकर का जन्म 4 मई 1919 को नीमच, जिला मंदसौर, मध्य प्रदेश में हुआ।
  • “शार्क लेडी” के नाम से जानी जाने वाली अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी यूजीनी क्लार्क का जन्म 4 मई 1922 में हुआ।
  • अमेरीका में फ़िल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी) की स्थापना आज ही के दिन 1927 में की गई थी, जिसने ‘ऑस्कर’ पुरस्कार देने शुरू किए।
  • 1931 में आज ही के दिन अतातुर्क मुस्तफा कमाल पाशा तुर्की के राष्ट्रपति बने।
  • जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण आज ही के दिन 1945 में किया।
  • भारतीय इतिहासकार हेमचंद्र रायचौधरी का निधन 4 मई1957 में हुआ।
  • पहला ग्रेमी अवॉर्ड्स 4 मई 1959 को आयोजित हुआ।
  • भारतीय पेशेवर गोल्फर ज्योति रंधावा का जन्म 4 मई 1972 को दिल्ली, भारत में हुआ था।
  • ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि आज ही के दिन 1975 को प्रदान की गई।
  • श्रीमती मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री 4 मई 1979 में बनीं।
  • कोल माइंस डे की घोषणा आज ही के दिन 1980 में हुई।
  • मार्शल टीटो का निधन 4 मई 1980 को यूगोस्लाविया में हुआ।
  • जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने आज ही के दिन 1980 में चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।
  • चीन ने आज ही के दिन 1983 को परमाणु परीक्षण किया।
  • अमेरिका का पहला बैंक नेशनल हिस्टोरिक लैंडमार्क नाम से सूचीबद्ध आज ही के दिन 1987 मे हुआ।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण 4 मई 1989 में हुआ।
  • आज ही के दिन 1994 में काहिरा में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी नेताओं द्वारा फ़िलिस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुये।
  • भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) 1999 में आज ही के दिन शुरू हुई।
  • मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 4 मई 2003 में 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
  • बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक आज ही के दिन 2007 में सम्पन्न हुई।
  • विख्यात तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन 4 मई 2008 में हुआ।
  • आज ही के दिन 2013 में अफगानिस्तान के कंधार में एक बम्ब ब्लास्ट में 5 अमेरिकी सैनिकों मारे गए।
  • जुआन कार्लोस वरेला पनामा के राष्ट्रपति 4 मई 2014 को चुने गए।
  • 2015 में आज ही के दिन स्टुअर्ट बिंघम ने 2015 का विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप जीता।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 4 मई को घटित घटनाओं, 4 मई का इतिहास – 4 May History Hindi, Today History in Hindi 4 May , 4 May History Today Hindi, Today Event History in Hindi 4 May events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-M924QKM7ZY
Close