Aaj Ka Itihas

6 दिसंबर का इतिहास – 6 December History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 6 दिसंबर का इतिहास – 6 December History Hindi के बारे में बताएगे।

6 दिसंबर का इतिहास – 6 December in History Hindi

6 दिसंबर का इतिहास
6 दिसंबर का इतिहास

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस
की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से
आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

इतिहास  – 6 दिसंबर का इतिहास

  • ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स का जन्म 6 दिसंबर 1732 में हुआ।
  • मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता बृजलाल वियाणी का जन्म 6 दिसंबर 1896 में हुआ।
  • भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना आज ही के दिन 1907 में चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।
  • फिनलैंड ने आज ही के दिन 1917 में रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • आयरिश 6 दिसंबर 1922 में स्वतंत्र राज्य आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आया।
  • फ़िराक़ गोरखपुरी 6 दिसंबर 1926 में अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।
  • इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम आज ही के दिन 1958 में आरंभ हुआ।
  • एक बहुजन राजनीतिक नेता भीमराव अम्बेडकर का निधन 6 दिसंबर 1956 में हुआ।
  • यूरोपीय देश स्पेन में 6 दिसंबर 1978 में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • इजरायल की राजधानी यरुशलम में आज ही के दिन 1983 में हुए एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत हो गई।

1990 से 2002 तक

  • युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने आज ही के दिन 1990 में इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।
  • क्योटो (जापान) में 6 दिसंबर 1997 में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।
  • 1978 में आज ही स्पेन के नागरिकों ने राजशाही की जगह लोकतंत्र की स्थापना के लिए मातदान किया था। इस चुनाव में 91.8 फीसद जनता ने नए सविधान के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद में स्पेन के राजा जुआल कार्लोस ने भी इस पर अपनी सहमति जताई ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का निधन 6 दिसंबर 1998 में हुआ।
  • बैंकॉक में आज ही के दिन 1998 में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।
  • ह्यूगो शावेज 6 दिसंबर 1998 में वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।
  • आज ही के दिन 1999 में इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।
  • अफ़ग़ानिस्तान में आज ही के दिन 2001 में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
  • स्पेन के कार्लोस मोया को 6 दिसंबर 2002 में ‘एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर’ ख़िताब दिया गया।

2006 से 2017 तक – 6 दिसंबर का इतिहास

  • नासा ने आज ही के दिन 2006 में मार्स ग्लोबल सर्वियर द्वारा खिंचे चित्रों को सार्वजनिक किया।
  • ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में 6 दिसंबर 2007 में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
  • केन्द्रीय बैंक ने 6 दिसंबर 2008 में रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का निधन 6 दिसंबर 2009 में हुआ।
  • मिस्र में आज ही के दिन 2012 में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा का 6 दिसंबर 2015 में निधन हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता राम मोहन का 6 दिसंबर 2015 में निधन हुआ।
  • 2017 में आज ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फलस्तीन और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के विरोध के बीच यरूशलम को इजराइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने की घोषणा की थी। हालांकि संयुक्त राष्ट्र और दुनिया के ज़्यादातर देश पूरे यरूशलम पर इजराइल ने दावे को मान्यता नहीं देते। 1948 में इज़राइल ने आजादी की घोषणा की थी और एक साल बाद यरूशलम का बंटवारा हुआ था। इसके बाद में 1967 में इजराइल ने 6 दिनों तक चले युद्ध के बाद पूर्वी यरूशलम पर कब्जा कर लिया था।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 6 दिसंबर को घटित घटनाओं, 6 दिसंबर का इतिहास – 6 December History Hindi, Today History in Hindi 6 December, 6 December History Today Hindi, Today Event History in Hindi 6 December events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है

तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – 5 दिसंबर का इतिहास – 5 December History Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close