7 अगस्त का इतिहास – 7 August History Hindi |
हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.
इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है
जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है.
Read This -> 6 अगस्त का इतिहास – 6 August History Hindi
7 अगस्त का इतिहास -7 August History Hindi

- ईसवी को इटली के शायर और लेखक फ़्रैन्सिसको पेटर्क का जन्म 7 अगस्त 1304 में हुआ था।
- 7 अगस्त 1753 को ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना पार्लियामेंट एक्ट के तहत की गई।
- प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म 7 अगस्त, 1871 को हुआ था
- उचित वक्ता आज ही के दिन 1880 में पण्डित दुर्गाप्रसाद मिश्र द्वारा प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र था।
- 1905 में आज ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अंग्रेजी वस्तुओं का बहिष्कार किया। 1905 में लार्ड कर्ज्न ने बंगाल का विभाजन किया था, जिसके बाद इस आंदोलन की शुरुआत हुई। इस का मकसद ब्रिटिश हुकूमत को आर्थिक हानि पहुँचना था।
- प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन का जन्म 7 अगस्त, 1926 को तमिलनाडु में हुआ था। उन्होने मेक्सिको के बीजों को पंजाब की घरेलू क़िस्मों के साथ मिश्रित करके उच्च उत्पादकता वाले गेंहू की संकर बीज विकसित किए।
- सेमिनल रशियन थिएटर प्रैक्टिशनर कॉन्स्टेंटिन स्तानिस्लावस्की का निधन 7 अगस्त 1938 में हुआ था।
- भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर का निधन 7 अगस्त, 1941 को हुआ था।
- 51 फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण आज ही के दिन 1944 को हुआ था।
Read This -> सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की जीवनी – Suryakant Tripathi ‘Nirala’ Biography Hindi
- मुंबई नगर निगम को 7 अगस्त, 1947 को बिजली और परिवहन व्यस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई थी।
- 1955 में आज ही के दिन जापान में टीआर- 55 नामक पहला ट्रांज़िस्टर रेडियो बेचा गया। इसे जापानी कंपनी टोक्यो टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियरिग ने बनया था। 1958 में इसी कंपनी का नाम बदलकर सोनी रख दिया गया। इस रेडियो का वजन 560 ग्राम और मोटाई 1.5 इंच थी।
- अमेरिका ने आज ही के दिन 1957 में नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था।
- अमेरिकी इंटरनेट उद्यमी जिमी वेल्स का जन्म 7 अगस्त 1966 में हुआ था।
- आज ही 1966 को लैंसिंग और मिशिगन में नस्लभेदी दंगे भडक़े थे ।
- टीवी एंकर, थिएटर पर्सनैलिटी, कॉमेडियन, राजनीतिक व्यंग्यकार, स्तंभकार, पॉडकास्टर और लेखक साइरस ब्रोचा का जन्म 7 अगस्त, 1971 को हुआ था।
- दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का जन्म 7 अगस्त, 1975 को हुआ था।
- गीत सेठी आज ही के दिन 1985 में विश्व अमेचर बिलियड्र्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।
- अमेरिका ने 7 अगस्त, 1990 को सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरूआत की थी।
- इजरायल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा आज ही के दिन 1994 में शुरु हुई।
- अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता 7 अगस्त 1996 को चला।
- केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आज ही के दिन 1998 में आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
- पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने आज ही के दिन 1999 में एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।
- रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा 7 अगस्त, 2000 को एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार किया था।
- बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर आज ही के दिन 2003 में हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु हुई थी।
- कनाडाई-अमेरिकी पत्रकार पीटर जेनिंग्स का निधन 7 अगस्त, 2005 को हुआ था।
- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलशन बावरा का निधन 7 अगस्त 2009 को हुआ था।
- आज ही के दिन 2010 में भारत के वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच हुए दोनों देशों के सबसे बड़े ऋण समझौते के अनुसार भारत बांग्लादेश को एक अरब डॉलर ऋण देगा।
- 7 अगस्त 2010 को मुंबई से 10 नॉटिकल मील की दूरी पर दो जहाजों एमएससी चित्रा और खलीजा-3 के आपस में टकराने के बाद समुद्र में भारी मात्रा में तेल रिसाव शुरु हो गया।
- नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने आज ही के दिन 2012 में हमला कर 19 लोगों की हत्या की।
- तमिलनाडु राजनीती के भीष्म पितामह एम. करुणानिधि का निधन 7 अगस्त, 2018 को हुआ था।
Read This -> सत्यजीत रे की जीवनी – Satyajit Ray Biography Hindi
आखरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 7 अगस्त को घटित घटनाओं, 7 अगस्त का इतिहास – 7 August History Hindi, Today History in Hindi 7 August, 7 August History Today Hindi, Today Event History in Hindi 7 August events के बारे में बताया।
अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित कोई घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें।
इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।
सुरेश वाडेकर
जन्म 7 अगस्त, 1955
जन्म भूमि कोल्हापुर, महाराष्ट्र
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र पार्श्वगायन
मुख्य फ़िल्में ‘ओंकारा’, ‘प्रेमरोग’, ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘हिना’, ‘रंगीला’, ‘माचिस’ आदि।
पुरस्कार-उपाधि ‘पद्मश्री’ (2020), राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान (2011)
प्रसिद्धि पार्श्वगायन
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी महज 10 साल की आयु से ही सुरेश वाडेकर ने संगीत की शिक्षा लेना शुरू कर दिया। उन्होंने ना सिर्फ हिंदी, बल्कि मराठी के साथ कई भाषाओं की फिल्मों में गया है।