Biography Hindi

6 अप्रैल का इतिहास – 6 April History Hindi

6 अप्रैल का इतिहास – 6 April History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

6 अप्रैल का इतिहास – 6 April History Hindi

6 April History Hindi
6 April History Hindi
  • राजकुमार खुसरो ने आज ही के दिन 1606 में अपने पिता मुगल शासक जहांगीर के खिलाफ बगावत की।
  • सिख धर्मगुरु हर किशन का निधन 6 अप्रैल 1664 में हुआ था।
  • फ्रांस ने आज ही के दिन 1672 में नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • हैदराबाद के अंतिम निज़ाम उस्मान अली खान का जन्म 6 अप्रैल 1886 में हुआ था।
  • आज ही के दिन 1896 में पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत हुई।
  • अमेरिकी नागरिक मैथ्यू हैंसन और राबर्ट पियेरी ने 6 अप्रैल 1909 में पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
  • प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने आज ही के दिन 1917 में जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत महात्मा गांधीजी ने 6 अप्रैल 1919 में पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
  • इटली में फासिस्टों ने आज ही के दिन 1924 के चुनाव में भारी जीत दर्ज किया।
  • राजनीतिज्ञ प्यारेलाल खण्डेलवाल का जन्म 6 अप्रैल 1929 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक महाशय राजपाल का निधन 6 अप्रैल 1929 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेनका जन्म 6 अप्रैल 1931 में हुआ था।
  • जापानी विमानों ने 1942 में आज ही के दिन पहली बार भारत पर बम गिराए।
  • अमेरिका ने आज ही के दिन 1955 में परमाणु परीक्षण किया।
  • प्रसिद्ध क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का जन्म 6 अप्रैल 1956 में हुआ था।
  • सोवियत संघ ने आज ही के दिन 1957 में परमाणु परीक्षण किया।
  • भारतीय तैराक मिहिर सेन ने 6 अप्रैल 1966 में पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
  • बालीवुड अभिनेता संजय सूरी का जन्म 6 अप्रैल 1971 में हुआ था।
  • भारत की राजनीतिक पार्टी “भारतीय जनता पार्टी” की 1980 में आज ही के दिन स्थापना हुई।
  • दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर आज ही के दिन 1982 में अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
  • पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का निधन 6 अप्रैल 1985 में पेरिस में हुआ था।
  • पाकिस्तान ने मीडियम रेंज मिसाइल ‘गौरी बैलिस्टिक’ का आज ही के दिन 1998 में सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • नेपाल में 6 अप्रैल 1999 में दोबारा पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा की।
  • भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा हरियाणा के पूर्व मुख्य मन्त्री चौधरी देवी लाल का निधन 6 अप्रैल 2001 में हुआ था।
  • बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन 6 अप्रैल 2007 में हुआ था।
  • इटली में आज ही के दिन 2009 में आये 6.3 तीव्रता वाले जबरदस्त भूकंप के कारण लगभग 258 लोगों की मौत हो गई।
  • भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जीऔर भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने 6 अप्रैल 2010 में आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 2010 में आज ही के दिन यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में कनाडाई तथा अमेरिकी शोधकर्ताओं ने अपनी नयी रिपोर्ट ‘शैडो इन दी क्लाउडस’ में दावा किया कि चीन के एक जासूसी ऑपरेशन के तहत चीनी हैकरों ने विभिन्न देशों के दूतावासों सहित भारतीय रक्षा मंत्रालय के कई अति गोपनीय दस्तावेजों में सेंध लगाया।इससे भारत के प्रमुख मिसाइलों तथा हथियार प्रणालियों के प्रभावित होने की आशंका है।
  • इराक़ की राजधानी बगदाद में 6 अप्रैल 2010 को विभिन्न हिस्सों में 4 रिहाइशी इमारतों में हुए बम धमाकों में 28 लोग मारे गये और 60 से अधिक घायल हो गये।
  • आज ही के दिन 2010 में इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद ने एक फतवा जारी कर मुस्लिम लड़कियों का मॉडलिंग करना हराम और शरियत कानून के खिलाफ करार दिया।
  • राही सरनोबत ने आज ही के दिन 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • अफ्रीकी देश नाइजीरिया के मिदलू गांव में 6 अप्रैल 2013 में हुए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 6 अप्रैल को घटित घटनाओं, 6 अप्रैल का इतिहास – 6 April History Hindi, Today History in Hindi 6 April , 6 April History Today Hindi, Today Event History in Hindi 6 April events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-M924QKM7ZY
Close