Aaj Ka Itihas

5 दिसंबर का इतिहास – 5 December History Hindi

5 दिसंबर का इतिहास – 5 December History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 दिसंबर का इतिहास – 5 December History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

5 दिसंबर का इतिहास – 5 December in History Hindi

  • जर्मनी के रसायन शास्त्री और दार्शनिक अलबर्ट महान का निधन 5 दिसंबर 1230 में  हुआ।
  • ब्रिटेन के विख्यात कवि और ड्रामा लेखक जॉन्सन का  जन्म 5 दिसंबर 1573 में  हुआ।
  • शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने आज ही के दिन 1657 में खुद को बादशाह घोषित किया।
  • नेपोलियन बोनापार्ट रुस में भारी पराजय और नुक़सान का सामना करने के बाद आज ही के दिन 1812 में फ़्रास लौटे।
  • आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का जन्म 5 दिसंबर 1872 में  हुआ।
  • भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म 5 दिसंबर 1894 में हुआ।
  • भारत के क्रांतिकारियों में से एक एच. सी. दासप्पा का जन्म 5 दिसंबर 1894 में  हुआ।
  • जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला का जन्म 5 दिसंबर 1905 में  हुआ।
  • रूस में 1917 में आज ही के दिन नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम हुआ था।
  • कनाडा में  5 दिसंबर 1917 में हुए दो जहाजों के भीषण टक्कर में कम से कम 15 सौ लोगों की मौत हो गई।
  • ब्रिटिश संसद द्वारा आज ही के दिन 1922 में आयरिश स्वतंत्र राज्य संविधान अधिनियम को स्वीकृति मिली।
  • स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता एस. सुब्रह्मण्य अय्यर का निधन 5 दिसंबर 1924 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्नी नादिरा का जन्म 5 दिसंबर 1932 में हुआ।
  • गुजराती साहित्यकार रघुवीर चौधरी का जन्म 5 दिसंबर 1938 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का निधन 5 दिसंबर 1941 को हुआ।
  • जापानी हवाई जहाज ने आज ही के दिन 1943 में कोलकाता पर बम गिराया।
  • भारत में 5 दिसंबर 1946 में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
  • भारतीय लेखक अरबिंदो घोष का निधन 5 दिसंबर 1950 में हुआ।
  • सिक्किम 1950 में आज ही के दिन भारत का संरक्षित राज्य बना।
  • प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन 5 दिसंबर 1951 में हुआ।
  • लंबी दूरी के टेलिफोन कॉल को हर घर तक पहुंचा देने वाली एसटीडी सेवा 1955 में आज ही के दिन अस्तित्व में आई।
  • प्रसिद्ध शायर मजाज़ का निधन 5 दिसंबर 1955 में हुआ।
  • अफ्रीकी देश घाना ने आज ही के दिन 1960 में बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये।
  • परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह सालारिया का निधन 5 दिसंबर 1961 में हुआ।
  • भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ अंजलि भागवत का जन्म 5 दिसंबर 1969 में हुआ।
  • भारत ने आज ही के दिन 1971 में बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
  • गेराल्ड फोर्ड ने 5 दिसंबर 1973 में अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • माल्टा 5 दिसंबर 1974 में गणराज्य घोषित।
  • मुलायम सिंह यादव 5 दिसंबर 1989 में पहली बार (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने। मुलायम सिंह यादव आज ही के दिन 1993 में दोबारा उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री बने थे।
  • विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्ष के अंतराल के बाद आज ही के दिन 1990 में पहली बार लोगों के सामने आये।
  • भारत के अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में स्थित बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा 5 दिसंबर 1992 में गिरा दिया गया। इसके साथ ही भारत के अनेक हिस्सों में दंगे भड़क उठे।
  • भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का क़िला और बांग्लादेश में सुंदरवन को आज ही के दिन 1997 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल या।
  • चेचेन्या में रूस ने 5 दिसंबर 1999 में अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की।
  • भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी 5 दिसंबर 1999 में ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने आज ही के दिन 2000 में राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।
  • अफ़ग़ानिस्तान में 5 दिसंबर 2001 में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।
  • अमरीकी सेनाओं ने 2001 में आज ही के दिन ओसामा बिन लादेन के अफगानिस्तान स्थित तोरा बोरा पहाड़ी ठिकाने पर कब्जा किया।
  • चीन में आज ही के दिन 2003 में पहली बार आयोजित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में आयरलैंड की रोसन्ना दाविसन विजयी।
  • चेचेन्या में ट्रेन में 5 दिसंबर 2003 में हुए आत्मघाती हमले में 42 लोगों की मृत्यु, जबकि 160 घायल।
  • राष्ट्रकुल देशों के शासनाध्यक्षों का चार दिवसीय सम्मेलन अबुजा में आज ही के दिन 2003 में प्रारम्भ हुआ।
  • 2005 में आज ही के दिन बनाये गए एक नये क़ानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष (गो) और समलैंगिक स्त्री (लेस्बियन) का वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।
  • रूस के राष्ट्रपति दामित्री मे देवेदेव ने 5 दिसंबर 2008 में अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया।
  • कांग्रेस ने 5 दिसंबर 2008 में अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।
  • दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला का 5 दिसंबर 2013 में निधन हुआ।
  • यमन की राजधानी सेना में रक्षा मंत्रालय परिसर पर आज ही के दिन 2013 में हुए आतंकवादी हमले में 52 लोगों की मौत।
  • तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता जयललिता का 5 दिसंबर 2016 में निधन हुआ।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 5 दिसंबर को घटित घटनाओं, 5 दिसंबर का इतिहास – 5 December History Hindi, Today History in Hindi 5 December, 5 December History Today Hindi, Today Event History in Hindi 5 December events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close