5 जून का इतिहास – 5 June History Hindi
हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है
इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है
जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
5 जून का इतिहास – 5 June History Hindi

- इंग्लैंड और नीदरलैंड आज ही के दिन 1507 में व्यापार समझौते पर सहमत हुए।
- मुगल साम्राज्य का शासक औरंगजेब 5 जून 1659 में आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
- महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने 1661 में आज ही के दिन कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया।
- आज ही के दिन 1664 को मुस्तफा द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना।
- स्कॉटलैंड के प्रसिद् प्रकृतिवादी एवं आशावादी अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का जन्म 5 जून, 1723 को स्काटलैंड के एक छोटे कस्बे किर्काल्दी में हुआ था।
- बेंजामिन फ्रेंकलिन ने यह दर्शाने के लिए 5 जून 1752 में पहली बार पतंग उड़ाई कि बिजली विद्यत का एक स्त्रोत है।
- ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर आज ही के दिन 1827 में कब्जा किया।
- 1846 में आज ही के दिन अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई।
- अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत 5 जून 1875 में हुई।
- भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता एन. एम. जोशी का जन्म 5 जून 1879 में हुआ।
- बॉम्बे (अब मुंबई) में आज ही के दिन 1882 को तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई थी।
- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का जन्म 5 जून 1901 में हुआ।
- अमेरीकी लेखक ओ. हेनरी का निधन 5 जून 1910 में हुआ।
- अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर आज ही के दिन 1912 में तीसरी बार हमला किया।
- डेनमार्क ने 5 जून 1915 को अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया।
- अर्नेस्ट एलेक्जेंडरसन ने 1924 में आज ही के दिन अटलांटिक महासागर के पार पहला फैक्स भेजा।
- प्रतिभाशाली ग़ज़ल और गीत गायक मास्टर मदन का निधन 5 जून 1942 में हुआ।
- आज ही के दिन 1942 में अमेरिका नेबुल्गारिया, हंगरी तथा रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- डेनमार्क में 5 जून 1953 को नया संविधान अंगीकार किया गया।
- भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन का जन्म 5 जून 1961 में हुआ।
- इजरायल ने आज ही के दिन 1967 को मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए।
- अमरीका के शहर लॉस एंजेलस के एक होटल में मशहूर अमरीकी सांसद रॉबर्ट कैनडी के ऊपर आज ही के दिन 1968 में जानलेवा हमला हुआ था।
- उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 में हुआ।
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक तथा विचारक माधव सदाशिव गोलवलकर की मृत्यु 5 जून 1973 में नागपुर, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था।
- विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत 5 जून 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई।
- ऐपल ने ऐपल II कम्प्यूटर 5 जून 1977 को पेश किया।
- ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने आज ही के दिन 1984 प्रवेश किया।
- ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का निधन 5 जून 1989 में हुआ।
- सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को 1990 में आज ही के दिन नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़ से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य आज ही के दिन 2001 में अवरुद्ध किया ।
- भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने 5 जून 2002 में खारिज किया।
- आज ही के दिन 2005 में ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- अमेरिका ने भारत व चीन को 5 जून 2008 को निगरानी सूची में डाला।
- नवाज शरीफ आज ही के दिन 2013 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
- सबसे भारी रॉकेट “जीएसएलवी मार्क-3 डी-1” का 5 जून 2017 में सफल प्रक्षेपण।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 5 जून को घटित घटनाओं, 5 जून का इतिहास – 5 June History Hindi, Today History in Hindi 5 June , 5 June History Today Hindi, Today Event History in Hindi 5 June events के बारे में बताया।
अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.
इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।