Aaj Ka Itihas

7 जनवरी का इतिहास – 7 January History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 7 जनवरी का इतिहास – 7 January History Hindi के बारे में बताएगे।

7 जनवरी का इतिहास – 7 January in History Hindi

7 जनवरी का इतिहास
7 जनवरी का इतिहास

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के
बस की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब
से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

 

इतिहास – 7 जनवरी का इतिहास

  • 1761 में आज ही के दिन पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफ़ग़ान शासक अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया।
  • अमेरिकी जनता ने जाॅर्ज वाशिंगटन को आज ही के दिन 1789 में देश का पहला राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान किया।
  • प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन का जन्म 7 जनवरी 1851 में हुआ।
  • 1859 में आज ही के दिन सिपाही विद्रोह में संलिप्तता के मामले में मुग़ल सम्राट बहादुरशाह ज़फर (द्वितीय) के ख़िलाफ़ सुनवाई शुरू हुई।
  • फ्रांसीसी बाँसुरी वादक पियरे रामपाल का जन्म 7 जनवरी 1922 में हुआ।
  • 1929 में आज ही के दिन मदर टेरेसा ने कलकत्ता पहुंचकर ग़रीब और बीमार लोगों के लिए चिकित्सा कार्य शुरु किया।
  • वाई-फाई के जनक मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्‍कारक निकोला टेस्‍ला का निधन 7 जनवरी 1943 को हुआ।
  • भारतीय लेखक शोभा डे का जन्म 7 जनवरी 1947 में हुआ।
  • अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्ता शांता सिन्हा का जन्म 7 जनवरी 1950 में हुआ।
  • 1953 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने हाइड्रोजन बम बनाने की घोषणा की।
  • हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री रीना रॉय का जन्म 7 जनवरी 1957 में  हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री सुप्रिया पाठक का जन्म 7 जनवरी 1961 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के एक महान फ़िल्म निर्देशक बिमल राय का निधन 7 जनवरी 1966 में हुआ था।
  • स्पेन के इबीसा क्षेत्र में आज ही के दिन 1972 में विमान दुर्घटना में चालक दल के छह सदस्यों समेत 108 यात्रियों की मौत हो गई।
  • हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री बिपाशा बसु का 7 जनवरी 1979 में जन्म हुआ।
  • भारत की जनता ने आज ही के दिन 1980 में एक बार फिर से देश की बागडोर इंदिरा गांधी के हाथों सौंप दी।
  • भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का 7 जनवरी 1981 में जन्म हुआ।

1987 से 2015 तक

  • कपिल देव ने आज ही के दिन 1987 में टेस्ट क्रिकेट में तीन सौ विकेट पूरे किये।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्रवाही 7 जनवरी 1999 में शुरू हुई।
  • जकार्ता (इंडोनेशिया) में 10 हज़ार मुसलमानों ने मोलुकस द्वीप समूह में ईसाईयों के विरुद्ध जेहाद की घोषणा 7
    जनवरी 2000 में की।
  • जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को आज ही के दिन 2003 में 90 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की।
  • राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने विनोद राय को 7 जनवरी 2008 में नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद की शपथ दिलाई। भारत व मलेशिया वायुसेना के पायलटों और युद्धपोतों के कर्मियों के प्रशिक्षण समेत रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।
  • जार्जिया में नेल मिखै साकाश विली को आज ही के दिन 2008 में दोबारा देश का राष्ट्रपति चुना गया।
  • आई टी कम्पनी सत्यम के चेयरमैन रामालेंगम राजू ने आज ही के दिन 2009 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर 7 जनवरी 2010 को एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हो गयी।
  • पेरिस में दो बंदूकधारियों ने 7 जनवरी 2015 में ‘चार्ली आब्दो’ पत्रिका के कार्यालय पर हमला किया जिसमें 12 लोगों
    की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए।
  • 7 जनवरी 2015 को, जगतार सिंह उर्फ ​​तारा, जो कि बेअंत सिंह की हत्या का मास्टरमाइंड है, को भारतीय जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो के अनुरोध के बाद थाईलैंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था
  • यमन की राजधानी सना में आज ही के दिन 2015 में एक पुलिस कॉलेज के बाहर हुए कार बम धमाके में 38 लोगों
    की मौत और 63 से अधिक लोग घायल।

आखिरी शब्द – 7 जनवरी का इतिहास

यहाँ पर हमने आपको 7 जनवरी को घटित घटनाओं, 7 जनवरी का इतिहास – 7 January History Hindi, Today History in Hindi 7 January, 7 January History Today Hindi, Today Event History in Hindi 7 January events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है

तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – 6 जनवरी का इतिहास – 6 January History Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close