Aaj Ka Itihas

8 अप्रैल का इतिहास – 8 April History Hindi

8 अप्रैल का इतिहास – 8 April History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है।

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है।

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है.

8 अप्रैल का इतिहास – 8 April History Hindi

8 April History Hindi
8 April History Hindi
  • 1801 में आज के ही दिन रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में 128 यहूदियों की मौत हुई थी।
  • आज ही 1832 में प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इग्लैंड पहुंचे।
  • पहली बार आजादी की मशाल रोशन करने वाले और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह छेड़ने वाले क्रांतिकारी मंगल पांडे को 1857 में आज ही फांसी दे दी गई थी। इस घटना ने पूरे भारत में अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह की आवाज को बुलंद कर दिया था। 34वी बंगाल रेजिमेंट में सिपाही रहे मंगल पांडे ब्रिटिश सेना के वह पहले सिपाही थे, जिन्होंने किसी अंग्रेज अधिकारी पर गोली चलाने का साहस किया था।
  • 8 अप्रैल 1892 में हेमचंद्र राय चौधरी का जन्म हुआ, वह एक प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
  • आज ही के दिन 1894 में भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ।
  • 1912 में आज के ही दिन नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़ंत के बाद उसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मौत हो गई थी।
  • 1924 में आज ही के दिन कुमार गंधर्व का जन्म हुआ जो कि भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे।
  • 1929 में आज ही भारत की आजादी के लिए क्रांति करने वाले शहीद भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने सेंट्रल असेंबली पर बम फेंके थे, जिसके बाद उन्हें वहीं पर गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों चाहते तो वहां से भाग सकते थे, लेकिन उन्होंने विद्रोह जताने के लिए गिरफ्तारी देने का रास्ता चुना।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ में भूतपूर्व महासचिव कोफ़ी अन्ना का जन्म आज ही के दिन 1938 में हुआ था।
  • विभाजन के बाद अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए 1950 में आज ही भारत और पाकिस्तान ने नेहरू -लियाकत संधि पर दस्तखत ये थे। तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तानी पीएम लियाकत अली खान ने एक इस संधि को मंजूरी दी थी
  • आज ही 1950 में दिनेश कुमार शुक्ल का जन्म हुआ था, जो कि हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि है।
  • वालचंद हीराचंद भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक थे उनका निधन आज ही के दिन 1953 में हुआ था।
  • 1961में आज ही के दिन ब्रिटिश जहाज दारा के फारस की खाड़ी में गिरने से 236 लोगों की मौत हो गई थी।
  • आज ही 1964 में  भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू हुआ, इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
  • 1973 में आज ही पाब्लो पिकासो का निधन हुआ जो कि स्पेन के ख्याति प्राप्त चित्रकार थे।
  • 8 अप्रैल 1983 को भारतीय तेलुगू फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन का जन्म हुआ था।
  • 1988 में आज ही जनरल वेंग शांग कुन चीन के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए ।
  • 1999 में आज ही ड्रोर ओरपाज तथा कारमिट सुबेरा (इस्रायल) द्वारा 30 घंटे 45 मिनट तक लगातार चुंबन लिये जाने का गिनीज बुक आफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में नया कीर्तिमान दर्ज, चीन द्वारा धान की भूसी से बिजली का उत्पादन प्रारम्भ किया गया
  • 2000 में आज ही के दिन गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों का 13वां सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में शुरू हुआ।
  • 2001 में आज ही भारत-इंग्लैंड राउण्ड टेबल बैठक सरिस्का में सम्पन्न, बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने के लिए विधेयक पारित किया गया।
  • 2002 में आज के ही दिन अमेरिकी अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक भेजा गया।
  • आज ही 2003 में अमेरिकी सेना ने बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए जिसमें अनेक नागरिकों की मृत्यु हो गई किंतु सद्दाम हुसैन का पता नहीं चला।
  • 2005 आज ही के दिन वेटिकन सिटी में मरहूम पोप को अंतिम विदाई दी गई।
  • 2006 में आज ही के दिन ल्यूकाशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका शरन रानी का निधन 8 अप्रैल 2008 में हुआ था।
  • 2008 में आज के दिन आंध्रप्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने सिक्खों को अपने राज्य में अल्पसंख्यक घोषित किया था ।
  • आज ही 2008 में ईरान ने अपने यूरेनियम संयंत्र में 6 हजार नए सेंट्रीप्यूज लगाना आरंभ किए।
  • आज के ही दिन 2008 में पाकिस्तान के नाभिकिय संयंत्र में गैस स्राव होने से दो लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • 2013 में आज ही सूडान के दारफुर में जनजातीय हिंसा में 163 लोगों की मौत  हो गई और 50 हजार लोग वहाँ से दूसरे स्थान पर चले गए।
  • ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मारग्रेट थेचर का निधन आज के ही दिन 2013 में हुआ था।
  • भारतीय पत्रकार तथा मशहूर लेखक जयकांतन का निधन 2015 में आज ही हुआ था।

aaj ka itihas hindi history today

आखरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 8 अप्रैल को घटित घटनाओं, 8 अप्रैल का इतिहास – 8 April History Hindi, Today History in Hindi 8 April, 8 April History Today Hindi, Today Event History in Hindi 8 April events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है.

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close