Aaj Ka Itihas

7 अप्रैल का इतिहास – 7 April History Hindi

7 अप्रैल का इतिहास – 7 April History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

7 अप्रैल का इतिहास – 7 April History Hindi

7 April History Hindi
7 April History Hindi
  • फ्रांस ने 7 अप्रैल 1509 में वेनिस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • ब्रिटिश रसायनशास्‍त्री जॉन वाॅकर ने आज ही के दिन 1827 में माचिस की बिक्री शुरु की।
  • अंग्रेज़ विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थॉमस हिल ग्रीन का 7 अप्रैल 1836 में जन्म हुआ।
  • बाबेरियन सोवियत गणराज्य की आज ही के दिन 1919 में स्थापना हुई।
  • पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि कश्मीरी लाल ज़ाकिर का जन्म 7 अप्रैल 1919 में जन्म हुआ।
  • प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर का जन्म 7 अप्रैल 1920 में हुआ।
  • क्रांतिकारी नेता सनयात सेन 1921 में आज ही के दिन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने।
  • क्यूबाई संगीतकार (वाटरमेलन मैन) माँगो सैंटामारिया का जन्म 7 अप्रैल 1922 में जन्म हुआ।
  • भारतीय सांसद और राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष जयंती पटनायक का जन्म 7 अप्रैल 1932 में  ग्राम अस्का, गंजाम जिला, उड़ीसा, भारत में हुआ था।
  • इटली ने 1939 में आज ही के दिन दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अल्बानिया पर कब्जा किया।
  • बुकर टी वाशिंगटन आज ही के दिन 1940 में अमेरिकी डाकटिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने।
  • अभिनेता जितेंद्र का जन्म 7 अप्रैल 1942 में  हुआ।
  • सीरिया को आज ही के दिन 1946 में फ्रांस से आजादी मिली।
  • संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य मामलों की एजेंसी विश्व स्वास्थ्य संगठन की 1948 में स्थापना हुई इसीलिए आज के दिन को “विश्व स्वास्थ्य दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
  • अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में 7 अप्रैल 1969 में इंटरनेट का जन्म हुआ।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने 7 अप्रैल 1978 में विवादास्पद न्यूट्रॉन बम के विकांस और उत्पादन का काम पर रोक लगा दी।
  • अमेरिका ने आज ही के दिन 1988 में नेवादा परीक्षण केंद्र में परमाणु परीक्षण किया।
  • रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का निधन किगाली हवाई अड्डे पर हुए राकेट हमले में 7 अप्रैल 1994 को  हुआ था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस को आज ही के दिन 1998 से “महिला चिकित्सा दिवस” के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा घोषणा की गई।
  • भारत में दिल्ली पुलिस ने 7 अप्रैल 2000 में करोड़ों रुपए के क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाज़ी के रैकेट का पर्दाफाश किया था।
  • ब्राजील से 2000 में आज ही के दिन विश्व के सबसे छोटे अख़बार ‘योर आनर’ का प्रकाशन प्रारम्भ हुआ था।
  • अमेरिकी सेना ने 7 अप्रैल 2003 में इराक की राजधानी बगदाद को अपने नियंत्रण में लिया।
  • असम में प्रतिअबंधित उग्रवादी संगठन ‘उल्फा’ ने आज ही के दिन 2008 को अपना 30वाँ स्थापना दिवस मनाया।
  • दो दिवसीय भारत-अफ्रीका पहली शिखर बैठक नई दिल्ली में आज ही के दिन 2008 में प्रारम्भ हुई।
  • 2010 में आज ही के दिन अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत बादगिस में सैन्य कार्रवाई में 27 और दक्षिणी क्षेत्र में नाटो के हवाई हमले में चार आतंकवादि तथा चार नागरिक मारे गए।
  • 7 अप्रैल 2010 को पटना की विशेष अदालत के न्यायाधीश विजय प्रकाश मिश्र ने बिहार में तेरह साल पहले एक दिसंबर 1997 को प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना द्वारा अरवल जिले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों के किये गये नरसंहार के मामले में 16 दोषियों को फांसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई। आजीवन कारावास की सज़ा पाने वाले सभी दोषियों को 50-50 हज़ार रुपए का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया।
  • प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का निधन 7 अप्रैल 2011 में हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र वी. के. मूर्ति का निधन 7 अप्रैल 2014 में हुआ था।
  • अमेरिकी अभिनेता जियोफरे लेविस का  निधन 7 अप्रैल 2015 में हुआ था।
  • 7 अप्रैल 2018 को काला हिरण के शिकार करने के मामले में अभिनेता सलमान खान को जोधपुर की सेशन कोर्ट ने ₹50,000 का जुर्माना  के साथ के साथ जमानत दे दी गई।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 7 अप्रैल को घटित घटनाओं, 7 अप्रैल का इतिहास – 7 April History Hindi, Today History in Hindi 7 April , 7 April History Today Hindi, Today Event History in Hindi 7 April events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close