Aaj Ka Itihas

6 फरवरी का इतिहास – 6 February History Hindi

6 फरवरी का इतिहास – 6 February History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 6 फरवरी का इतिहास – 6 February History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

6 फरवरी का इतिहास – 6 February in History Hindi

  • पुर्तग़ाल और स्पेन के बीच आज ही के दिन 1715 में युद्ध समाप्त हुआ।
  • हालैंड और ब्रिटेन के बीच 6 फरवरी 1716 में गठबंधन का नवीनीकरण हुआ।
  • 1778 में आज ही के दिन ब्रिटेन ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • फ्रांस ने अमेरिका को 6 फरवरी 1778 में मान्यता प्रदान की।
  • मैसाचुसेट्स आज ही के दिन 1788 में संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।
  • प्रसिद्ध इतालवी नाटककार कार्लो गोल्दोनी का निधन 6 फरवरी 1793 में हुआ था।
  • सिंगापुर की खोज सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने आज ही के दिन 1819 की।
  • ओट्टो 6 फरवरी 1833 में आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने।
  • भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान का जन्म 6 फरवरी 1890 में हुआ था।
  • उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फ़ोकर का जन्म 6 फरवरी 1891 में हुआ था।
  • अमेरिका- स्पेन के बीच आज ही के दिन 1899 में लड़ाई समाप्त हुई।
  • सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का निधन 6 फरवरी 1900 में हुआ था।
  • अमेरिका के एरिजोना में 6 फरवरी 1911 में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।
  • प्रसिद्ध कवि और गीतकार प्रदीप का जन्म 6 फरवरी 1915 में हुआ था।
  • तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को आज ही के दिन 1918 में ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।
  • कार्डिनल एशिले रैट्टी आज ही के दिन 1922 में पोप चुने गए।
  • स्वतंत्र भारत देश के पहले पंतप्रधान जवाहरलाल नेहरू के पिताजी और नेता मोतीलाल नेहरू का लखनऊ में निधन 6 फरवरी 1931 में हुआ था।
  • लीबिया के बेनगाजी शहर पर ब्रिटिश सेना ने आज ही के दिन 1941 में कब्जा किया।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक यदुनाथ सिंह का निधन 6 फरवरी 1948 में हुआ था।
  • ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद 6 फरवरी 1952 में 26 साल की एलिजाबेथ द्वितिय ने इंग्लैंड की महारानी की गद्दी संभाली।
  • 1959 में आज ही के दिन भारत में केरल उच्च न्यायालय का न्यायाधीश के रूप में अन्ना चांडी को नियुक्त किया गया। वह उच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला न्यायाधीश बनी।
  • स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों का निधन 6 फरवरी 1965 में हुआ था।
  • भारतीय लेखक और फ़िल्म निर्देशक ऋत्विक घटक का निधन 6 फरवरी 1976 में हुआ था।
  • भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत का जन्म 6 फरवरी 1983 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध वैज्ञानिक आत्माराम का निधन 6 फरवरी 1983 में हुआ था।
  • एक भारतीय फिल्म अभिनेता और मॉडल अंगद सिंह बेदी का जन्म 6 फरवरी 1983 को दिल्ली, भारत में हुआ था।
  • ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हेडली चेइज का स्विट्जलैंड में निधन 6 फरवरी 1985में हुआ था।
  • टेनिस के जाने माने खिलाड़ी आर्थर ऐश का निधन 6 फरवरी 1993 में हुआ था।
  • जस्टिस मैरी गॉडरन आज ही के दिन 1987 में आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।
  • पाकिस्तान में आज ही के दिन 1994 से सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।
  • देश का पहला पेस मेकर बैंक 6 फरवरी 1999 में कोलकाता में स्थापित हुआ।
  • विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन आज ही के दिन 2000 में फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
  • वरिष्ठ कांग्रसी नेता वी.एन. गाडगिल का निधन 6 फरवरी 2001 में हुआ था।
  • 6 फरवरी 2002 के दिन भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान के जासूसी विमान को मार गिराया था।
  • रुस ने संयुक्त राष्ट्र के बिना अनुमति लिए इराफ के खिलाफ सैनिक कार्रवाई किए जाने पर आज ही के दिन 2003 में अमेरिका को चेतावनी दी थी।
  • आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का निधन 6 फरवरी 2006 में हुआ।
  • अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में 2008 में आज ही के दिन भयंकर तूफान आया , जिससे भारी तबाही हुई।
  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 6 फरवरी 2008 को आइसलैण्ड के राष्ट्रपति रैग्रा ग्रिमसन से बातचीत की।
  • 2008 में आज ही के दिन देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उद्योगपति एमपी जिंदल को उद्योग रत्न से नवाजा गया।
  • 6 फरवरी 2009 में भारत ने नेपाल के साथ लगी अपनी सीमा पर तीन बड़े बांधों के निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी।
  • आज ही के दिन 2017 में वीके शशिकला तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 6 फरवरी को घटित घटनाओं, 6 फरवरी का इतिहास – 6 February History Hindi, Today History in Hindi 6 February , 6 February History Today Hindi, Today Event History in Hindi 6 February events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close