7 अक्टूबर का इतिहास – 7 October History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 7 अक्टूबर का इतिहास – 7 October History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
7 अक्टूबर का इतिहास – 7 October History Hindi
- मुग़ल सेना ने 7 अक्टूबर 1586 को कश्मीर में प्रवेश किया।
- सिक्खों के गुरु गुरु गोविंद सिंह का निधन 7 अक्टूबर 1708 में हुआ।
- 1737 में आज ही के दिन बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत हो गई।
- विलेम द्वितीय नीदरलैंड का राजा 7 अक्टूबर 1840 में बना।
- अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय 7 अक्टूबर 1868 को खुला। इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी।
- स्वतंत्रता सेनानी तथा महात्मा गाँधी के निकट सहयोगी नरहरि पारिख का जन्म 7 अक्टूबर 1891 में हुआ।
- भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी दुर्गा भाभी का जन्म 7 अक्टूबर 1907 में हुआ।
- प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका बेगम अख़्तर का जन्म 7 अक्टूबर 1914 में हुआ।
- गांधीजी की ‘नवजीवन’ पत्रिका आज ही के दिन 1919 में प्रकाशित हुई।
- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का जन्म 7 अक्टूबर 1922 में हुआ।
- प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक विजयदेव नारायण साही का जन्म 7 अक्टूबर 1924 में हुआ।
- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक व्यापक सैन्य कार्रवाई में आज ही के दिन 1940 को रोमानिया जर्मनी के नियंत्रण में चला गया।
- अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने 7 अक्टूबर 1942 में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की।
- पूर्वी जर्मनी, डेमोक्रेटिक सरकार के अस्तित्व में आने के साथ एक अलग देश 1949 को बना।
- आज ही के दिन चीन में 1950 को कम्युनिस्ट शासन की स्थापना के एक वर्ष बाद इस देश की सेना ने तिब्बत पर आक्रमण कर के उसे अपने नियंत्रण में कर लिया।
- मदर टेरेसा ने 7 अक्टूबर 1950 को कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी।
- रूसी राजनीतिज्ञ व्लादिमीर पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952 में हुआ।
- चंडीगढ़ आज ही के दिन 1952 में पंजाब की राजधानी बनी।
- सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर आज ही के दिन 1959 को ली गई।
- प्रसिद्ध क्रांतिकारी व्यक्ति केदारेश्वर सेन गुप्ता का निधन 7 अक्टूबर 1961 में हुआ।
- केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक के. केलप्पन का निधन 7 अक्टूबर 1971 में हुआ।
- सोवियत संघ ने आज ही के दिन 1977 में चौथे संविधान को अंगीकार किया।
- प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान का जन्म 7 अक्टूबर 1978 में हुआ।
- भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का जन्म 7 अक्टूबर 1979 में हुआ।
- भारत में त्वरित कार्यवाइ बल का गठन 7 अक्टूबर 1992 में किया गया था। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति पूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था। प्रकृतिक आपदाओं से निबटने में भी यह बल नागरिक प्रशासन की मदद करता है।
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशिष्ट विंग को 11 दिसंबर 1991 में तैयार किया गया लेकिन 7 अक्टूबर 1992 को इसने काम शुरू किया। अचानक शुरू हुए दंगे, दंगे की स्थिति, भीड़ नियंत्रण और राहत एवं बचाव कार्यो में इसके जवानों की महारत होती है।
- सूर्य बहादुर थापा द्वारा आज ही के दिन 1997 में नेपाल के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण, भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत हुए।
- डब्ल्यूडब्ल्यूएफ – इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार आज ही के दिन 2000 में हासिल किया।
- जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध 7 अक्टूबर 2000 में घोषित किया।
- अमेरिका पर हुए 11 सितंबर 2001 के हमले के बाद आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन ‘एड्योरिंग फ़्रीडम’ 7 अक्टूबर 2001 को शुरू हुआ। तालिबान और अलकायदा को निशाना बनाते हुए अफगानिस्तान पर हमला हुआ। 13 साल दो महीने और तीन सप्ताह तक चले इस ऑपरेशन को 28 दिसंबर 2014 को बंद कर दिया गया।
- पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा आज ही के दिन 2003 को की।
- जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में 7 अक्टूबर 2004 को भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
- फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास 7 अक्टूबर 2008 को चार दिन की राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
- लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा आज ही के दिन 2011 में की गई।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 7 अक्टूबर को घटित घटनाओं, 7 अक्टूबर का इतिहास – 7 October History Hindi, Today History in Hindi 7 October, 7 October History Today Hindi, Today Event History in Hindi 7 October events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।