Aaj Ka Itihas

5 अक्टूबर का इतिहास – 5 October History Hindi

5 अक्टूबर का इतिहास – 5 October History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 अक्टूबर का इतिहास – 5 October History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

5 अक्टूबर का इतिहास – 5 October History Hindi

  • भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को हुआ।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी को आज ही के दिन 1676 में इंग्लैंड के राजा से मुंबई में भारतीय मुद्रा ढालने का अधिकार मिला।
  • फ्रांस की क्रांति के दौरान पेरिस की महिलाओं ने आज ही के दिन 1789 में वर्सेलिस तक मार्च किया।
  • फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में 5 अक्टूबर 1793 को ईसाई धर्म विस्थापित हुआ।
  • स्पेन ने 5 अक्टूबर 1796 में इंग्लैंड के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल व कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन 5 अक्टूबर 1805 को हुआ।
  • कलकत्ता शहर में आज ही के दिन 1864 में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत हुई।
  • सिनेमेटोग्राफर का पेटेंट कराने वाले लुइस ज्‍यां ल्‍यूमियरे का जन्म 5 अक्टूबर 1864 में हुआ।
    अलोंजो टी क्रॉस ने आज ही के दिन 1880 में पहले बॉल प्वॉइंट पेन का पेटेंट कराया।
  • समाज सुधारक तथा स्वतंत्रता सेनानी किशोरी लाल मशरूवाला का जन्म 5 अक्टूबर 1890 में हुआ।
  • मैकडोनाल्‍ड्स को दुनिया के सबसे कामयाब फूड ऑपरेशन में बदलने वाले रे क्रॉक का जन्‍म 5 अक्टूबर 1902 में हुआ था।
  • ध्रुपद-धमार शैली के गायक राम चतुर मल्लिक का जन्म 5 अक्टूबर 1902 में हुआ।
  • पुर्तगाल में राजशाही खत्म हो गई और गणतंत्र की स्थापना आज ही के दिन 1910 में हुई।
  • बुल्गारिया ने 5 अक्टूबर 1915 को प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।
  • अर्जेंटीनाई रेस कार ड्राइवर जोसे फ्रोयलैन गोन्ज़ालेज़ का जन्म 5 अक्टूबर 1922 को हुआ।
  • ऑस्टेलिया के ऑलराउंडर रिची बेनो का जन्म 5 अक्टूबर 1930 को हुआ।
  • भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता चो रामस्वामी का जन्म 5 अक्टूबर 1934 को हुआ।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक दुर्गा प्रसाद खत्री का निधन 5 अक्टूबर 1937 में हुआ।
  • फ्रांस में महिलाओं को आज ही के दिन 1944 में मताधिकार मिला।
  • पहले कान फिल्म समारोह का समापन 5 अक्टूबर 1946 को हुआ।
  • तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में 5 अक्टूबर 1948 को हुए भूकंप से 110,000 लोगों की मौत हो गई।
  • जेम्स बॉंड सीरीज की पहली फिल्म ‘डॉ. नो’ 5 अक्टूबर 1962 को रिलीज हुई।
  • हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का निधन 5 अक्टूबर 1981 में हुआ।
  • ब्राजील की संविधान सभा ने आज ही के दिन 1988 में संविधान को मंजूरी दी।
  • मीरा साहिब फातिमा बीबी आज ही के दिन 1989 में सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी।
  • तिब्बत के 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो को 5 अक्टूबर 1989 को मानवाधिकारों के क्षेत्र में कार्य के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
  • आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को 5 अक्टूबर 1995 को वर्ष 1995 के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
  • राजधानी कम्पाला से नील नदी को 5 अक्टूबर 1997 को स्रोत जिन्जा में प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया, भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेसतथा महेश भूपति ने जिम कूरियर तथा एलेक्स ओ ब्रायन को पराजित कर ‘चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट’ का ख़िताब जीता।
  • भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला आज ही के दिन 1999 में किया।
  • यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मिलोसेविच के ख़िलाफ़ आज ही के दिन 2000 में विद्रोह शुरू किया।
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने 5 अक्टूबर 2001 को सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।
  • भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का निधन 5 अक्टूबर 2003 को हुआ।
  • पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने आज ही के दिन 2004 को विरोध किया।
  • खुशमिज़ाजी में 5 अक्टूबर 2005 को भारत चौथे नंबर पर।
  • नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए 5 अक्टूबर 2007 को चुनाव रद्द हुआ। परवेज मुशर्रफ़ व बेनजीर भुट्टो के बीच समझौता हुआ।
  • केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ‘सेतु समुंद्रम परियोजना’ के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण आज ही के दिन 2008 में शुरू किया।
  • इजराइल प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिक डेनियल शेचमैन को रसायन में स्फटिक (क्रिस्टल) में परमाणु संरचना की खोज के लिए 2011 का नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा 5 अक्टूबर 2011को की गई।
  • भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपये का टैबलेट पीसी ‘आकाश’ आज ही के दिन 2011 में जारी किया गया।
  • ऐपल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 5 अक्टूबर 2011 में 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने  आज ही के दिन 2011 में निर्णय दिया कि सरकार या उसके विभागों द्वारा किसी विशेष उद्देश्य से अधिगृहीत की गई जमीन का उपयोग नहीं बदला जा सकता है। न ही इस जमीन को निजी प्रयोग के लिए किसी व्यक्ति को या व्यवसायिक कंपनियों को दिया जा सकता है।
  • एप्पल द्वारा सिर्फ बोलने से एसएमएस व ई-मेल करने में 5 अक्टूबर 2011को सक्षम आईफोन 4एस जारी किया गया।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 5 अक्टूबर को घटित घटनाओं, 5 अक्टूबर का इतिहास – 5 October History Hindi, Today History in Hindi 5 October, 5 October History Today Hindi, Today Event History in Hindi 5 October events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close