Aaj Ka Itihas

5 अप्रैल का इतिहास – 5 April History Hindi

5 अप्रैल का इतिहास – 5 April History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

5 अप्रैल का इतिहास – 5 April History Hindi

5 April History Hindi
5 April History Hindi
  • सिक्खों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास का जन्म 5 अप्रैल 1479 में हुआ।
  • जेकब रोजरविन ने आज ही के दिन 1722 में पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
  • ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने 5 अप्रैल 1843 में हॉगकॉग को ब्रिटिश कॉलनी में शामिल किए जाने की घोषणा की।
  •  स्वतन्त्रता सेनानी इंद्रपाल का जन्म 5 अप्रैल 1905 को नादौन में हुआ।
  • भारत के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री एवं राजनेता बाबू जग जीवन राम का जन्म 5 अप्रैल 1908 में हुआ।
  • राजनेता रफ़ीक़ ज़करिया का जन्म 5 अप्रैल 1920 में हुआ।
  • ब्रिटिश फुटबॉल खिलाड़ी टॉम फ़िनी का जन्म 5 अप्रैल 1922 में हुआ।
  • ब्रिटिश अभिनेता (मिस्टर बेलवेडर) क्रिस्टोफर ह्युएट्ट का जन्म 5 अप्रैल 1922 में हुआ।
  • प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का निधन 5 अप्रैल 1922 में हुआ था।
  • अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री गैल स्टोर्म का जन्म 5 अप्रैल 1922 में हुआ।
  • उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल तथा केन्द्रीय निर्माण एवं आवास मंत्रालय में उपमंत्री रहे मो. उस्मान आरिफ़ का जन्म 5 अप्रैल 1923 में हुआ।
  • महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ आज ही के दिन 1930 में नमक कानून तोडऩे के लिए दांडी पहुंचे।
  • महात्मा गांधी के करीबी मित्र और समाज सुधारक सी एफ एन्ड्रयूज का निधन 5 अप्रैल 1940 में हुआ था।
  • भारत स्काउट एण्ड गाइड की स्थापना आज ही के दिन 1949 को हुई।
  • विस्टन चर्चिल ने आज ही के दिन 1955 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
  • देश में आज ही के दिन 1957 में पहली बार और दुनिया में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से केरल में संपन्न चुनाव के बाद कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में आई और ईएमएस नम्बूदरीपाद ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
  • भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली ‘इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी’ की स्थापना 5 अप्रैल 1961 में हुई।
  • नौसेना ने 5 अप्रैल 1964 में पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया।
  • भारत-अमेरिकी लेखक और वक्ता अनु गर्ग का जन्म 5 अप्रैल 1967 में हुआ।
  • भारत की पहली महिला न्यायाधीश न्यायमूर्ति अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय में 5 अप्रैल 1967 तक न्यायाधीश के पद पर कार्य करती रहीं।
  • अंतर्जाल पर सक्रिय लेखकों मे अग्रणी रवीन्द्र प्रभात का जन्म 5 अप्रैल 1969 में हुआ।
  • सउदी अरब के राजा फैजल की आज ही के दिन 1975 में हत्या हुई।
  • देश का पहला नौसेना संग्रहालय आज ही के दिन 1979 में मुम्बई में खुला।
  • गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार पन्नालाल पटेल का निधन 5 अप्रैल 1989 में हुआ था।
  • अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) का प्रक्षेपण आज ही के दिन 1991 में किया गया।
  • मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती की 5 अप्रैल 1993 में रहस्यमय तरीके से मौत हो गई।
  • मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए आज ही के दिन 1999 से 8 लाख 30 हजार सुअरों की सामूहिक हत्या करने की शुरुआत की गई।
  • भारत, म्यांमार व थाइलैंड के बीच 5 अप्रैल 2002 में मोरे-कलावा-मांडले सड़क परियोजना पूरी करने हेतु सहमति।
  • अमेरिकी संसद में पाक की आर्थिक मदद में कटौती का प्रस्ताव आज ही के दिन 2003 में पेश किया।
  • सिंगापुर में 45 भारतीयों को आव्रजन अपराधों में 5 अप्रैल 2006 को गिरफ़्तार किया गया।
  • ईरान ने आज ही के दिन 2007 में 15 ब्रिटिश नौ सैनिकों को रिहा किया गया।
  • पार्वती ओमनाकुट्टन 5 अप्रैल 2008 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनी।
  • इराक में हुए 2008 में आज ही के दिन हुए आत्मघाती हमले में तक़रीबन 10 लोग मारे गए।
  • इंग्लैंड के गेंदबाज सर एलेक बेडसर का निधन 5 अप्रैल 2010 में हुआ था।
  • अमेरिकी राज्य वेस्ट वर्जीनिया के कोयला खदान में आज ही के दिन 2010 को हुए विस्फोट से 22 लोगों की मौत हुयी।
  • अमेरिकी अभिनेत्री जूलिया विल्सन का निधन 5 अप्रैल 2015 में हुआ था।
  • लोकसभा में फुटवियर डिजाइन और विकास संस्‍थान विधेयक आज ही के दिन 2017 में पारित हो गया।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 5 अप्रैल को घटित घटनाओं, 5 अप्रैल का इतिहास – 5 April History Hindi, Today History in Hindi 5 April , 5 April History Today Hindi, Today Event History in Hindi 5 April events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close