Aaj Ka Itihas

6 जनवरी का इतिहास – 6 January History Hindi

6 जनवरी का इतिहास – 6 January History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 6 जनवरी का इतिहास – 6 January History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

6 जनवरी का इतिहास – 6 January in History Hindi

  • आज ही के दिन 1824 में फ़्रांस के लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़न्डर डोमा कनिष्ठ का जन्म हुआ।
  • पहली बार दुनिया के सामने एल्फ्रेड वेल और सैम्युएल मोर्स ने विद्युत टेलीग्राफ का 6 जनवरी 1838 में सफल प्रदर्शन किया। जो भविष्य में दूरसंचार का आधार साबित हुआ।
  • प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ त्यागराज का  निधन 6 जनवरी 1847 में  हुआ।
  • नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति लुई ब्रेल का निधन 6 जनवरी 1852 में हुआ।
  • रोमानिया देश आज ही के दिन 1861 में अस्तित्व में आया।
  • विश्व के श्रेष्ठ महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले ख़लील जिब्रान का जन्म 6 जनवरी 1883 में हुआ।
  • आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रवर्तक का निधन 6 जनवरी1885 में हुआ।
  • मारिया मॉन्टेसरी ने 1907 में आज ही के दिन पहला स्कूल और कामकाजी वर्ग के बच्चों के लिए डेकेयर सेंटर खोला जो रोम, इटली में था।
  • भारतीय कर्नाटक संगीतकार जी. एन. बालासुब्रमनियम का जन्म 6 जनवरी 1910 में हुआ।
  • एल्फ्रेड वेगेनर ने महाद्वीपीय विस्थापन के सिद्धान्त को आज ही के दिन 1912 में प्रस्तुत किया।
  • पौलैण्ड के प्रथम सचिव एडवर्ड गिरेक का जन्म 6 जनवरी 1913 में हुआ।
  • जर्मनी ने फिनलैंड की स्वतंत्रता को 1918 में आज ही के दिन मान्यता दी।
  • 1918 में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का जन्म 6 जनवरी 1918 में हुआ।
  • अमरीका के 26वें राष्ट्रपति थ्योडर रोज़वेल्ट का निधन 6 जनवरी 1919 में निधन हुआ।
  • भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म 6 जनवरी 1928 में हुआ।
  • मदर टेरेसा भारत में रोगियों और गरीब लोगों की सेवा करने के लिए आज ही के दिन 1929 में अब कोलकाता आयी।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कमलेश्वर का जन्म 6 जनवरी 1932 को हुआ।
  • समाचार पत्रों में प्रतिदिन प्रकाशित कॉमिक स्ट्रिप ‘सुपरमैन’ की शुरुआत 6 जनवरी 1939 में हुई।
  • प्रसिद्ध लेखक नरेन्द्र कोहली का जन्म 6 जनवरी 1940 में हुआ।
  • वियतनाम में पहले आम चुनाव आज ही के दिन 1946 में हुए।
  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन का विभाजन 6 जनवरी1947 में स्वीकार किया।
  • परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के सूबेदार बाना सिंह का जन्म 6 जनवरी 1949 में हुआ।
  • ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को आज ही के दिन 1950 में मान्यता प्रदान किया।
  • मिस्‍टर बीन के किरदार से दुनिया भर को दीवाना बनाने वाले सर रोवन सेबेस्टियन का जन्‍म 6 जनवरी 1955 में हुआ था।
  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का जन्म 6 जनवरी 1959 में हुआ।
  • राजनीतिज्ञ एवं हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जन्म 6 जनवरी 1965 में हुआ।
  • ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1966 में हुआ।
  • भारतीय जादूगर पी सी सरकार का निधन 6 जनवरी 1971 को असाहिकावा, होक्काइदो, जापान में 57 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ।
  • चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण 1976 में आज ही के दिन किया।
  • रॉक बैंड ‘सेक्स पिस्टल्स’ के सार्वजनिक तौर पर ख़राब बर्ताव की वजह से आज ही के दिन 1977 में उनके साथ अपना क़रार रद्द कर दिया।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 6 जनवरी 1983 में पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।
  • गायक, अभिनेता, नृत्यकलाकार, टीवी एंकर तथा पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का जन्म 6 जनवरी 1984 को पंजाब के जालंधर जिले में स्थित दोसांझ कलां गांव में हुआ था।
  • भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता जयदेव का निधन 6 जनवरी 1987 में हुआ।
  • कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्रियों ने 12 अरब प्रकाश वर्ष दूर आकाशगंगा के निर्माण की पहली झलक आज ही के दिन 1987 में देखी।
  • इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को 6 जनवरी 1989 में फांसी दी गई।
  • फ़िल्म निर्देशक, अभिनेता किशन श्रीकांत का जन्म 6 जनवरी1996 में हुआ।
  • 6 जनवरी 2002 – भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया, दक्षेस शिखर सम्मेलन सम्पन्न, काठमाण्डू घोषणा-पत्र में आतंकवाद के खात्में पर ज़ोर, भारत की राजनीतिक सफलता, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बातचीत के बाद दिल्ली घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर, बांग्लादेश की मुद्रा से शेख़ मुजीब का चित्र हटाया गया, संयुक्त राज्य अमेरीका में एक और विमान भवन से टकराया।
  • रूस ने संयुक्त राष्ट्र से बिना अनुमति लिये इराक के ख़िलाफ़ सैनिक कार्रवाई पर अमेरिका को आज ही के दिन 2003 में चेतावनी दी।
  • 2007 में  आज ही के दिन उत्तर प्रदेश का हिन्दी संस्थान की ओर से साहित्य के क्षेत्र में दिये जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के अंतर्गत वर्ष 2007 के भारत भारती सम्मान केदारनाथ सिंह को प्रदान करने की घोषणा हुई।
  • प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक प्रमोद करण सेठी का  निधन 6 जनवरी 2008 में हुआ।
  • 2008 में 6 जनवरी को राज्यसभा सदस्य और बंगलुरू के उद्यमी तथा पूंजी और निवेश कंपनी जूपिटर कैपिटल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव चन्द्रशेखर को फिक्की का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में आज ही के दिन 2008 में आए तूफ़ान से भारी तबाही हुई।
  • जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री जी.एम. शाह का निधन 6 जनवरी 2009 में निधन हुआ।
  • नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन आज ही के दिन 2010 में आरंभ हुआ।
  • सीरिया की राजधानी दमिश्क में आज ही के दिन 2012 में हुए आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत हुई और 63 घायल हुए।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का 6 जनवरी 2017 में निधन हुआ।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 6 जनवरी को घटित घटनाओं, 6 जनवरी का इतिहास – 6 January History Hindi, Today History in Hindi 6 January, 6 January History Today Hindi, Today Event History in Hindi 6 January events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-M924QKM7ZY
Close