7 नवंबर का इतिहास – 7 November History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 7 नवंबर का इतिहास – 7 November History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
Read This -> 7 अगस्त का इतिहास -7 August History Hindi
- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ कार्यकर्ता पंडित विश्वंभर नाथ का जन्म 7 नवंबर 1832 में हुआ।
- अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले महान क्रांतिकारी बिपिन चंद्र पाल का जन्म 7 नवंबर 1858 को हुआ था।
- मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र का निधन 7 नवंबर 1862 को हुई।
- विख्यात भौतिकविद और रसायनशास्त्री मेरी क्युरी का जन्म 7 नवंबर 1867 को हुआ था।
- बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने 1876 में बंगाल के कांतल पाडा नामक गाँव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की थी।
- वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन का जन्म 7 नवंबर 1888 को हुआ था।
- प्रमुख कृषक नेता तथा सांसद एन.जी. रंगा का जन्म 7 नवंबर 1900 को हुआ था।
- भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त अश्विनी कुमार दत्त का निधन 7 नवंबर 1923 में हुआ।
- प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार चंद्रकांत देवताले का जन्म 7 नवंबर 1936 को हुआ था।
- फ्रैंक्लिन डी रूज़वेल्ट आज ही के दिन 1944 में चौथी बार संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति नियुक्त हुए।
- जार्डन में आज ही के दिन 1951 में संविधान पारित किया गया।
- दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सुपर स्टार भारतीय अभिनेता कमल हसन का जन्म 7 नवंबर 1954 को हुआ था।
- तत्कालीन सोवियत संघ ने आज ही के दिन 1968 में परमाणु परीक्षण किया।
- भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक जीवराज मेहता का निधन 7 नवंबर 1978 को हुआ।
- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आज ही के दिन 1996 में मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया।
- अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 7 नवंबर 1998 में भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।
- भारत में हरित क्रांति के जनक सी. सुब्रह्मण्यम का निधन 7 नवंबर 2000 में हुआ।
- पद्म भूषण से सम्मानित भारत की समाज सेविका तारा चेरियन का निधन 7 नवंबर 2000 को हुआ।
- राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने आज ही के दिन 2003 में श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली।
- भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर आज ही के दिन 2006 में सहमत हुए।
- बिहार के जनतादल (यूनाइटेड) के लोकसभा सदस्यों ने 7 नवंबर 2008 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को 7 नवंबर 2008 को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
- ग्वाटेमाला में आज ही के दिन 2012 में आये भूकंप में 52 लोगों की मौत हो गई।
- भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय का निधन 7 नवंबर 2015 को हुआ।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 7 नवंबर को घटित घटनाओं, 7 नवंबर का इतिहास – 7 November History Hindi, Today History in Hindi 7 November, 7 November History Today Hindi, Today Event History in Hindi 7 November events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।