Aaj Ka Itihas

6 अगस्त का इतिहास – 6 August History Hindi

6 अगस्त का इतिहास – 6 August History Hindi |

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

Read This -> 5 अगस्त का इतिहास – 5 August History Hindi

6 अगस्त का इतिहास – 6 August History Hindi

6 August History Hindi
6 August History Hindi
  • जापान के सम्राट गो टोबा का जन्म  6 अगस्त 1180 को हुआ था।
  • आज ही के दिन 1522 में दुनिया का चक्कर लगाने वाला पहला समुद्री जहाज विक्टोरिया 18 यात्रियों के साथ स्पेन लौटा था। यह जहाज चार दूसरे जहाजों के साथ एक खोज यात्रा पर निकला था। इसने 1519 से यात्रा शुरू की थी।
  • ब्रुसेल्स में आज ही के दिन 1821 को ‘कौरियर आॉफ पेज बास’ अखबार का प्रथम संस्करण प्रकाशित हुआ था।
  • बोलीविया ने 6 अगस्त 1825 को पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।
  •  मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना आज ही के दिन 1862 में की गई।
  • स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी ( Kizhakkayil Mathew Chandy)का जन्म 6 अगस्त 1921 को हुआ था।
  • आज ही के दिन 1906 में प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर “वंदेमातरम” समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया।
  • ऑस्ट्रिया ने आज ही के दिन 1914 में रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों का जन्म 6 अगस्त 1915 को हुआ था।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता सर सुरेन्द्रनाथ बेनर्जी का निधन 6 अगस्त 1925 में हुआ था।
  • भारतीय क्रिकेटर ए. जी. कृपाल सिंह(Amritsar Govindsingh Kripal Singh) का जन्म आज ही के दिन 1933 में हुआ था।
  • 1945 में आज ही द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के शहर हिरोशिमा पर लिटिल बॉय नामक परमाणु बम गिराया था। इस हमले में एक लाख से ज्यादा लोग मारे गए।
  • भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह का जन्म 6 अगस्त 1959 को हुआ था। वे भारत के जल पुरुष के नाम से भी जाने जाते है।
  • क्यूबा ने आज ही के दिन 1960 में देश के सभी प्रॉपर्टी का राष्ट्रीयकरण किया।
  • 6 अगस्त 1962 को जमैका में यूनाइटेड किंगडम का सम्राज्य समाप्त हुआ और उसे स्वतंत्रता मिली।
  • आज ही 1964 में अमेरिका के नेवादा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काटा गया।
  • भारतीय, अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक एम. नाइट श्यामलन (Manoj Nelliyattu Shyamalan) का जन्म 6 अगस्त 1970 को हुआ था।
  • भारतीय नेता भूपेश गुप्ता का निधन 6 अगस्त 1981 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट (शंकरन कुट्टी पोट्टेक्काट्ट) का निधन 6 अगस्त 1982 को हुआ था। भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता मलयालम उपन्यासकर पोट्टेक्काट्ट इंदोनेसिया बालिद्वीप तथा अफ्रीका के प्रवासवर्णन, ‘विषकन्या’ नामक कहानी संग्रह और ‘ओरु तेरर्शवंटे कथा’ (‘एक गली की कहानी’ तथा ‘एक प्रदेश की कहानी’) आदि केरल अकादमी तथा ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त रचनाओं के लिए प्रसिद्ध थे। 1928 में ‘राजनीति’ नामक उनकी पहली कहानी छपी थी। तब से उन्होंने विपुल लेखन किया है।
  •  भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म आज ही के दिन 1986 में हुआ था।
  • आज ही 1996 में नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।
  • भारत व ऑस्ट्रेलिया में आज ही के दिन 2001 में आर्थिक समझौता किया गया ।
  • भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण ऑस्ट्रेलिया ने 6 अगस्त 2002 को पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया।
  • वर्ष 2000 में फिजी के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ तख्तापलट के मामले में उपराष्ट्रपति जोपे सेनीलोली को आज ही के दिन 2004 में 4 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई।
  • दोनों देश आज ही के दिन 2005 में सीमा पर साझा गस्त तेज करने पर सहमत हुए।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता सूरज भान का निधन 6 अगस्त 2006 को हुआ था।
  • मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को आज ही के दिन 2007 में क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।
  •  हंगरी के वैज्ञानिकों ने आज ही 2007 में लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया था।
  • आज ही के दिन 2008 में सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को अन्ध्र प्रदेश के कृष्णा पट्टनम में 880 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल बॉयलर लगाने का आर्डर मिला, जो इस श्रेणी का पहला आर्डर है।
  • जम्मू-कश्मीर में  6 अगस्त 2010 को अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए थे।
  • आज ही 2011 को थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।2011 के चुनाव में उनके दल प्यूइआ थाई पार्टी को आम चुनाव में बहुमत मिला जिसके बाद वे इस पद पर निर्वाचित हुईं।
  • अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में 6 अगस्त 2011 को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 31 अमेरिकी और सात अफगानी सैनिकों की मौत हो गई।
  • नासा का क्यूरिओसिटी रोवर आज ही के दिन 2012 में मंगल ग्रह पर पहुंचा था।
  • 6 अगस्त 2019 को केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का निधन रात 11 बजे हुआ ।

Read This -> 4 अगस्त का इतिहास – 4 August History Hindi

आखरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 6 अगस्त को घटित घटनाओं, 6 अगस्त का इतिहास – 6 August History Hindi, Today History in Hindi 6 August, 6 August History Today Hindi, Today Event History in Hindi 6 August events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित कोई घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close