Aaj Ka Itihas

4 सितंबर का इतिहास – 4 September History Hindi

4 सितंबर का इतिहास – 4 September History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

4 सितंबर का इतिहास – 4 September History Hindi

4 September History Hindi
4 September History Hindi
  • मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जय सिंह संधि पर 4 सितंबर 1665 को हस्ताक्षर हुए।
  • स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना आज ही के दिन 1781 में की गयी।
  • प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म 4 सितंबर 1825 को हुआ था।
  • भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री भूपेंद्रनाथ दत्त का जन्म 4 सितंबर 1880 को हुआ था।
  • महात्मा गांधी ने 1888 में इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।
  • 1888 में आज ही अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज ईस्टमैन को रोल फिल्म कैमरा का पेटेंट मिला था और इसी के साथ उन्होने अपना ट्रेडमार्क कोडेक रजिस्टर करवा लिया था। एक समय कोडेक फोटोग्राफी फिल्म के बाजार की 90 फीसद मार्केट शेयर के साथ सबसे बड़ी कफ़नी थी।
  • भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता ज्ञानचंद्र घोष का जन्म 1894 को हुआ था।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का जन्म 1895 को हुआ था।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक नंददुलारे वाजपेयी का जन्म 4 सितंबर 1906 को हुआ था।
  • भारतेंदु कालीन प्रमुख साहित्यकारों में से एक मोहनलाल विष्णु पंड्या का निधन 1912 को हुआ था।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ सुशील कुमार शिंदे का जन्म 4 सितंबर 1941 को हुआ था।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने 1944 में बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।
  • भारत में 1946 को अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
  • भारतीय अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म 1952 को हुआ था।
  • भारतीय क्रिकेटर किरण मोरे का जन्म 1962 को हुआ था।
  • 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में 1967 को आया महाराष्ट्र का काेयना बांध, 200 से ज्यादा लोगाें की मौत हो गई।
  • उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान 4 सितंबर 1969 को हुआ ।
  • दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर लांस क्लूजनर का जन्म 4 सितंबर 1971 को हुआ था।
  • 73 सालों के बाद समुद्र में 4 सितंबर 1985 को डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे।
  • आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार और सामाजिक विचारक धर्मवीर भारती का निधन 4 सितंबर 1997 को हुआ
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 4 सितंबर 1998 को आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी, डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
  •  4 सितंबर 1998 को अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्रों लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने पी.एच.डी करने के दौरान गूगल की स्थापना की थी। आज गूगल इंटरनेट की दुनिया में सबसे बड़ा नाम है।गूगल को अपना नाम एक गलत शब्द से मिला था। इसका मूल शब्द था गूगोल। इसका मतलब होता है एक के आगे सौ जीरो।
  • ईस्ट तिमोर में आज ही के दिन 1999 में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
  • श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर आज ही के दिन 2000 में श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।
  • सिडनी में 4 सितंबर 2000 को 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ हुआ।
  • अमेरिकी सीनेट ने आज ही के दिन 2001 में राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
  • श्रीलंका ने 4 सितंबर 2001को मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।
  • 4 सितंबर 2002 को न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई।
  • थाईलैंड के सट्टाहिम में आज ही के दिन 2002 में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू हुई।
  • सिंगापुर के मुद्दे पर 4 सितंबर 2003 को विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
  • ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को आज ही के दिन 2004 में ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया।
  • लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को 4 सितंबर 2005 को गिरफ़्तार किया गया ।
  • ऑस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरण विद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली ‘स्टिंगरे’ के काटने से निधन 4 सितंबर 2006 को हुआ।
  • ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को आज ही के दिन 2007 में ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।
  • मायावती सरकार ने आज ही के दिन 2008 में उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया।
  • केन्द्रीय कैबिनेट ने 4 सितंबर 2008 को सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
  • कोयला कंपनी SCCL को 4 सितंबर 2009 को मिनी रत्न कंपनी के सम्मान स्वायत्ता दी गयी।
  • गुजरात उच्च न्यायालय ने आज ही के दिन 2009 में असवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया।
  • पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजे गौड़ा ने आज ही के दिन 2012 में भारत को पहला पदक दिलाया।
  • 4 सितंबर 2019 को सिंगापूर के मैडम तुसाद संग्रहालय में भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री श्री देवी की मोम की मूर्ति की प्रतिमा का अनावरण किया जाना है।
  • 4 सितंबर 2019 को दोपहर साढ़े तीन बजे पंजाब के बाटला में अवैध रूप से चली पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके की वजह से 23 लोगों की मौत हो गई।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 4 सितंबर को घटित घटनाओं, 4 सितंबर का इतिहास – 4 September History Hindi, Today History in Hindi 4 September, 4 September History Today Hindi, Today Event History in Hindi 4 September events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-M924QKM7ZY
Close