Aaj Ka Itihas

5 जनवरी का इतिहास – 5 January History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 जनवरी का इतिहास – 5 January History Hindi के बारे में बताएगे।

5 जनवरी का इतिहास – 5 January in History Hindi

5 जनवरी का इतिहास
5 जनवरी का इतिहास

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

इतिहास – 5 जनवरी का इतिहास

  • मुगल शासक शहाबुद्दीन मोहम्‍मद शाहजहां का जन्‍म 5 जनवरी 1592 में लाहौर ( अब पाकिस्तान ) में हुआ था।
  • खाजवाह की लड़ाई में औरंगज़ेब ने शाहशुजा को आज ही के दिन 1659 में पराजित किया था।
  • छत्रपति शिवाजी महाराज ने आज ही के दिन 1671 में मुग़लों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।
  • मास्को शहर में 5 जनवरी 1731 में पहली बार स्ट्रीट लाइट जलायी गई थी।
  • कैलिफोर्निया स्टॉक एक्सचेंज की शुरूआत 5 जनवरी 1850 में हुई थी।
  • भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार बारीन्द्र कुमार घोष का जन्‍म 5 जनवरी 1880 में हुआ था।
  • अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का निधन 5 जनवरी 1890 में हुआ।
  • भारतीय गुरु परमहंस योगानन्द जी का जन्‍म 5 जनवरी 1893 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
  • आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जाॅन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह आज ही के दिन 1900 में किया।
  • चार्ल्स पेरीन ने बृहस्पति ग्रह के सातवें उपग्रह इलारा के खोज की घोषणा 5 जनवरी 1905 में की।
  • प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान भदन्त आनन्द कौसल्यायन का जन्‍म 5 जनवरी 1905 में हुआ था।
  • कोलंबिया, पनामा और अमेरिका के बीच में पनामा को स्वतंत्र राज्य बनाने का समझौता आज ही के दिन 1909 में हुआ।

1914 से 1972 तक

  • फोर्ड कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों का एक दिन का न्यूनतम वेतन 5 जनवरी 1914 में तय किया।
  • भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्‍म 5 जनवरी 1934 में हुआ था।
  • स्पेन के राष्ट्रपति थे जॉन कार्लोस प्रथम का जन्‍म 5 जनवरी 1938 में हुआ था।
  • भारतीय खिलाड़ी मंसूर अली ख़ान पटौदी का जन्‍म 5 जनवरी 1941 में हुआ था।
  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल निर्वाचित होने के बाद अमेरिका के पहले आधिकारिक दौरे पर आज ही के दिन 1952 में अमेरिका पहुँचे।
  • ब्रिटिश राजनेता लॉर्ड लिनलिथगो का निधन 5 जनवरी 1952 में  हुआ।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जन्‍म 5 जनवरी 1955 में हुआ था।
  • केंद्रीय ब्रिकी कर अधिनियम आज ही के दिन 1957 में प्रभाव में आया।
  • सन 1908 में मैसूर के महाराजा के सहायक सचिव बने मिर्ज़ा इस्माइल का निधन 5 जनवरी 1959 में हुआ।
  • अमेरिका ने क्यूबा से राजनयिक संबंध 5 जनवरी 1961 में खत्म किये।
  • कवि, साहित्यकार अशोक कुमार शुक्ला का जन्‍म 5 जनवरी 1967 में हुआ था।
  • भारत में केन्द्रीय बिक्री कर अधिनियम आज ही के दिन 1970 में अस्तित्व में आया था।
  • पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज ही के दिन 1971 में मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था।
  • बांग्लादेश के नेता शेख मुजीबुर रहमान को 5 जनवरी 1972 में नजरबंद से आज़ाद कर दिया गया।

1982 से 2014 तक – 5 जनवरी का इतिहास

  • हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी. रामचन्द्र का निधन 5 जनवरी 1982 में हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्‍म 5 जनवरी 1986 में हुआ था।
  • भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा निर्माता रमेश बहल का  निधन 5 जनवरी1990 में हुआ।
  • अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने ‘पेले’ को आज ही के दिन 2000 में शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
  • दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमाण्डू में 5 जनवरी 2002 से शुरू, उद्घाटन सत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा- ‘भरोसे के लायक़ नहीं।’
  • अल्जीरिया में आज ही के दिन 2003 में हुए विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मारे गए।
  • भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 5 जनवरी 2006 में 3 महीने के लिए बढ़ाया।
  • तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो आज ही के दिन 2007 में संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त ।
  • यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से 5 जनवरी 2008 में शुरू किया।
  • नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ 5 जनवरी 2009 को ली।
  • ‘हरित राजस्थान अभियान’ के तहत डूंगरपुर ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िले भर में फैली बंजर पहाड़ियों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 व 12 अगस्त 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में सम्मिलित कर लिया गया।
  • भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को 5 जनवरी 2014 में सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। जीसैट -14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 5 जनवरी को घटित घटनाओं, 5 जनवरी का इतिहास – 5 January History Hindi, Today History in Hindi 5 January, 5 January History Today Hindi, Today Event History in Hindi 5 January events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है

तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – 4 जनवरी का इतिहास – 4 January History Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close